समास

परिभाषा

Total Questions: 50

41. 'मातृहन्ता' में कौन-सा समास है? [U.P. SI-2021]

Correct Answer: (b) तत्पुरुष समास
Solution:'मातृहन्ता' शब्द में तत्पुरुष समास है। माता की हत्या करने वाला इसका विग्रह है, जिसमें सम्बन्ध कारक है। अतः इसे सम्बन्ध तत्पुरुष समास कहते हैं।

42. इनमें से कौन-सा कथन पूरी तरह तत्पुरुष समास से सम्बन्धित है? [UPSSSC कनिष्ठ सहायक (द्वितीय पाली) परीक्षा 2019]

Correct Answer: (c) इसमें प्रायः उत्तर पद प्रधान होता है।
Solution:तत्पुरुष समास में प्रायः उत्तर प्रद प्रधान होता है। इस समास के समस्त पद में द्वितीया से लेकर सप्तमी विभक्ति का लोप होता है। जैसे-गृहागत-गृह को आगत।

43. 'आपबीती' शब्द में समास है [UP TET Exam (I-5) 2019]

Correct Answer: (c) तत्पुरुष समास
Solution:'आपबीती' शब्द में तत्पुरुष समास है। यह अधिकरण तत्पुरुष का उदाहरण है। 'आपबीती' का समास विग्रह है- आप (खुद) पर बीती। तत्पुरुष समास का उत्तरपद प्रधान होता है। अधिकरण तत्पुरुष समास के समस्तपद का विग्रह करने पर पूर्व पद एवं उत्तर पद के मध्य 'में' या 'पर' विभक्ति चिह्न का प्रयोग होता है।

44. 'मालगाड़ी' शब्द का समास विग्रह है [MPSI (SI) Exam, 06 Sep 2016 (02:00 PM)]

Correct Answer: (c) माल के लिए गाड़ी
Solution:'मालगाड़ी' शब्द का समास विग्रह होगा- माल के लिए, गाड़ी। मालगाड़ी सम्प्रदान तत्पुरुष का उदाहरण है। जहाँ पर 'के लिए कारक चिह्न का लोप पाया जाता है, वहाँ सम्प्रदान तत्पुरुष होता है।।

45. 'लक्ष्यभ्रष्ट' में समास है- [MPSI (SI) Exam, 04 Sep 2016 (09:00 AM)]

Correct Answer: (b) अपादान तत्पुरुष
Solution:'लक्ष्यभ्रष्ट' में अपादान तत्पुरुष समास है। जिस समास का उत्तरपद प्रधान हो और पूर्वपद गौण एवं 'से' चिह्न का लोप हो, अपादान तत्पुरुष समास कहलाता है। जैसे भयभीत भय से भीत, लक्ष्यभ्रष्ट- लक्ष्य से भ्रष्ट, ऋणमुक्त ऋण से मुक्त इत्यादि।

46. 'तुलसीकृत' शब्द में समास है- [EMRS JSA Hostel Warden (परीक्षा), 2023 MPSI (SI) Exam, 28th oct 2017 (02:00 PM)]

Correct Answer: (d) तत्पुरुष
Solution:'तुलसीकृत' शब्द में द्वारा विभक्ति का लोप है, अतः यह तत्पुरुष समास का उदाहरण है। इसका विग्रह है- तुलसी द्वारा रचित/कृत। वस्तुतः यह सामासिक शब्द करण तत्पुरुष समास का उदाहरण है।

47. 'रथचालक' का सामासिक विग्रह क्या होगा? [MPSI (SI) Exam, 28th oct 2017 (02:00 PM)]

Correct Answer: (c) रथ को चलाने वाला
Solution:जहाँ पर दो पदों के मध्य कर्मकारक अर्थात् 'को' छिपा होता है, वहाँ कर्म तत्पुरुष समास होता है। 'को' कर्मकारक विभक्ति भी कहा जाता है। उदाहरणः रथचालक रथ को चलाने वाला; माखनचोर- माखन को चुराने वाला।

48. 'सेनानायक' में समास है- [UPPCL JE Exam, 27-अगस्त, 2018 (द्वितीय पाली)]

Correct Answer: (d) तत्पुरुष
Solution:'सेनानायक' में तत्पुरुष समास है। इसका समास विग्रह है- सेना का नायक। यह सम्बन्ध तत्पुरुष का उदाहरण है।

49. 'राजकुमार' में कौन-सा समास है? [UPPCL JE Exam, 18-फरवरी, 2018 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (d) तत्पुरुष समास
Solution:जिस समास का उत्तर (अन्तिम) पद प्रधान हो, उसे तत्पुरुष समास कहते हैं। 'राजकुमार' में तत्पुरुष समास है। इसका विग्रह 'राजा का कुमार' होगा।

तत्पुरुष समास के अन्य उदाहरण

माखनचोर, गगनचुम्बी, स्वर्गप्राप्त, शोकाकुल, शोकग्रस्त देशभक्ति, गंगाजल, लोकनायक, वीरपुत्र, सूर्योदय, ग्रामवास आदि।

50. 'देशभक्ति' में समास है- [उ.प्र. पुलिस कांस्टेबिल परीक्षा 18 जून, 2018 (I-पॉली) UPSSSC, ग्राम विकास अधिकारी परीक्षा, 2018 (III) UPTET Exam. Ist paper (I-V), 2018]

Correct Answer: (c) तत्पुरुष
Solution:तत्पुरुष समास में अन्तिम पद प्रधान होता है। इस समास में प्रायः दोनों पद संज्ञा या पहला पद संज्ञा और दूसरा पद विशेषण होता है। जैसे -

देशभक्ति = देश के लिए भक्ति,

विद्यालय = विद्या के लिए आलय,

रसोईघर - रसोई के लिए घर,

हथकड़ी = हाथ के लिए कड़ी।