समानार्थी एवं अनेकार्थी

परिभाषा

Total Questions: 50

41. दिए गए विकल्पों में से 'पराजय' एवं 'माला' का एक समानार्थी शब्द क्या है? [UPSI Exam, 19-दिसम्बर, 2017 (तृतीय पाली)]

Correct Answer: (c) हार
Solution:'हार' का समानार्थी 'पराजय' एवं 'माला' होता है।

42. 'पयोधि' समानार्थी शब्द है- [बिहार पुलिस कांस्टेबिल परीक्षा, 2017]

Correct Answer: (d) समुद्र का
Solution:'पयोधि' समुद्र का समानार्थी शब्द है।

43. दिए गए शब्द के समानार्थी शब्द का चयन करें। [SSC. G.D.-2021]

'पृथ्वी'

 

Correct Answer: (d) धरित्री
Solution:'पृथ्वी' के समानार्थी शब्द धरित्री, इला, क्षमा इत्यादि होते हैं। 'घराघर' पहाड़ तथा जो पृथ्वी को धारण करे, अर्थात् शेषनाग इत्यादि। 'अटवी' जंगल का तथा भार्गवी' पार्वती का अनेकार्थी शब्द है।

44. 'प्रयोजन' का समानार्थी शब्द नहीं है [UP TET Exam (I-5) 2019]

Correct Answer: (d) नियोजन
Solution:दिए गए शब्दों में 'नियोजन' शब्द 'प्रयोजन' का समानार्थी नहीं है। हेतु, उद्देश्य एवं लक्ष्य 'प्रयोजन' के समानार्थी शब्द हैं।

45. 'बोध' शब्द का समानार्थी शब्द कौन-सा है? [UPSI Exam, 12-दिसम्बर, 2017 (द्वितीय पाली)]

Correct Answer: (d) अनुभूति
Solution:'बोध', 'बुद्धि' की तीव्रता से ज्ञानेन्द्रियों द्वारा प्राप्त होने वाला आन्तरिक ज्ञान है। अतः 'बोध' शब्द का समानार्थी शब्द अनुभूति है।

46. निम्नलिखित का समानार्थी कौन-सा नहीं है- [UPSSSC ग्राम पंचायत अधिकारी पुनर्परीक्षा, 2016]

'भाव'

 

Correct Answer: (a) भवन
Solution:'भाव' का अर्थ 'भवन' नहीं है। दर, विचार, अभिप्राय, ढंग आदि 'भाव' के अर्थ होते हैं।

47. दिए गए विकल्पों में 'भाल' का समानार्थी शब्द कौन-सा है? [UPSI Exam, 14-दिसम्बर, 2017 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (a) मस्तक
Solution:प्रश्नगत विकल्पों में 'भाल' का समानार्थी शब्द 'मस्तक' है।

48. इनमें से कौन-सा शब्द 'मद' का समानार्थी नहीं है? [UPSSSC कनिष्ठ सहायक (द्वितीय पाली) परीक्षा 2019]

Correct Answer: (a) शिथिल
Solution:'शिथिल' शब्द का अर्थ ढीला होता है। यह 'मद' का समानार्थी नहीं है, जबकि गर्व, मद्य तथा नशा 'मद' के समानार्थी हैं।

49. दिए गए विकल्पों में से 'मनोहर' का समानार्थी शब्द चुनिए। [UPSI Exam, 19-दिसम्बर, 2017 (तृतीय पाली)]

Correct Answer: (d) सुहावना
Solution:'मनोहर' का सटीक एवं विकल्पों में सर्वाधिक निकट समानार्थी शब्द 'सुहावना' है। रोचक एवं दिलचस्प भी मनोहर का समानार्थी है, लेकिन परीक्षा संस्था UPPRPB ने इस प्रश्न के सही उत्तर के रूप में 'सुहावना' को ही स्वीकार किया है।

50. दिए गए विकल्पों में से 'मन्तव्य' का समानार्थी शब्द चुनिए। [UPSI Exam, 19-दिसम्बर, 2017 (तृतीय पाली)]

Correct Answer: (b) सम्मति
Solution:'मन्तव्य' का समानार्थी सम्मति होता है। कुमति- सुमति परस्पर विलोम शब्द हैं।