समानार्थी एवं अनेकार्थी

परिभाषा

Total Questions: 50

31. 'तरंग' शब्द का सही समानार्थी चयन करें। [UPSI Exam, 20-दिसम्बर, 2017 (तृतीय पाली)]

Correct Answer: (a) उर्मि
Solution:'तरंग' शब्द का सही समानार्थी शब्द 'उर्मि' है। इसके अतिरिक्त लहर, हिलोर, वीचि शब्द भी 'तरंग' के समानार्थी हैं।

32. इनमें से 'तुरंग' किसका समानार्थी शब्द है। [UPSI Exam, 19-दिसम्बर, 2017 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (d) घोड़ा
Solution:'तुरंग' के समानार्थी घोड़ा, घोटक, अश्व, हय इत्यादि होते हैं।

33. 'नग' का अनेकार्थक शब्द है : [MP. PCS (C-SAT) EXAM, 2022]

Correct Answer: (c) पर्वत
Solution:'नग' के अनेकार्थी शब्द पर्वत, नगीना (रत्न विशेष), सूर्य, वृक्ष इत्यादि हैं।

34. 'नाव' का समानार्थी शब्द निम्नलिखित विकल्पों में से कौन सा नहीं है? [UPSI Exam, 16-दिसम्बर, 2017 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (d) तरुणी
Solution:तरी, नौका, तरणि, डोंगी, 'नाव' के समानार्थी शब्द हैं। 'तरुणी' युवती का समानार्थी है।

35. 'नवनीत' शब्द का समानार्थी निम्नलिखित में से कौन-सा है? [UPSI Exam, 16-दिसम्बर, 2017 (द्वितीय पाली)]

Correct Answer: (b) ताज़ा मक्खन
Solution:'नवनीत' शब्द का समानार्थी 'ताज़ा मक्खन' होता है।

36. 'निर्वात्' का समानार्थी शब्द है- [U.K.TET Exam Ist Paper (I-V), 2011]

Correct Answer: (c) बिना हवा वाला
Solution:'निर्वात्' का समानार्थी शब्द 'बिना हवा वाला' होता है।

37. दिए गए विकल्पों में से 'नम्रता' का समानार्थी शब्द कौन-सा है? [UPSI Exam, 15-दिसम्बर, 2017 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (d) विनीत
Solution:'नम्रता' का समानार्थी 'विनीत' होता है।

38. 'नृप' नीचे दिए गए विकल्पों में से किस शब्द का समानार्थी शब्द है? [UPSI Exam, 12-दिसम्बर, 2017 (द्वितीय पाली)]

Correct Answer: (c) भूप, महीप
Solution:'नृप' के समानार्थी भूप, महीप, राजा इत्यादि होते हैं।

39. अनेकार्थी शब्द 'प्रभाव' का इनमें से एक अर्थ नहीं है, वह है- [UPPCS (C-SAT) Exam - 2023]

Correct Answer: (c) विग्रह
Solution:'प्रभाव' अनेकार्थी शब्द है, जिसके अर्थ हैं- महिमा, दबाव, सामर्थ्य, असर। इस प्रकार विग्रह 'प्रभाव' का अर्थ नहीं है। 'विग्रह' भी अनेकार्थी शब्द है, जिसके अर्थ हैं- लड़ाई, शरीर, देवता की मूर्ति।

40. 'पन्नग' का समानार्थी शब्द है- [U.K.TET Exam Ist Paper (I-V), 2015]

Correct Answer: (a) उरग
Solution:'पन्नग' के समानार्थी शब्द उरग, अहि, विषधर, फणिधर इत्यादि हैं।