सर्वनाम (Part-2)Total Questions: 2211. 'मैं स्वयं चला आऊँगा' वाक्य में निजवाचक सर्वनाम कौन-सा है? [Chhattisgarh PCS (C-SAT) Exam, 2013](a) मैं(b) स्वयं(c) चला(d) आऊँगा(e) आऊँCorrect Answer: (b) स्वयंSolution:उपर्युक्त वाक्य में 'स्वयं' निजवाचक सर्वनाम है। जिस सर्वनाम में कर्ता का बोध होता है, वहाँ निजवाचक सर्वनाम होता है।12. 'यह काम मैं आप कर लूँगा' पंक्तियों में 'आप' है- [T.G.T. परीक्षा, 2004](a) सम्बन्धवाचक सर्वनाम(b) निजवाचक सर्वनाम(c) निश्चयवाचक सर्वनाम(d) पुरुषवाचक सर्वनामCorrect Answer: (b) निजवाचक सर्वनामSolution:निजवाचक सर्वनाम का रूप 'आप' है। निजवाचक सर्वनाम 'आप' के प्रयोग निम्नलिखित अर्थों में होते हैं-निजवाचक 'आप' का प्रयोग किसी संज्ञा या सर्वनाम के निश्चय के लिए होता है। निजवाचक 'आप' का प्रयोग दूसरे व्यक्ति के निराकरण के लिए भी होता है। सर्वसाधारण के अर्थ में भी 'आप' का प्रयोग होता है।अवधारण के अर्थ में कभी-कभी 'आप' के साथ 'ही' जोड़ा जाता है।13. आप की सब राह देख रहें हैं। [UPSSSC ग्राम विकास अधिकारी परीक्षा, 2018 (II)]रेखांकित शब्द कौन-सा सर्वनाम है? (a) प्रश्नवाचक सर्वनाम(b) सम्बन्धवाचक सर्वनाम(c) निश्चयवाचक सर्वनाम(d) निजवाचक सर्वनामCorrect Answer: (d) निजवाचक सर्वनामSolution:रेखांकित शब्द 'आप' निजवाचक सर्वनाम है।14. इनमें से 'संयुक्त सर्वनाम' का उदाहरण कौन-सा है? [U.P. SI-2021](a) कोई(b) सब(c) कुछ(d) कुछ-न-कुछCorrect Answer: (d) कुछ-न-कुछSolution:उपर्युक्त में से कुछ-न-कुछ' शब्द में संयुक्त सर्वनाम है। यह शब्द अनिश्चय वाचक सर्वनाम के अन्तर्गत आता है; किन्तु डॉ. दीमशित्स महोदय ने इसे एक भिन्न वर्ग में रखा है; क्योंकि इसमें एक से अधिक सर्वनाम होते हैं।15. 'संयुक्त सर्वनाम' नामक सर्वनाम की एक पृथक श्रेणी का उल्लेख इनमें से किस विद्वान ने किया है? [U.P. SI-2021](a) भोलानाथ तिवारी(b) हरदेव बाहरी(c) डॉ. दीमशित्स(d) जॉर्ज ग्रियर्सनCorrect Answer: (c) डॉ. दीमशित्सSolution:डॉ. दीमशित्स महोदय ने 'संयुक्त सर्वनाम' नाम से एक पृथक सर्वनाम श्रेणी का उल्लेख किया है। इनकी व्याकरणात्मक रचना हिन्दी व्याकरण की रूपरेखा' शीर्षक से 1966 ई. में प्रकाशित हुई। इनका मूल नाम जाल्मन दीमशित्स है।16. कतिपय हिन्दी वैयाकरणों द्वारा 'संज्ञा प्रतिनिधि' शब्द का प्रयोग किसके लिए किया गया है? [U.P.P.S.C. (एल.टी. ग्रेड) परीक्षा,](a) क्रिया के लिए(b) विशेषण के लिए(c) संज्ञा के भेद के लिए(d) सर्वनाम के लिएCorrect Answer: (d) सर्वनाम के लिएSolution:सर्वनाम को 'संज्ञा का प्रतिनिधि' भी कहा जाता है।17. जो सर्वनाम किसी प्रत्यय के योग से बनकर किसी संज्ञा की विशेषता बतलाते हैं, उन्हें कहते हैं [Staff Nurse Exam, 2024](a) निश्चित परिमाणवाचक विशेषण(b) अनिश्चित परिमाणवाचक विशेषण(c) मौलिक सार्वनामिक विशेषण(d) यौगिक सार्वनामिक विशेषणCorrect Answer: (d) यौगिक सार्वनामिक विशेषणSolution:जो सर्वनाम किसी प्रत्यय के योग से बनकर किसी संज्ञा की विशेषता बतलाते हैं, उन्हें यौगिक सार्वनामिक विशेषण कहते हैं।18. निम्नलिखित में से कौन-सा शब्द सम्बन्ध दर्शाने वाला सर्वनाम नहीं है? [Chhattisgarh PCS (C-SAT) Exam, 2016](a) जे(b) जउन(c) जेमन(d) कौन मनCorrect Answer: (d) कौन मनSolution:छत्तीसगढ़ी में सर्वनाम दर्शाने वाले शब्द जे, जउन, जेमन, तउन हैं। 'कौन मन' इस श्रेणी में नहीं आता है।19. निम्नलिखित में से कौन-सा शब्द सर्वनाम नहीं है? [U.P.P.S.C. (एल.टी. ग्रेड) परीक्षा, 2018](a) कौन(b) कोई(c) उसने(d) दसगुनाCorrect Answer: (d) दसगुनाSolution:'दसगुना' विशेषण है न कि सर्वनाम। यह निश्चित संख्यावाचक विशेषण के अन्तर्गत आता है। शेष सभी शब्द सर्वनाम हैं।20. निम्नलिखित में से किस वाक्य में सर्वनाम का प्रयोग हुआ है? [उ.प्र. पुलिस कांस्टेबिल पुनर्परीक्षा 26 अक्टूबर, 2018 (I-पॉली)](a) आज बरसात होगी।(b) मैं कल दिल्ली जा रहा हूँ।(c) घर का काम कर लो।(d) सीमा और रीमा बहनें हैं।Correct Answer: (b) मैं कल दिल्ली जा रहा हूँ।Solution:'मैं कल दिल्ली जा रहा हूँ।' इस वाक्य में 'मैं' सर्वनाम का प्रयोग हुआ है। हिन्दी में मूलतः 11 सर्वनाम हैं- मैं, तू, आप, यह, वह, जो, सो, कोई, कुछ, कौन, क्या।Submit Quiz« Previous123Next »