सर्वोच्च न्यायालय

Total Questions: 16

11. सर्वोच्च न्यायालय के अधिकारियों और सेवकों को या उनके संबंध में देय पेंशन ....... पर प्रभारित की जाती है। [CGL (T-I) 17 जुलाई, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (a) भारत की संचित निधि
Solution:संविधान के अनुच्छेद 146 (3) के अनुसार, उच्चतम न्यायालय के प्रशासनिक व्ययं, जिसके अंतर्गत उस न्यायालय के अधिकारियों और सेवकों को या उनके संबंध में देय वेतन, भत्ते और पेंशन हैं, भारत की संचित निधि पर भारित होंगे। उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीशों को देय वेतन, भत्ते और पेंशन भी भारत की संचित निधि पर भारित होते हैं।

12. 20 जुलाई 2021 को, उच्चतम न्यायालय ने भारतीय संविधान के भाग IX B के कुछ प्रावधानों को रद्द कर दिया। भाग IX B किससे संबंधित है? [CGL (T-I) 17 जुलाई, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (c) सहकारी समितियों
Solution:संविधान का भाग IX B (9B) सहकारी समितियों के बारे में है। 97वें संशोधन अधिनियम, 2011 द्वारा इसे संविधान में जोड़ा गया है। 20 जुलाई, 2021 को उच्चतम न्यायालय ने भाग IX B के कुछ प्रावधानों को रद्द कर दिया था।

13. फरवरी, 2021 में निम्नलिखित में से किस मामले के माध्यम से सर्वोच्च न्यायालय ने फैसला सुनाया कि जिन मामलों में किशोर अपराधी 18 वर्ष से कम और 16 वर्ष से अधिक है, उसे किशोर न्याय बोर्ड को प्रेषित किया जाना चाहिए? [CGL (T-I) 17 जुलाई, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (a) देवीलाल बनाम मध्य प्रदेश राज्य
Solution:देवीलाल बनाम मध्य प्रदेश राज्य के वाद में फरवरी, 2021 में उच्चतम न्यायालय ने निर्णय दिया था कि जिन मामलों में किशोर अपराधी की आयु 18 वर्ष से कम, किंतु 16 वर्ष से अधिक है उसे किशोर न्याय बोर्ड को प्रेषित किया जाना चाहिए।

14. भारतीय संविधान का कौन-सा अनुच्छेद यह निर्धारित करता है कि सर्वोच्च न्यायालय द्वारा घोषित कानून भारत के क्षेत्र के भीतर सभी अदालतों पर बाध्यकारी होगा? [CGL (T-I) 21 जुलाई, 2023 (II-पाली), CGL (T-I) 24 जुलाई, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (a) अनुच्छेद 141
Solution:भारतीय संविधान का अनुच्छेद 141 यह अभिनिर्धारित करता है कि उच्चतम न्यायालय द्वारा घोषित विधि भारत के राज्यक्षेत्र के भीतर सभी न्यायालयों पर आब्द्धकार (बाध्यकारी) होगा।

15. सर्वोच्च न्यायालय की सहायक शक्तियों के लिए प्रावधान निम्नलिखित में से कौन कर सकता है? [CGL (T-I) 26 जुलाई, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (a) भारत की संसद
Solution:संविधान के अनुच्छेद 140 के तहत संसद को, उच्चतम न्यायालय को आवश्यक आनुषंगिक (सहायक) शक्तियां प्रदान करने के लिए सशक्त किया गया है।

16. भारतीय संविधान का कौन-सा अनुच्छेद सर्वोच्च न्यायालय को अपने स्वयं के निर्णयों या आदेशों की समीक्षा करने का अधिकार देता है? [CGL (T-I) 25 जुलाई, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (a) अनुच्छेद 137
Solution:भारतीय संविधान का अनुच्छेद 137 उच्चतम न्यायालय की पुनर्विलोकन (Review) की शक्ति के बारे में है। यह अनुच्छेद उच्चतम न्यायालय को अपने स्वयं के निर्णयों या आदेशों की समीक्षा करने का अधिकार देता है।