सर्वनाम

परिभाषा एवं प्रकार

Total Questions: 50

21. निम्नलिखित में से निश्चयवाचक सर्वनाम है : [उ.प्र.पुलिस कांस्टेबिल (निरस्त परीक्षा), 2024]

Correct Answer: (c) यह
Solution:निश्चयवाचक सर्वनाम से वक्ता के पास या दूर की किसी वस्तु की निश्चयता का बोध होता है। पास की वस्तु के लिए 'यह' तथा दूर की वस्तु के लिए 'वह' सर्वनाम के प्रयोग होते हैं।

जैसे- 1. 'यह कार्य सभी को पसन्द आता है। (पास हेतु)

2. आम मत खाओ, क्योंकि वह सड़ा है। (दूर की वस्तु)

22. 'वह बहुत अच्छा लड़का है' में 'वह' कौन-सा सर्वनाम है? [UPSSSC राजस्व निरीक्षक परीक्षा, 2016]

Correct Answer: (a) निश्चयवाचक
Solution:'वह बहुत अच्छा लड़का है' में 'वह' निश्चयवाचक सर्वनाम है। जिस सर्वनाम से किसी वस्तु का निश्चित बोध होता है, उसे निश्चयवाचक सर्वनाम कहते हैं। जैसे- यह, वह।

23. 'इस पुस्तक को देखो, यह कितनी उपयोगी है।' वाक्य में सर्वनाम का प्रकार बताइए- [MP. PCS (C-SAT) Exam, 2015]

Correct Answer: (b) निश्चयवाचक
Solution:जिस सर्वनाम से वक्ता के पास या दूर की किसी वस्तु के निश्चय का बोध होता है, उसे निश्चयवाचक सर्वनाम कहते हैं। 'यह', 'वह' शब्द का प्रयोग इस प्रकार के सर्वनाम में होता है।

24. यह मेरी पतंग है। रेखांकित का भेद बताइए। [उ.प्र. पुलिस कांस्टेबिल पुनर्परीक्षा 26 अक्टूबर, 2018 (II-पॉली)]

Correct Answer: (a) निश्चयवाचक सर्वनाम
Solution:यह मेरी पतंग है, वाक्य में रेखांकित 'यह मेरी' शब्द में निश्चयवाचक सर्वनाम है। जिस सर्वनाम से वक्ता के पास या दूर किसी वस्तु के निश्चय का बोध होता है, उसे निश्चयवाचक सर्वनाम कहते हैं। जैसे- वह, यह।

25. 'वह एक अच्छा छात्र है' वाक्य में निश्चयवाचक सर्वनाम कौन-सा है? [Chhattisgarh PCS (C-SAT) Exam, 2014]

Correct Answer: (a) वह
Solution:जिस सर्वनाम से किसी वस्तु की निश्चितता का बोध होता है, वह निश्चयवाचक सर्वनाम होता है। प्रस्तुत वाक्य में 'वह' शब्द निश्चितता का बोध करा रहा है। अतः 'वह' निश्चयवाचक सर्वनाम है।

26. हिन्दी के अन्य पुरुष के निश्चयवाचक सर्वनाम का अविकारी रूप है- [आश्रम पद्धति (प्रवक्ता) परीक्षा, 2012]

Correct Answer: (a) वह
Solution:हिन्दी के अन्य पुरुष के निश्चयवाचक सर्वनाम का अविकारी रूप 'वह' है।

27. निम्न में से 'सर्वनाम' शब्द हैः [UPPCL JE Exam, 27 अगस्त, 2018 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (b) वह
Solution:वे शब्द जिनका प्रयोग संज्ञा के स्थान पर होता है, उन्हें सर्वनाम कहते हैं। उपर्युक्त विकल्प में 'वह' शब्द सर्वनाम है।

28. 'उसने कुछ नहीं खाया' में 'कुछ' किस सर्वनाम का बोधक है? [UP-TET निरस्त परीक्षा-2021]

Correct Answer: (d) अनिश्चयवाचक सर्वनाम
Solution:- 'उसने कुछ नहीं खाया' वाक्य में अनिश्चयवाचक सर्वनाम है। जिस सर्वनाम से किसी निश्चित वस्तु या बात का बोध नहीं हो रहा हो, उसे 'अनिश्चयवाचक' सर्वनाम कहते हैं। जैसे कोई, कुछ इत्यादि से युक्त वाक्यों में अनिश्चयवाचक सर्वनाम होगा।

अन्य महत्त्वपूर्ण तथ्य

प्रश्नवाचक सर्वनाम-

प्रश्न करने हेतु जिन सर्वनामों का प्रयोग किया जाए, तो उसे 'प्रश्नवाचक' सर्वनाम कहते हैं।

सम्बन्धवाचक सर्वनाम-

जो, सो इत्यादि से जब वाक्यों को जोड़ा जाए, तो 'सम्बन्धवाचक' सर्वनाम होता है।

निजवाचक सर्वनाम-

आप, आप ही इत्यादि का प्रयोग जब वाक्यों में होता है, तो वहाँ 'निजवाचक' सर्वनाम होता है।

29. दिए गए वाक्य में सर्वनाम को पहचानिए। [रेडियो ऑपरेटर (उ.प्र. पुलिस) परीक्षा, 2024]

"कुछ सेब यहाँ पड़े हैं।"

 

Correct Answer: (a) कुछ
Solution:"कुछ सेब यहाँ पड़े हैं।" इस वाक्य में 'कुछ' सर्वनाम शब्द है। 'कुछ' शब्द अनिश्चयवाचक सर्वनाम है। वस्तुतः जिस सर्वनाम से किसी निश्चित् वस्तु का बोध न हो अथवा वस्तु की संख्या की निश्चितता का बोध न हो, उसे अनिश्चयवाचक सर्वनाम कहते हैं। 'कोई' तथा 'कुछ' अनिश्चयवाचक सर्वनाम शब्द हैं।

30. अनिश्चयवाचक सर्वनाम की पहचान करें। [CRPF Tradesman परीक्षा, 2023]

Correct Answer: (c) घर में कोई नहीं है।
Solution:घर में कोई नहीं है। इस वाक्य में प्रयुक्त 'कोई' शब्द अनिश्चयवाचक सर्वनाम का उदाहरण है। 'कुछ' और 'कोई' अनिश्चयवाचक सर्वनाम हैं। वस्तुतः जिस सर्वनाम से किसी निश्चित वस्तु का बोध न हो, उसे अनिश्चयवाचक सर्वनाम कहते हैं।