समास (Part-3)Total Questions: 501. 'परमानन्द' में समास है- [Revenue Insp. Exam-2014 (IInd Paper, Part-I)](a) द्वन्द्व समास(b) कर्मधारय समास(c) अव्ययीभाव समास(d) बहुव्रीहि समासCorrect Answer: (b) कर्मधारय समासSolution:'परमानन्द' का विग्रह 'परम है जो आनन्द' होता है। यह कर्मधारय समास है।2. कौन-सा शब्द कर्मधारय समास नहीं है? [UPSSSC (JE) Exam, 2015](a) नीलगाय(b) प्रियसखा(c) कृताकृत(d) विद्याभ्यासCorrect Answer: (d) विद्याभ्यासSolution:विद्याभ्यास में तत्पुरुष समास है, शेष में कर्मधारय समास है। नीलगाय तथा प्रियसखा में पहला पद विशेषण है, जबकि कृताकृत में दोनों पद विशेषण हैं।3. 'सद्भावना' शब्द में समास है- [उ.प्र. पुलिस कांस्टेबिल परीक्षा 18 जून, 2018 (II-पॉली)](a) अव्ययीभाव(b) तत्पुरुष(c) कर्मधारय(d) द्विगुCorrect Answer: (c) कर्मधारयSolution:'सद्भावना शब्द में कर्मधारय समास है। जिन शब्दों में पद विशेष्य-विशेषण-भाव को प्राप्त हों, कर्ताकारक के हों और लिंग-वचन में समान हों, वहाँ कर्मधारय समास होता है। 'सद्भावना' में पहला पद विशेषण और दूसरा पद विशेष्य है। अतः इस शब्द में 'विशेषणपूर्वपद' समास है।4. महापुरुष में कौन-सा समास है? [Chhattisgarh PCS (C-SAT) Exam, 2014](a) तत्पुरुष(b) कर्मधारय(c) बहुव्रीहि(d) द्वन्द्व(e) द्विगुCorrect Answer: (b) कर्मधारयSolution:महापुरुष (महान है जो पुरुष) में कर्मधारय समास है।5. कर्मधारय समास का उदाहरण है- [Revenue Insp. Exam-2014 (IInd Paper, Part-I)](a) गगनचुम्बी(b) पाठशाला(c) श्वेतपत्र(d) नीलकण्ठCorrect Answer: (c) श्वेतपत्रSolution:श्वेतपत्र कर्मधारय समास का उदाहरण है। जिस समास के पदों में विशेष्य-विशेषण अथवा उपमेय-उपमान का सम्बन्ध होता है, उसे 'कर्मधारय समास' कहते हैं। इस समास की खास विशेषता यह होती है कि इसमें विशेषण पहले होता है। गगनचुम्बी (गगन को चूमने वाला-कर्म तत्पुरुष) तथा पाठशाला (पाठ का शाला-षष्ठी तत्पुरुष) तत्पुरुष समास एवं नीलकण्ठ, बहुव्रीहि समास है।6. 'सज्जन' शब्द में समास है- [उ.प्र. पुलिस कांस्टेबिल पुनर्परीक्षा 26 अक्टूबर, 2018 (I-पॉली)](a) कर्मधारय समास(b) तत्पुरुष समास(c) द्वन्द्व समास(d) दिगु समासCorrect Answer: (a) कर्मधारय समासSolution:'सज्जन' का समास विग्रह 'सत् है जन जो' होता है। यह कर्मधारय समास है।7. 'महाजन' शब्द में समास है : [Revenue Insp. Exam-2014 (IInd Paper, Part-I)](a) कर्मधारय समास(b) द्वन्द्व समास(c) द्विगु समास(d) अव्ययीभाव समासCorrect Answer: (a) कर्मधारय समासSolution:'महाजन' शब्द में कर्मधारय समास है। इसका विग्रह 'महान है जो जन' होता है।8. चराचरम् (जगत्) में कौन-सा समास है? [UP-TET Exam Ist Paper (I-V), 2016](a) तत्पुरुष(b) द्वन्द्व(c) बहुव्रीहि(d) कर्मधारयCorrect Answer: (b) द्वन्द्वSolution:'चराचरम्' का समास विग्रह चर और अचर होता है। अतः यहाँ द्वन्द्व समास होगा।9. निम्न में से कौन-सा कर्मधारय समास है? [UPSSSC सम्मिलित सहा. लेखाकार व लेखा परीक्षक (सा.च.) परीक्षा, 2015](a) नीलगगन(b) त्रिफला(c) पतझड़(d) गाँव-शहरCorrect Answer: (a) नीलगगनSolution:जिस समास के समस्त होने वाले पद समानाधिकरण हों, अर्थात् • विशेष्य-विशेषण-भाव को प्राप्त हों, कर्ताकारक के हों और लिंग, वचन में समान हों, वहाँ कर्मधारय समास होता है। नीलगगन में कर्मधारय समास है।10. 'देव जो महान है' यह किस समास का उदाहरण है? [UPSSSC कनिष्ठ सहायक परीक्षा, 2015](a) अव्ययीभाव(b) कर्मधारय(c) बहुव्रीहि(d) तत्पुरुषCorrect Answer: (b) कर्मधारयSolution:जिस समास के समस्त होने वाले पद समानाधिकरण हों, अर्थात् विशेष्य-विशेषण-भाव को प्राप्त हों, कर्त्ता कारक के हो और लिंग वचन में समान हों, वहाँ कर्मधारय समास होता है। जैसे-समासविग्रहनीलकण्ठनीला है जो कण्ठलालमणिलाल है जो मणिमहापुरुषमहान है जो पुरुषमहादेवमहान है जो देवSubmit Quiz12345Next »