समास (Part-3)

Total Questions: 50

21. 'नीलगाय' में कौन-सा समास है? [T.G.T. परीक्षा, 2011 / P.G.T. परीक्षा, 2011]

Correct Answer: (c) कर्मधारय
Solution:जब कोई एक खण्ड विशेषण या उपमासूचक शब्द हो, तो कर्मधारय समास बनता है। इसे समानाधिकरण तत्पुरुष भी कहते हैं, क्योंकि विग्रह करने पर इसके दोनों पद एक ही कारक या विभक्ति में होते हैं। ये समास विशेषण-विशेष्य और उपमान-उपमेय की स्थिति के अनुसार बनते हैं। जैसे-महात्मा, दीर्घायु, महाराज, नीलगाय, नीलकमल, कालीमिर्च, कृष्णसर्प (सभी विशेषण और विशेष्य से मिलकर बने हैं)।

22. 'नीलकमल' में कौन-सा समास है? [आश्रम पद्धति (प्रवक्ता) परीक्षा, 2009]

Correct Answer: (b) कर्मधारय
Solution:नीलकमल का समास विग्रह है नीला है जो कमल। यहाँ विशेष्य का सम्बन्ध विशेषण से है। अतः कर्मधारय समास है।

23. जिस समास में प्रथम पद संख्यावाची तथा अन्तिम पद संज्ञा हो, वह है - [Rajasthan.TET Exam Ist Paper (I-V), 2011, Revenue Insp. Exam-2014 (IInd Paper, Part-1), UPSSSC ग्राम पंचायत अधिकारी परीक्षा, 2016]

Correct Answer: (c) द्विगु समास
Solution:जिस समास में प्रथम पद संख्यावाची तथा अन्तिम पद संज्ञा हो, वह द्विगु समास होता है। द्विगु समास में प्रथम पद संख्यावाची तथा अन्तिम पद संज्ञा होता है और शब्द से समूह का बोध होता है।

जैसे-

त्रिलोक - तीन लोकों का समाहार

चौमासा - चार मासों का समूह

पंचरत्न - पाँच रत्नों का समूह

24. जिन सामासिक शब्दों में पहला पद संख्या को व्यक्त करने वाला विशेषण होता है, वे शब्द कहलाते हैं- [UPSSSC कनिष्ठ सहायक (सा.च.) परीक्षा, 2016 (II)]

Correct Answer: (b) द्विगु समास
Solution:जिन सामासिक शब्दों में पहला पद संख्या को व्यक्त करने वाला विशेषण होता है, वे शब्द द्विगु समास कहलाते हैं। जैसे- सप्तसिन्धु-सात सिन्धुओं का समूह।

25. 'त्रिभुवन' में समास है- [BPSC, स्कूल टीचर परीक्षा- 2023]

Correct Answer: (a) द्विगु
Solution:'त्रिभुवन' शब्द में द्विगु समास है। त्रिदोष, सप्तसिन्धु, त्रिगुण, चौराहा, सतसई, चौमासा इत्यादि शब्द भी द्विगु समास के उदाहरण हैं।

26. निम्नलिखित वाक्य में उस विकल्प का चयन कीजिए, जो दिये गये समस्त पद के सही द्विगु समास का विकल्प है। 'तिरंगा' [DSSSB P.G.T.-2021]

Correct Answer: (a) तीन रंगों का समाहार
Solution:'तिरंगा' द्विगु समास का उदाहरण है, जिसका विग्रह है- "तीन रंगों का समाहार"।

27. निम्नलिखित वाक्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़ें और बताएँ कि यह किस समास का उदाहरण है? [CRPF Tradesman (परीक्षा), 2023, T.G.T. परीक्षा, 2009, UPSSSC ग्राम पंचायत अधिकारी पुनर्परीक्षा, 2016]

तीन रंगों का समूह - तिरंगा

 

Correct Answer: (b) द्विगु समास
Solution:तीन रंगों का समूह तिरंगा, द्विगु समास का उदाहरण है। जिस समास में पूर्व पद संख्यावाचक विशेषण होता है और जिसका पूरापद समूह का बोध करा रहा हो, उसे द्विगु समास कहते हैं। चौराहा, अठवारा, पंचवटी, चारपाई इत्यादि शब्द द्विगु समास के उदाहरण हैं।

28. 'अठकोना' में कौन-सा समास है? [U.P. SI-2021]

Correct Answer: (a) द्विगु समास
Solution:'अठकोना' शब्द में द्विगु समास है। अठकोना का शब्दिक अर्थ आठ कोने वाला होता है। अतः संख्यावाची शब्द होने के कारण यह द्विगु समास का उदाहरण है।

29. निम्न में से कौन-सा समास द्विगु समास का उदाहरण है?। [UPSSSC Forest guard - 2021]

Correct Answer: (b) पँसेरी
Solution:'पँसेरी' में द्विगु समास है। इसका विग्रह 'पाँच सेरों का समूह /समहार' है। भला-बुरा में द्वन्द्व समास, नवयुवक में कर्मधारय समास तथा बखूबी में अव्ययीभाव समास है।

30. 'सतसई' किस समास का उदाहरण है? [UPSSSC सम्मि. अवर अधीनस्थ सेवा (सा.च.) परीक्षा 2019 (II)]

Correct Answer: (d) द्विगु
Solution:'सतसई' शब्द का समास-विग्रह है 'सात सौ दोहों का समूह'। इसमें द्विगु समास है। द्विगु समास का पहला पद संख्यावाचक विशेषण होता है।