समास (Part-4)

Total Questions: 53

1. जिस समास में दोनों खण्ड समान हों, कोई प्रधान या गौड़ न हो, उसे कौन-सा समास कहते हैं? [M.P. Professional Exam.14.12.2017]

Correct Answer: (b) द्वन्द्व समास
Solution:जिस समास में दोनों खण्ड समान हों, कोई प्रधान या गौड़ न हो, उसे द्वन्द्व समास कहते हैं। इसका विग्रह करने के लिए दो पदों के बीच 'और' अथवा 'या' जैसा योजक अव्यय लिखा जाता है; जैसे- माता-पिता अर्थात् माता और पिता।

2. निम्नलिखित में द्वन्द्व समास है- [MP. PCS (C-SAT) Exam, 2016]

Correct Answer: (c) देशविदेश
Solution:जिस समास के दोनों पद प्रधान होते हैं तथा विग्रह करने पर 'और', 'अथवा', 'या', 'एवं' लगता हो, वह द्वन्द्व समास कहलाता है।

3. 'गौरीशंकर' शब्द किस समास का उदाहरण है? [UPSSSC Forest guard - 2021]

Correct Answer: (c) द्वन्द्व समास
Solution:'गौरीशंकर' में द्वन्द्व समास है। इसका विग्रह 'गौरी और शंकर' है। जिस समास में दोनों पद प्रधान हों, वहाँ पर द्वन्द्व समास होता है; जैसे- राम-कृष्ण, सीता-राम, भाई-बहन आदि।

4. द्वन्द्व समास है- [Rajasthan.TET Exam Ist Paper (I-V), 2011]

Correct Answer: (c) नर-नारी
Solution:जिस समास में दोनों पद प्रधान हों, वहाँ द्वन्द्व समास होता है। जैसे- माता-पिता, नर-नारी, गुरु-शिष्य इत्यादि।

5. निम्नलिखित में द्वन्द्व समास बताइए? [T.G.T. परीक्षा, 2013]

Correct Answer: (d) पाप-पुण्य
Solution:'पाप-पुण्य' वैकल्पिक द्वन्द्व समास का उदाहरण है। इस समास में दो पदों के बीच 'या', 'अथवा' आदि विकल्पसूचक अव्यय छिपे होते हैं। थोड़ा-बहुत (थोड़ा या बहुत), आज-कल (आज या कल) में भी द्वन्द्व समास है।

6. निम्नलिखित में 'द्वन्द्व समास' का शब्द है- [P.G.T. परीक्षा, 2010]

Correct Answer: (a) आज-कल
Solution:'पाप-पुण्य' वैकल्पिक द्वन्द्व समास का उदाहरण है। इस समास में दो पदों के बीच 'या', 'अथवा' आदि विकल्पसूचक अव्यय छिपे होते हैं। थोड़ा-बहुत (थोड़ा या बहुत), आज-कल (आज या कल) में भी द्वन्द्व समास है।

7. कतर-ब्योंत में कौन-सा समास है? [T.G.T. परीक्षा, 2003]

Correct Answer: (a) द्वन्द्व
Solution:कतर-ब्योंत में द्वन्द्व समास है। काटने और छाँटने की क्रिया या ढंग को कतर-ब्योंत कहते हैं। द्वन्द्व समास में दोनों पद प्रधान होते हैं, लेकिन दोनों के बीच 'और' शब्द का लोप होता है। जैसे-हार-जीत, पाप-पुण्य आदि।

8. 'अपना-पराया' किस समास का उदाहरण है? [लेखपाल (Mains) 2022]

Correct Answer: (a) द्वन्द्व समास
Solution:अपना-पराया द्वन्द्व समास का उहाहरण है। समास का वह रूप जिसमें प्रथम व द्वितीय दोनों पद प्रधान होते हैं, द्वन्द्व समास कहते हैं; जैसे- अच्छा-बुरा, आगा-पीछा, ऊपर-नीचे आदि।

9. 'जय-पराजय' में कौन-सा समास है? [P.G.T. परीक्षा, 2004, T.G.T. परीक्षा, 2005]

Correct Answer: (c) द्वन्द्व
Solution:'जय-पराजय' में द्वन्द्व समास है। जिसका विग्रह है- 'जय और पराजय।

10. 'धनुर्वाण' में किस तरह का समास है? [P.G.T. परीक्षा, 2000]

Correct Answer: (d) द्वन्द्व
Solution:इतरेतर द्वन्द्व में दोनों पद प्रधान तो होते ही हैं, साथ ही अपना अलग- अलग अस्तित्व भी रखते हैं। जैसे- अन्नजल जल, धनुर्बाण = धनु और बाण अन्न और