सहायक समीक्षा अधिकारा (प्रीलिम्स) परीक्षा, 2010 सामान्य हिन्दी

Total Questions: 60

11. 'वह श्रेष्ठ उपासक है' में विशेष्य है -

Correct Answer: (c) उपासक
Solution:व्याख्या - जो शब्द संज्ञा या सर्वनाम की विशेषता बतलाता है, उसे विशेषण कहते हैं तथा विशेषण जिसकी विशेषता बतलाता है उसे विशेष्य कहते हैं। 'उपासक' विशेष्य शब्द है।

12. 'भले और महान लोग उचित और संयमित व्यवहार करते हैं।' उपर्युक्त वाक्य में कितने विशेषण विशेष्य हैं?

Correct Answer: (d) चार विशेषण और दो विशेष्य
Solution:व्याख्या - दिये गये विकल्प में 'चार विशेषण और दो विशेष्य' हैं। 'भले' और 'महान', उचित और संयमित विशेषण हैं। लोग एवं व्यवहार विशेष्य हैं।

13. 'यह गाय अधिक दूध देती है' उक्त वाक्य में 'अधिक' विशेषण किसकी विशेषता बता रहा है?

Correct Answer: (b) दूध की
Solution:व्याख्या-दिये गये विकल्प में 'अधिक' शब्द 'दूध' की विशेषता बतला रहा है न कि गाय की। अधिक एवं कम परिमाणवाचक विशेषण शब्द हैं।

14. 'विद्वान् व्यक्ति पूज्य होते हैं' में प्रयुक्त विशेषण है -

Correct Answer: (b) गुणवाचक विशेषण
Solution:व्याख्या - 'विद्वान व्यक्ति पूज्य होते हैं' में गुणवाचक विशेषण है। जिस विशेषण से संज्ञा या सर्वनाम के गुण, रूप, रंग, आकार, अवस्था, स्वभाव, दशा, स्वाद, स्पर्श, गंध, दिशा, स्थान, समय, भार, तापमान आदि का बोध होता है, गुणवाचक विशेषण कहलाते हैं।

15. निम्नलिखित में से कौन शब्द विशेषण नहीं है -

Correct Answer: (d) विषाद
Solution:व्याख्या दिये गये विकल्पों में उत्कृष्ट, निकृष्ट और धृष्ट शब्द विशेषण हैं। जबकि 'विषाद' शब्द विशेषण नहीं है। यह एक संयुक्त क्रिया है। जहाँ क्रिया में दो या दो से अधिक धातु मिले हों वह संयुक्त क्रिया कहलाती है।

16. निम्नलिखित शब्दों में से जो शब्द विशेषण नहीं है, उसका उल्लेख कीजिए -

Correct Answer: (d) मानस
Solution:व्याख्या - दिये गये विकल्प में सज्जन, दुर्जन और सुकुमार विशेषण शब्द हैं जबकि 'मानस' विशेषण नहीं है अपितु यह शब्द कर्म का द्योतक है।

17. निम्नलिखित में कौन सा शब्द 'विशेषण' नहीं है?

Correct Answer: (d) तुम
Solution:व्याख्या - आगामी, काला और शान्त विशेषण शब्द है जबकि 'तुम' शब्द पुरुषवाचक सर्वनाम है। ऐसे सर्वनाम जो किसी पुरुष या स्त्री के लिए प्रयुक्त होते हैं, पुरुषवाचक सर्वनाम कहलाते हैं। जैसे- मैं, हम, तू, तुम, आप, वह, वे, यह और ये।

18. 'विशेष्य' शब्द है -

Correct Answer: (a) ललिता
Solution:'ललिता' विशेष्य शब्द है, जबकि सुन्दर, लम्बा, लघु विशेषण शब्द है।

19. निम्नलिखित में विशेष्य पद है -

Correct Answer: (a) उमा
Solution:व्याख्या - कालिमा, महिमा और मधुरिमा विशेषण शब्द हैं। जबकि उमा विशेष्य पद है।

20. निम्नलिखित में विशेषण पद है -

Correct Answer: (c) आयतलोचना
Solution:व्याख्या - उक्त प्रश्न विकल्पों में आयतलोचना विशेषण पद है।