समास

परिभाषा

Total Questions: 50

1. 'समास' का अर्थ है- [UP-TET Exam Ist Paper (I-V), 2014]

Correct Answer: (a) संक्षेप
Solution:'समास' का अर्थ संक्षेप होता है। कम-से-कम शब्दों में अधिक-से-अधिक अर्थ प्रकट करना 'समास' का मुख्य प्रयोजन है।

2. समास के पदों को अलग करने को क्या कहा जाता है? [UPSSSC विधानभवन रक्षक एवं वन रक्षक परीक्षा, 2016 (I) उ.प्र. पुलिस कांस्टेबिल पुर्नपरीक्षा 25 अक्टूबर, 2018 (II-पाली)]

Correct Answer: (c) विग्रह
Solution:समास के पदों (समासिक पदों) को अलग करने को 'विग्रह' कहते हैं। जैसे-पीताम्बर (समास) पीत है अम्बर जिसका (विग्रह)।

3. निम्नलिखित में से कौन-सा समास नहीं है? [Revenue Insp. Exam-2014 (IInd Paper, Part-I)]

Correct Answer: (b) कर्मकारक समास
Solution:प्रस्तुत विकल्प में 'कर्मकारक समास', समास के प्रकारों में नहीं है। समास के सामान्यतः चार भेद माने गए हैं- अव्ययीभाव समास, तत्पुरुष समास, द्वन्द्व समास, तथा बहुव्रीहि समास। कर्मधारय समास तथा द्विगु समास को तत्पुरुष समास के अन्तर्गत ही रखा गया है।

4. जिस समास का पूर्वपद (पहला पद) प्रधान हो, उसे कौन-सा समास कहते हैं? [UPSSSC ग्राम पंचायत अधिकारी परीक्षा, 2016]

Correct Answer: (c) अव्ययीभाव
Solution:प्रस्तुत विकल्प में 'कर्मकारक समास', समास के प्रकारों में नहीं है। समास के सामान्यतः चार भेद माने गए हैं- अव्ययीभाव समास, तत्पुरुष समास, द्वन्द्व समास, तथा बहुव्रीहि समास। कर्मधारय समास तथा द्विगु समास को तत्पुरुष समास के अन्तर्गत ही रखा गया है।

5. 'आजीवन' में समास है- [UPPCS (C-SAT) Exam - 2021]

Correct Answer: (b) अव्ययीभाव
Solution:'आजीवन' शब्द में अव्ययीभाव समास है। जिस समास में पूर्वपद की प्रधानता रहती है तथा समास पद अव्यय होता है, उसे अव्ययीभाव समास कहते हैं। इस समास में प्रथम पद उपसर्ग होता है। जैसे- यथाशक्ति, प्रतिदिन, आजन्म, भरसक इत्यादि।

अन्य महत्त्वपूर्ण तथ्य

तत्पुरुष समास के उदाहरण-आशातीत, विद्याभ्यास

द्वन्द्व समास के उदाहरण माँ-बाप, राम-सीता

कर्मधारय समास के उदाहरण नीलगाय, परमेश्वर

6. दिए गए किस विकल्प में अव्ययीभाव समास शब्द का प्रयोग नहीं किया गया है- [CRPF Tradesman (परीक्षा), 2023]

Correct Answer: (a) माता-पिता का आदर करो
Solution:दिए गए वाक्यों में से 'माता-पिता का आदर करो वाक्य में अव्ययीभाव समास का प्रयोग नहीं किया गया है। वस्तुतः इस वाक्य में द्वन्द्व समास (माता-पिता शब्द में) का प्रयोग किया गया है। शेष वाक्यों में प्रयुक्त शब्द यथार्थ, प्रत्यक्ष, प्रत्येक अव्ययीयभाव समास के उदाहरण हैं।

7. 'प्रत्यंग' किस समास का उदाहरण है? [UPSSSC सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा (सा.च.) परीक्षा 2019 द्वितीय पाली (01/10/2019)]

Correct Answer: (a) अव्ययीभाव
Solution:प्रत्यंग का समास विग्रह है प्रति अंग। इसमें अव्ययीभाव समास है। अव्ययीभाव समास का पहला पद अव्यय होता है।

8. 'सादर' किस समास का उदाहरण है? [CRPF Tradesman (परीक्षा), 2023]

Correct Answer: (d) अव्ययीभाव
Solution:'सादर' शब्द अव्ययीभाव समास का उदाहरण है। अव्ययीभाव समास में प्रथम पद अव्यय या उपसर्ग होता है, जैसे-सादर (स + आदार = आदर सहित)

9. 'यथोचित' किस समास का उदाहरण है? [UPSSSC Forest guard - 2021]

Correct Answer: (b) अव्ययीभाव समास
Solution:'यथोचित' शब्द अव्ययीभाव समास का उदाहरण है। इसका समास विग्रह 'जितना उचित हो वैसा' है। इस समास के अन्य उदाहरण हैं यथास्थान, यथार्थ, यथाक्रम, यथायोग्य आदि।

10. 'आमरण' में कौन-सा समास है? [UPSSSC कनिष्ठ सहायक (प्रथम पाली) परीक्षा 2019]

Correct Answer: (b) अव्ययीभाव
Solution:'आमरण' शब्द का समास विग्रह 'मरण तक' है। इसमें अव्ययीभाव समास है। अव्ययीभाव समास का पहला पद अव्यय होता है, जिसमें उपसर्ग भी सम्मिलित हैं।