समासपरिभाषा Total Questions: 5031. 'यह पुस्तक भी हाथोंहाथ बिक गई। [UPPCL JE Exam, 04-मार्च, 2016 (प्रथम पाली)](a) कर्मधारय(b) अव्ययीभाव(c) द्वन्द्व(d) तत्पुरुषCorrect Answer: (b) अव्ययीभावSolution:दिए गए वाक्य में रेखांकित शब्द 'हाथोंहाथ' में अव्ययीभाव समास है। अव्ययीभाव समास का अर्थ है अव्यय हो जाना।32. जिस समास में उत्तरपद की प्रधानता है, उसे कहते हैं - [आश्रम पद्धति (प्रवक्ता) परीक्षा, 2012](a) तत्पुरुष(b) बहुव्रीहि(c) अव्ययीभाव(d) द्वन्द्वCorrect Answer: (a) तत्पुरुषSolution:जिस समास का प्रथम पद गौण तथा उत्तर पद प्रधान होता है, उसे तत्पुरुष समास कहते हैं। इस समास में सामान्यतः प्रथम पद विशेषण तथा दूसरा पद विशेष्य होता है। पहले पद में द्वितीया से सप्तमी कारक तक विभक्ति का लोप होता है।33. निम्नलिखित में से सामासिक शब्द और समास के नाम का एक युग्म गलत है, वह है- [GIC-Exam 2021 (U.P)](a) उपकृष्णम - तत्पुरुष(b) महादेव - कर्मधारय(c) पुष्पधन्वा - बहुव्रीहि(d) शुकबकम् - द्वन्द्वCorrect Answer: (a) उपकृष्णम - तत्पुरुषSolution:'उपकृष्णम्' शब्द में अव्ययीभाव समास है, जिसका विग्रह कृष्ण के समीपम् होगा। अन्य सभी शब्द व समास युग्म सही हैं।34. 'आरामकुर्सी' शब्द में कौन-सा समास है? [उ.प्र. पुलिस कांस्टेबिल निरस्त परीक्षा, 2024](a) कर्मधारय समास(b) अव्ययीभाव समास(c) द्वन्द्व समास(d) तत्पुरुष समासCorrect Answer: (d) तत्पुरुष समासSolution:'आरामकुर्सी' शब्द में सम्प्रदान तत्पुरुष समास है। इसका समास विग्रह है- आराम के लिए कुर्सी।35. निम्नलिखित में से कौन-सा सामासिक युग्म सही है? [V.D.O. परीक्षा, 2023](a) बेमिसाल - द्वन्द्व समास(b) कर्महीन - तत्पुरुष समास(c) चतुरानन - अव्ययीभाव समास(d) दुरात्मा - द्विगु समासCorrect Answer: (b) कर्महीन - तत्पुरुष समासSolution:प्रश्नान्तर्गत् विकल्प 'कर्महीन' में तत्पुरुष समास निहित है; क्योंकि तत्पुरुष समास के समस्त पदों के मध्य कारक चिह्नों का लोप होता है। 'कर्महीन' अर्थात् 'कर्म से हीन' सामासिक विग्रह होने पर मध्य में छिपे अथवा लोपित कारक चिह्न का पता चलता है। अतः विकल्प (b) में दिया गया सामासिक युग्म सही है। अन्य विकल्पों का सुमेलन इस प्रकार होगा-(1) बेमिसाल अव्ययीभाव समास(2) चतुरानन बहुव्रीहि समास(3) दुरात्मा कर्मधारय समास36. 'रक्तरंजित' शब्द में कौन-सा समास है? [उ.प्र. पुलिस कांस्टेबिल (निरस्त परीक्षा), 2024](a) तत्पुरुष समास(b) अव्ययीभाव समास(c) द्वन्द्व समास(d) द्विगु समासCorrect Answer: (a) तत्पुरुष समासSolution:'रक्तरंजित' शब्द में तत्पुरुष समास है, इसका विग्रह है- रक्त से रंजित। वस्तुतः इसमें करण तत्पुरुष समास है।37. 'नीतिनिपुण' शब्द में कौन-सा समास है? [U.P. SI-2021](a) तत्पुरुष समास(b) बहुव्रीहि समास(c) द्वन्द्व समास(d) द्विगु समासCorrect Answer: (a) तत्पुरुष समासSolution:'नीतिनिपुण' शब्द में तत्पुरुष समास है। इसका विग्रह 'नीति में निपुण है'; अतः यह अधिकरण तत्पुरुष समास है।38. समास के सन्दर्भ में इनमें से कौन-सा कथन गलत है? [U.P. SI-2021](a) बहुव्रीहि समास में दोनों पद गौण होते हैं।(b) अव्ययीभाव में पूर्वपद की प्रधानता होती है और समास पद अव्यय होते हैं।(c) तत्पुरुष समास में अन्तिम पद गौण होता है।(d) इनमें से कोई नहीं।Correct Answer: (c) तत्पुरुष समास में अन्तिम पद गौण होता है।Solution:तत्पुरुष समास में अन्तिम पद गौण नहीं, अपितु प्रधान होता है। वस्तुतः इस समास का पहला पद दूसरे पद पर निर्भर रहता है। जैसे- जलधारा; अर्थात् जल की धारा।39. 'परीक्षा-केन्द्र' में इनमें कौन-सा समास है? [U.P. SI-2021](a) अपादान तत्पुरुष(b) अधिकरण तत्पुरुष(c) सम्प्रदान तत्पुरुष(d) इनमें से कोई नहींCorrect Answer: (c) सम्प्रदान तत्पुरुषSolution:'परीक्षा केन्द्र' शब्द में 'के लिए' विभक्ति चिह्न का लोप है, जो सम्प्रदान कारक की विभक्ति है। अतः इस शब्द में सम्प्रदान तत्पुरुष समास है।40. निम्नलिखित में से कौन-सा समास नाम सही है? [V.D.O. परीक्षा, 2023](a) यथामति कर्मधारय समास(b) सज्जन अव्ययीभाव समास(c) अष्टाध्यायी द्वन्द्व समास(d) शरणागत तत्पुरुष समासCorrect Answer: (d) शरणागत तत्पुरुष समासSolution:शरणागत अर्थात् शरण को आगत (विग्रह) तत्पुरुष समास का उदाहरण है, जबकि यथामति अव्ययीभाव समास, सज्जन-कर्मधारय समास एवं अष्टाध्यायी द्विगु समास का उदाहरण है।Submit Quiz« Previous12345Next »