समास (Part-4)Total Questions: 5331. बारहसिंगा' शब्द में समास है- [Revenue Insp. Exam-2014 (IInd Paper, Part-I)](a) बहुव्रीहि समास(b) कर्मधारय समास(c) द्वन्द्व समास(d) अव्ययीभाव समासCorrect Answer: (a) बहुव्रीहि समासSolution:'बारहसिंगा' शब्द में बहुव्रीहि समास है। बहुव्रीहि समास में प्रयुक्त दोनों पदों के अलावा किसी तीसरे पद की प्रधानता होती है। इसमें समासगत पदों में किसी में भी प्रधानता नहीं होती है अपितु समस्त पद ही किसी दूसरे पद का विशेषण होता है, जिससे किसी अन्य पद का अर्थ प्राप्त होता है।32. 'चक्रपाणि', 'चन्द्रभाल' तथा 'सुलोचना' में क्रमशः समास है [UPSSSC सम्मिलित सहा. लेखाकार व लेखा परीक्षक (सा.च.) परीक्षा, 2015, 2016](a) कर्मधारय, द्वन्द्व, तत्पुरुष(b) सभी सम्प्रदान तत्पुरुष(c) सभी बहुव्रीहि(d) तत्पुरुष, कर्मधारय, द्वन्द्वCorrect Answer: (c) सभी बहुव्रीहिSolution:चक्रपाणि - चक्र है पाणि में जिसके (विष्णु)चन्द्रभाल - चन्द्रमा है भाल पर जिसके (शिव)सुलोचना - सुन्दर है लोचन जिसके (स्त्री विशेष)अतः चक्रपाणि, चन्द्रभाल तथा सुलोचना में बहुव्रीहि समास है।33. कौन-सा शब्द बहुव्रीहि समास के अन्तर्गत आता है? [UPSSSC (JE) Exam, 2015](a) वीणापाणि(b) दुमाता(c) लालपीला(d) विद्याभ्यासCorrect Answer: (a) वीणापाणिSolution:वीणापाणि बहुव्रीहि समास के अन्तर्गत आता है। इसका विग्रह 'वीणा है पाणि में जिसके अर्थात् सरस्वती' होता है। यह व्यधिकरण बहुव्रीहि है। दुमाता द्विगु समास, लालपीला द्वन्द्व समास तथा विद्याभ्यास तत्पुरुष समास है।34. बहुव्रीहि समास का उदाहरण कौन-सा है? [UPSSSC सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा-II परीक्षा, 2016](a) पंचवटी(b) करोड़पति(c) चतुर्भुज(d) चरण कमलCorrect Answer: (c) चतुर्भुजSolution:बहुव्रीहि समास का उदाहरण चतुर्भुज है। इसका विग्रह है- चार भुजाएँ हैं जिसकी अर्थात् विष्णु।35. जिसमें कोई पद प्रधान नहीं होता तथा अन्य अर्थ प्रधान होता है, वहाँ होता है- [Revenue Insp. Exam -2014 (IInd Paper, Part-I)](a) कर्मधारय समास(b) अव्ययीभाव समास(c) तत्पुरुष समास(d) बहुव्रीहि समासCorrect Answer: (d) बहुव्रीहि समासSolution:जिसमें कोई पद प्रधान नहीं होता तथा अन्य पद प्रधान होता है, अर्थात् तीसरे पद की प्रधानता होती है, वहाँ बहुव्रीहि समास होता है।36. 'मृत्युंजय' पद में कौन-सा समास है? [UP-TET Exam Ist Paper (I-V), 2018](a) द्विगु(b) कर्मधारय(c) बहुव्रीहि(d) द्वन्द्वCorrect Answer: (c) बहुव्रीहिSolution:'मृत्युंजय' में बहुव्रीहि समास है। इसका विग्रह मृत्यु को जीत लिया जिसने अर्थात् 'शंकर' होता है।37. 'कुसुमाकर' में समास है- [G.I.C. (प्रवक्ता) परीक्षा, 2015](a) तत्पुरुष(b) कर्मधारय(c) अव्ययीभाव(d) बहुव्रीहिCorrect Answer: (d) बहुव्रीहिSolution:'कुसुमाकर' का समास विग्रह 'कुसुमों (फूलों) का खजाना है जो अर्थात् 'वसन्त' है। अतः इसमें बहुव्रीहि समास है।38. 'कूपमण्डूक' में किस समास की योजना है? [आश्रम पद्धति (प्रवक्ता) परीक्षा, 2012](a) बहुव्रीहि(b) द्वन्द्व(c) तत्पुरुष(d) अव्ययीभावCorrect Answer: (a) बहुव्रीहिSolution:'कूपमण्डूक' का समास विग्रह है- कुएँ का मेढ़क होना अर्थात् सीमित ज्ञान वाले व्यक्ति। यहाँ पूर्णपद 'कूप' एवं उत्तर पद 'मण्डूक' में से किसी की भी प्रधानता नहीं है बल्कि अन्य अर्थ 'सीमित ज्ञान वाले व्यक्ति' की प्रधानता है। अतः यहाँ बहुव्रीहि समास है। ध्यातव्य हो कि बहुव्रीहि समास में सदैव योगरूढ़ शब्दों का प्रयोग होता है।39. 'निर्दय' में समास है- [आश्रम पद्धति (प्रवक्ता) परीक्षा, 2012](a) कर्मधारय समास(b) द्वन्द्व समास(c) द्विगु समास(d) बहुव्रीहि समासCorrect Answer: (d) बहुव्रीहि समासSolution:'निर्दय' का समास विग्रह 'दया नहीं है जिसमें अर्थात् विशेष व्यक्ति' होता है। अतः निर्दय में बहुव्रीहि समास है।40. लम्बोदर उदाहरण है- [T.G.T. परीक्षा, 2009](a) बहुव्रीहि समास का(b) द्वन्द्व समास का(c) द्विगु समास का(d) कर्मधारय समास काCorrect Answer: (a) बहुव्रीहि समास काSolution:जिस समास में दो शब्द मिलकर किसी तीसरे का विशेषण बन जाएँ, तो वहाँ बहुव्रीहि समास होता है। इस समास में दोनों शब्दों में कोई भी शब्द प्रधान नहीं होता है और समस्त पद किसी अन्य संज्ञा की ओर संकेत करता है। जैसे-समास (Samas)विग्रह (Vigrah)लम्बोदर (Lambodar)लम्ब है उदर जिसका (गणेश) (Lamb hai udar jiska (Ganesh))चतुर्भुज (Chaturbhuj)चार हैं भुजाएँ जिसकी (विष्णु) (Chaar hain bhujaen jiski (Vishnu))चन्द्रशेखर (Chandrashekhar)चन्द्र है शिखर पर जिसके (शिव) (Chandra hai shikhar par jiske (Shiv))वीणापाणि (Veenapani)वीणा है पाणि में जिसके (सरस्वती) (Veena hai pani mein jiske (Saraswati))गिरिधर (Giridhar)गिरि को धारण किया जिसने (श्रीकृष्ण) (Giri ko dharan kiya jisne (Shrikrishna))दशमुख (Dashmukh)दस हैं मुख जिसके (रावण) (Das hain mukh jiske (Ravan))जलज (Jalaj)जल से उत्पन्न है जो (कमल) (Jal se utpann hai jo (kamal))Submit Quiz« Previous123456Next »