Correct Answer: (b) अव्ययीभाव
Solution:अव्ययी का अर्थ है- अव्यय हो जाना। वास्तव में यह क्रिया-विशेषण अव्यय का काम करता है, अर्थात् क्रिया की विशेषता बताता है। पहले खण्ड की प्रधानता होती है। उदाहरणस्वरूप 'भरपेट' में अव्ययीभाव समास है। अव्ययीभाव समास के कुछ उदाहरण इस प्रकार हैं- अनजाने, दिनोंदिन, रातोंरात, कानोंकान, हाथोंहाथ, बीचोंबीच, धीरे-धीरे आदि।