सर्वनाम

परिभाषा एवं प्रकार

Total Questions: 50

41. 'सम्बन्धवाचक सर्वनाम' वाला वाक्य कौन-सा है? [DSSSB TGT-2018]

Correct Answer: (a) वह कौन है, जो पड़ा रो रहा है।
Solution:उपर्युक्त में से 'वह कौन है, जो पड़ा रो रहा है।' वाक्य सम्बन्धवाचक सर्वनाम युक्त है। वस्तुतः जब एक सर्वनाम से वाक्य में दूसरे सर्वनाम से सम्बन्ध स्थापित किया जाता है, तो उसे 'सम्बन्धवाचक सर्वनाम' कहते हैं।

42. निम्नलिखित प्रश्न में, चार विकल्पों में से, उस विकल्प का चयन करें जो सर्वनाम के भेद का सही विकल्प है। [UPSSSC राज्य कृषि उत्पादन मण्डी परिषद परीक्षा, 2018 (I)]

जिसको हमने बुलाया था, वह आया है।

 

Correct Answer: (b) सम्बन्धवाचक
Solution:प्रश्नगत वाक्य में सम्बन्धवाचक सर्वनाम है। जिस सर्वनाम से वाक्य में किसी दूसरे सर्वनाम से सम्बन्ध स्थापित किया जाए, उसे सम्बन्धवाचक सर्वनाम कहते हैं।

43. 'किस-किस से झगड़ा करते फिरोगे?' रेखांकित पद .... है। [High Court R.O. Exam, 2016]

Correct Answer: (c) सर्वनाम
Solution:उपर्युक्त वाक्य में रेखांकित पद 'किस-किस' सर्वनाम है। यह प्रश्नवाचक सर्वनाम है। जिस सर्वनाम से प्रश्न का बोध होता है, उसे प्रश्नवाचक सर्वनाम कहते हैं।

44. दिए गए वाक्य में सर्वनाम को पहचानें। "वहाँ सीढ़ियों में कौन खड़ा है?" [रेडियो ऑपरेटर (उ.प्र.पुलिस) परीक्षा, 2024]

Correct Answer: (b) कौन
Solution:"वहाँ सीढ़ियों में कौन खड़ा है?" इस वाक्य में प्रश्नवाचक सर्वनाम 'कौन' शब्द का प्रयोग किया गया है। वस्तुतः जब प्रश्न करने हेतु सर्वनाम शब्दों कौन, क्या इत्यादि को किसी वाक्य में प्रयुक्त किया जाता है, तो उस वाक्य में प्रश्नवाचक सर्वनाम होता है।

45. निम्नलिखित में से कौन-सा प्रश्नवाचक सर्वनाम का उदाहरण नहीं है? [UPSSSC Forest guard - 2021]

Correct Answer: (c) उसको
Solution:कब, किन्हें, कहाँ आदि शब्द प्रश्नवाचक सर्वनाम के उदाहरण हैं। जबकि 'उसको' शब्द पुरुषवाचक सर्वनाम का उदाहरण हैं। प्रश्न करने के लिए जिन सर्वनामों का प्रयोग होता है, उन्हें प्रश्नवाचक सर्वनाम कहते हैं; जैसे कौन, क्या एवं क्यों आदि।

46. निम्नलिखित में से कौन-सा प्रश्नवाचक सर्वनाम नहीं है? [BPSC, स्कूल टीचर परीक्षा-2023]

Correct Answer: (c) किसी से
Solution:किससे, किनके, कौन, क्या इत्यादि प्रश्नवाचक सर्वनाम शब्द हैं। वस्तुतः प्रश्न करने हेतु जिन सर्वनामों को प्रयुक्त किया जाता है, उन्हें प्रश्नवाचक सर्वनाम कहते हैं। इस प्रकार 'किसी से' प्रश्नवाचक सर्वनाम के अन्तर्गत नहीं आता है।

47. क्यों, कब कौन-से सर्वनाम के उदाहरण हैं? [उ.प्र. पुलिस कांस्टेबिल (निरस्त परीक्षा), 2024]

Correct Answer: (b) प्रश्नवाचक सर्वनाम
Solution:'क्यों' तथा 'कब' प्रश्नवाचक सर्वनाम के उदाहरण हैं। वस्तुतः जिस सर्वनाम से प्रश्न का बोध हो रहा हो, उसे प्रश्नवाचक सर्वनाम कहते हैं।

48. निम्न में से कौन-सा पुरुषवाचक सर्वनाम नहीं है? [UPSSSC Forest guard - 2021]

Correct Answer: (a) कौन
Solution:'कौन' शब्द में प्रश्नवाचक सर्वनाम है, जबकि वह, हम तथा तुम शब्द में पुरुषवाचक सर्वनाम हैं। पुरुषवाचक सर्वनाम के तीन भेद होते हैं- उत्तम पुरुष, मध्यम पुरुष तथा अन्य पुरुष।

49. निम्न में सर्वनाम शब्द है- [UPSSSC ग्राम विकास अधिकारी परीक्षा, 2018 (IV)]

Correct Answer: (d) कौन
Solution:'कौन' सर्वनाम शब्द है। किसी भी संज्ञा के स्थान पर प्रयोग किए जाने वाले विकारी शब्द सर्वनाम कहलाते हैं। हिन्दी में कुल ग्यारह (11) सर्वनाम हैं- मैं, तू, आप, यह, वह, जो, सो, कोई, कुछ, कौन, क्या। नींद, रोग एवं सफाई संज्ञा शब्द है।

50. 'वह दूसरों को नहीं बल्कि अपने-आप को सुधार रहा है। इस वाक्य में उर्ध्वरेखित शब्दों में सर्वनाम का प्रकार लिखिए- [U.P. SI-2021]

Correct Answer: (d) निजवाचक सर्वनाम
Solution:"वह दूसरों को नहीं बल्कि अपने-आप को सुधार रहा है।" इस वाक्य के अधोरेखित शब्दों में 'निजवाचक सर्वनाम' का प्रयोग किया गया है।