समास (Part-2)Total Questions: 5031. 'शोकाकुल' में समास है- [P.G.T. परीक्षा, 200](a) तत्पुरुष(b) कर्मधारय(c) बहुव्रीहि(d) अव्ययीभावCorrect Answer: (a) तत्पुरुषSolution:शोक से आकुल अर्थात् 'शोकाकुल' में तत्पुरुष समास है।32. 'अकालपीड़ित' में समास होगा- [P.G.T. परीक्षा, 2004](a) कर्मधारय(b) द्वन्द्व(c) तत्पुरुष(d) बहुव्रीहिCorrect Answer: (c) तत्पुरुषSolution:अकाल से पीड़ित अर्थात् 'अकालपीड़ित' में तत्पुरुष समास है।33. निम्न में तत्पुरुष समास का उदाहरण है- [U.K.TET Exam Ist Paper (I-V), 2011](a) एकतरफा(b) धनंजय(c) आत्मनिर्भर(d) वक्रतुण्डCorrect Answer: (c) आत्मनिर्भरSolution:'आत्मनिर्भर' में तत्पुरुष समास है। इसका विग्रह 'अपने आप पर निर्भर' होता है। 'एकतरफा' में द्विगु समास, 'धनंजय' में कर्मधारय अथवा बहुव्रीहि समास तथा 'वक्रतुण्ड' में बहुव्रीहि समास है।34. 'वनवासी' शब्द में समास है- [Haryana. TET Exam Ist Paper (I-V), 2011](a) द्विगु(b) द्वन्द्व(c) तत्पुरुष(d) कर्मधारयCorrect Answer: (c) तत्पुरुषSolution:'वनवासी' शब्द में तत्पुरुष समास है। इसका विग्रह 'वन की वासी' होता है, जो सम्बन्ध तत्पुरुष समास के अन्तर्गत आता है।35. 'मनोहर' का समास-विग्रह बताइए- [M.P. Professional Exam.11.12.2017, 19.12.201](a) मन को हरने वाले(b) मनहर्ता(c) मन को चुराने वाला(d) प्रेम करने लायकCorrect Answer: (a) मन को हरने वालेSolution:मनोहर का समास-विग्रह 'मन को हरने वाला' होगा। मनोहर शब्द में 'तत्पुरुष समास' है। तत्पुरुष समास का अन्तिम पद प्रधान होता है। सामान्यतः इस समास में प्रथम पद 'विशेषण' तथा द्वितीय पद 'विशेष्य' होता है।36. कर्मधारय समास का उदाहरण है : [BPSC, स्कूल टीचर परीक्षा-2023](a) श्वेतकमल(b) तिरंगा(c) गिरिधर(d) युद्धक्षेत्रCorrect Answer: (a) श्वेतकमलSolution:'श्वेतकमल' शब्द कर्मधारय समास का उदाहरण है। कर्मधारय समास को, 'समानाधिकरण तत्पुरुष समास' भी कहते हैं; क्योंकि विग्रह करने पर इसके दोनों पद एक ही कारक या विभक्ति में होते हैं।37. दिए गए शब्द के समास का सही विकल्प का चयन कीजिए-'कृताकृत' [रेडियो ऑपरेटर (उ.प्र. पुलिस) परीक्षा, 2024](a) द्विगु(b) कर्मधारय(c) बहुव्रीहि(d) द्वन्द्वCorrect Answer: (b) कर्मधारयSolution:'कृताकृत' शब्द में विशेषणोभयपद कर्मधारय समास है। इसका विग्रह है- किया-बेकिया।38. 'श्यामसुन्दर' में समास है- [BPSC School Teacher Exam, 2024](a) द्विगु(b) तत्पुरुष(c) कर्मधारय(d) उपर्युक्त में से एक से(e) उपर्युक्त में से कोई नहींCorrect Answer: (c) कर्मधारयSolution:'श्यामसुन्दर' शब्द में विशेष्यपूर्वपद कर्मधारय समास है। इसका विग्रह है- श्याम जो सुन्दर है।नोट- कदन्न मोटे अनाजों को कहा जाता था, जिसका तात्पर्य खराब अन्न से था। अब कदन्न को 'श्री अन्न' कहा जाने लगा है।39. 'शीतोष्ण' में समास है- [BPSC, स्कूल टीचर परीक्षा-2023](a) अव्ययीभाव(b) तत्पुरुष(c) कर्मधारय(d) उपर्युक्त में से एक से अधिक(e) उपर्युक्त में से कोई नहींCorrect Answer: (c) कर्मधारयSolution:'शीतोष्ण' शब्द में कर्मधारय समास है। नीललोहित, मुनिवर, भवसागर, दीर्घायु, देशान्तर इत्यादि शब्द कर्मधारय समास के उदाहरण हैं।40. 'सद्गति' शब्द में समास होगा- [P.G.T. परीक्षा, 2002](a) तत्पुरुष समास(b) कर्मधारय समास(c) अव्ययीभाव समास(d) द्विगु समासCorrect Answer: (b) कर्मधारय समासSolution:सद्गति-मरने के बाद अच्छे लोक में जाना। यह कर्मधारय समास है। इसमें पूर्वपद एवं उत्तर पद के मध्य 'विशेषण-विशेष्य' अथवा 'उपमेय-उपमान' सम्बन्ध पाया जाता है। यह 'सद्' विशेषण एवं है 'गति' विशेष्य है अतः यह कर्मधारय समास का उदाहरण है।Submit Quiz« Previous12345Next »