समास (Part-4)

Total Questions: 53

21. 'पवनाशन' में कौन-सा समास है? [U.P. SI-2021]

Correct Answer: (b) बहुव्रीहि समास
Solution:'पवनाशन' शब्द में बहुव्रीहि समास है। बहुव्रीहि समास में आये हुये पदों में कोई प्रधान नहीं होता है, बल्कि पद का अर्थ प्रधान होता है। जैसे- पवन + आसन = सर्प
बहुव्रीहि समास में अन्तरतत्पुरुष समास में अन्तर 
(i) बहुव्रीहि में प्रथम और द्वितीय पद मिलकर किसी तीसरे शब्द के विशेषण होते हैं। जैसे- पीताम्बर (विष्णु) पीत है अम्बर जिसका।(i) तत्पुरुष में प्रथम पद द्वितीय पद का विशेषण होता है। जैसे- पीताम्बर (पीला कपड़ा) पीत अम्बर।

22. 'नीलकण्ठ' में समास है- [BPSC, स्कूल टीचर परीक्षा-2023]

Correct Answer: (c) बहुव्रीहि
Solution:नीलकण्ठ, चतुर्भुज, नीलाम्बर, लम्बोदर इत्यादि शब्द बहुव्रीहि समास के उदाहरण हैं।

23. 'त्रिलोचन' में इनमें से कौन-सा समास है? [U.P. SI-2021]

Correct Answer: (a) बहुव्रीहि
Solution:त्रिलोचन शब्द में बहुव्रीहि समास है। इस समास में समस्त पद कोई अन्य अर्थ देता है। जैसे- तीन लोचन (नेत्र) हैं जिसके अर्थात् शिव।

24. 'अनुरूप' में कौन-सा समास है? [UPSSSC कनिष्ठ सहायक (द्वितीय पाली) परीक्षा 2019]

Correct Answer: (d) अव्ययीभाव
Solution:अनुरूप' में अव्ययीभाव समास है। जिस सामासिक शब्द का पहला (पूर्व) पद अव्यय होता है, जिसमें उपसर्ग भी शामिल है, वह अव्ययीभाव समास होता है।

25. जिस समास का कोई पद प्रधान नहीं होता, उसे कहते हैं- [UPSSSC (JE) Exam, 2016; UP. TET Exam IInd Paper (VI-VIII), 2018]

Correct Answer: (d) बहुव्रीहि
Solution:बहुव्रीहि समास में कोई पद प्रधान नहीं होता है, बल्कि दोनों पद मिलकर तीसरा अर्थ प्रकट करते हैं।

26. "चक्रपाणि" शब्द का सही विग्रह चुनिए- [M.P. Professional Exam.14.12.2017]

Correct Answer: (d) चक्र है पाणि में जिसके
Solution:"चक्रपाणि" शब्द का सही विग्रह है-चक्र है पाणि में जिसके'। "चक्रपाणि" शब्द बहुव्रीहि समास है। इस प्रकार चक्रपाणि = चक्र है पाणि (हाथ) में जिसमें अर्थात विष्णु।

27. निम्नलिखित में बहुव्रीहि समास किसमें है? [U.K. PCS (C-SAT) Exam, 2012]

Correct Answer: (d) लम्बोदर
Solution:'लम्बोदर' का विग्रह-लम्बा है उदर जिसका अर्थात् गणेश। यह बहुव्रीहि समास है। इस समास में दोनों प्रयुक्त पदों के अलावा किसी तीसरे पद की प्रधानता होती है। 'माता-पिता' में द्वन्द्व तथा 'त्रिलोकी' में द्विगु समास है। इसी प्रकार 'जलचर' तत्पुरुष समास है।

28. 'पंकज' में कौन-सा समास है? [UP. TET Exam IInd Paper (VI-VIII), 2017]

Correct Answer: (d) बहुव्रीहि
Solution:'पंकज' में बहुव्रीहि समास है। इसका विग्रह 'पंक (कीचड़) में जन्म लेने वाला अर्थात् कमल' होता है।

29. निम्नलिखित में से कौन-सा शब्द बहुव्रीहि समास का उदाहरण है? [UPSSSC आबकारी सिपाही (द्वितीय पाली) परीक्षा, 2016]

Correct Answer: (b) दशानन
Solution:दशानन का अर्थ है- दश हैं आनन जिसके अर्थात् रावण। यह बहुव्रीहि समास का उदाहरण है। त्रिभुज, नवरात्र एवं त्रिलोक द्विगु समास के उदाहरण हैं।

30. माखन चोर में कौन-सा समास है? [M.P. Professional Exam.12.12.2017]

Correct Answer: (d) बहुव्रीहि
Solution:जब दो शब्द मिलकर किसी तीसरे शब्द का विशेषण बन जाएँ, तो उसे बहुव्रीहि समास कहते हैं, जैसे- माखन चोर अर्थात श्रीकृष्ण। चार भुजाएँ हैं जिसकी 'चतुर्भुज'। पीला है वस्त्र जिसका 'पी-ताम्बर। चक्र है हाथ में जिसके चक्रपाणि ।