समानार्थी एवं अनेकार्थी

परिभाषा

Total Questions: 50

21. दिए गए विकल्पों में से 'केहरी' शब्द का समानार्थी शब्द कौन-सा है? [UPSI Exam, 14-दिसम्बर, 2017 (द्वितीय पाली)]

Correct Answer: (d) केसरी
Solution:'केहरी' शब्द का समानार्थी शब्द 'केसरी' है। दोनों ही 'सिंह' के पर्यायवाची है।

22. इनमें से कौन-सा शब्द 'गुस्से' का समानार्थी नहीं है? [UPSSSC कनिष्ठ सहायक (द्वितीय पाली) परीक्षा 2019]

Correct Answer: (c) अपकर्ष
Solution:'अपकर्ष' शब्द का अर्थ अवनति होता है। यह 'गुस्से' का समानार्थी नहीं है, जबकि क्रोध, अमर्ष तथा रोष गुस्से के समानार्थी हैं।

23. दिए गए विकल्पों में से 'गेह' के समानार्थी शब्द कौन-से हैं? [UPSI Exam, 15-दिसम्बर, 2017 (तृतीय पाली)]

Correct Answer: (c) सदन, भवन, निकेतन
Solution:'गेह' का समानार्थी सदन, भवन, निकेतन होता है। अन्धकार के समानार्थी तम, तमस, तिमिर और सोना के समानार्थी कंचन, हेम, स्वण हैं। बैठक के समानार्थी शब्द हैं सभा, परिषद् और गोष्ठी।

24. दिए गए शब्द के समानार्थी शब्द का चयन करें। [SSS. G.D. -2021]

'घोड़ा'

 

Correct Answer: (a) हय
Solution:'हय' का समानार्थी 'घोड़ा' है। इसके अन्य समानार्थी-तुरंग, अश्व, घोटक इत्यादि हैं।

25. समानार्थी शब्द लिखिए :- [High Court (Group C) Exam, 2017]

'चतुर'

Correct Answer: (d) चालाक
Solution:'चतुर' शब्द के समानार्थी शब्द हैं चालाक, विज्ञ, निपुण, नागर, पटु, कुशल, दक्ष, प्रवीण, योग्य आदि।

26. इनमें से कौन-सा शब्द 'चतुर' का समानार्थी शब्द नहीं है? [UPSI Exam, 16-दिसम्बर, 2017 (तृतीय पाली)]

Correct Answer: (a) खुदगर्ज
Solution:तीव्रबुद्धि, हाज़िरज़वाब, फुर्तीला, पटु, चालबाज, प्रवीण, दक्ष इत्यादि 'चतुर' के समानार्थी हैं। 'खुदगर्ज' का अर्थ 'स्वार्थी' होता है। 'खुदगर्ज' आगत शब्द है। स्वार्थी तथा मतलबी इसके समानार्थी शब्द हैं।

27. जल, प्राण, पुत्र इनमें से किस शब्द के अनेकार्थी हैं? [U.P. SI-2021]

Correct Answer: (c) जीवन
Solution:जल, प्राण तथा पुत्र शब्द 'जीवन' के अनेकार्थी हैं। तत्त्व के अनेकार्थी शब्द हैं- सत्य, सार, धर्म, परिणाम, सूक्ष्मज्ञान, उद्देश्य।

28. इनमें से 'जल' का समानार्थी शब्द कौन-सा नहीं है? [UPSI Exam, 19-दिसम्बर, 2017 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (b) नल
Solution:'जल' का समानार्थी 'नल' नहीं है, शेष जल के समानार्थी हैं।

29. 'जीवनपति' का समानार्थी शब्द है - [लेखपाल (Mains) 2022]

Correct Answer: (b) पति (स्वामी)
Solution:जीवनपति के समानार्थी शब्द यमराज तथा पति/स्वामी दोनों हो सकते हैं। अतः उत्तर-प्रदेश अधीनस्थ चयन सेवा आयोग ने इस प्रश्न पर सभी को समान अंक प्रदान किया।

30. इनमें कोई एक विकल्प गलत है, अर्थात् (उस शब्द का अर्थ नहीं है)। उस विकल्प का चयन कीजिए। [UPSSSC ग्राम पंचायत अधिकारी पुनर्परीक्षा, 2016]

'तक्षक'

Correct Answer: (c) शिलान्यास
Solution:'तक्षक' का अर्थ 'शिलान्यास' नहीं है। बढ़ई, सूत्रधार, विश्वकर्मा, सर्प विशेष 'तक्षक' के अर्थ हैं।