सहायक समीक्षा अधिकारा (प्रीलिम्स) परीक्षा, 2014 सामान्य हिन्दी

Total Questions: 60

1. कौन-सा शब्द 'घोड़ा' का पर्यायवाची नहीं है?

Correct Answer: (c) शार्दूल
Solution:व्याख्या - शार्दूल शब्द घोड़ा का पर्यायवाची नहीं है, जबकि बाजि, तुरंग और हय घोड़ा के पर्यायवाची शब्द हैं। शार्दूल का पर्याय सिंह होता है। शार्दूल के अन्य पर्यायवाची शब्द हैं- मृगराज, केशी, नाहर, केहरी आदि।

2. 'मीनाक्षी' का पर्यायवाची शब्द है –

Correct Answer: (e) a & b
Solution:मीनाक्षी का पर्यायवाची शब्द सुन्दरी तथा दुर्गा दोनों होता है। मीनाक्षी का आशय मीन की तरह आंख वाली होता है। नोट - आयोग ने इसका उत्तर (a) और (b) अर्थात सुन्दरी और दुर्गा दोनों को माना है।

3. कौन-सा शब्द 'नाग' का पर्यायवाची नहीं है?

Correct Answer: (d) तुरंग
Solution:व्याख्या – नाग का पर्यायवाची शब्द तुरंग नहीं है। तुरंग का पर्याय घोड़ा होता है। तुरंग के अन्य पर्याय-अश्व, घोटक, हय, वाजि, रविसुत, सैंधव आदि। जबकि सर्प, अहि और विषधर नाग के पर्याय हैं।

4. कौन-सा शब्द 'दैत्य' का पर्यायवाची नहीं है?

Correct Answer: (c) भूसुर
Solution:व्याख्या - दिये गये विकल्पों में दैत्य का पर्याय भूसुर नहीं होता है, जबकि अन्य तीनों विकल्प दैत्य के पर्याय हैं। भूसूर का पर्याय ब्राह्मण होता है। भूसर के अन्य पर्यायवाची शब्द-द्विज, महीसुर, भूदेव, विप्र आदि हैं।

5. 'रुख' का पर्यायवाची शब्द है

Correct Answer: (a) विटप
Solution:व्याख्या - रुख का पर्यायवाची शब्द विटप होता है। रुख का अन्य पर्यायवाची शब्द है - वृक्ष, पेड़, द्रुम, पादप, विटप आदि। हेरम्ब गणेश का पर्यायवाची शब्द है। नोट – इस प्रश्न को आयोग ने हटा दिया है।

6. कौन-सा शब्द 'ब्रह्मा' का पर्यायवाची नहीं है?

Correct Answer: (d) चतुर्भुज
Solution:व्याख्या - उक्त विकल्पों में ब्रह्मा का पर्यायवाची चतुर्भुज नहीं है। चतुर्भुज का पर्याय विष्णु होता है। विष्णु के अन्य पर्यायवाची शब्द हैं - नारायण, हरि, चक्रपाणि, मुकुन्द, जनार्दन, गोविन्द, लक्ष्मीपति आदि। ब्रह्मा का पर्यायवाची शब्द है-कमलासन, चतुर्भुज, विरंचि, पितामह, चतुरानन, प्रजापति, स्वयंभू आदि।

7. कौन-सा शब्द 'भ्रमर' का पर्यायवाची नहीं है?

Correct Answer: (a) शलभ
Solution:व्याख्या - 'शलभ' भ्रमर का पर्यापवाची शब्द नहीं है। भ्रमर के पर्यायवाची हैं- चंचरीक, अलि, मिलिन्द, शिलीमुख, सारंग इत्यादि। जबकि 'शलभ' का पर्याय पतिंगा होता है।

8. कौन-सा शब्द 'इन्द्र' का पर्यायवाची नहीं है?

Correct Answer: (d) गणाधिप
Solution:व्याख्या - उक्त विकल्पों में इन्द्र का पर्यायवाची गणाधिप नहीं है, जबकि अन्य तीनों विकल्प पुरंदर, शक्र और मधवा इन्द्र के पर्यायवाची हैं। गणाधिप, गणेश का पर्यायवाची है।

9. 'हिरण्यगर्भ' का पर्यायवाची शब्द है -

Correct Answer: (e) a & b
Solution:व्याख्या - हिरण्यगर्भ का पर्यायवाची शब्द ब्रह्मा है। ब्रह्मा के अन्य पर्यायवाची शब्द हैं पितामह, स्वयंभू, चतुरानन, प्रजापति, कमलासन, आत्मभू। विष्णु का पर्याय अच्युत, जनार्दन, चक्रपाणि, मुकुन्द, नारायण, गरुड़ध्वज आदि। महेश का पर्याय शिव, उमापति, महादेव, त्रिपुरारि, देवाधिदेव, मदनारि, चन्द्रमौलि आदि है। गणेश का पर्याय हेरम्ब, विघ्नविनाशक, गणपति, लम्बोदर, एकदन्त, विनायक, गजानन आदि है। नोट-आयोग ने इस प्रश्न का उत्तर (a) और (b) अर्थात् ब्रह्मा एवं विष्णु दोनों माना है।

10. कौन-सा शब्द 'दास' का पर्यायवाची नहीं है?

Correct Answer: (e) इनमे से कोई नहीं
Solution:व्याख्या - उक्त विकल्पों में दास का पर्यायवाची परिकर भी होता है, जबकि अन्य तीनों अनुचर, भृत्य और सेवक दास के पर्यायवाची हैं। नोट – इस प्रश्न को आयोग ने हटा दिया है।