सहायक समीक्षा अधिकारा (प्रीलिम्स) परीक्षा, 2014 सामान्य हिन्दी

Total Questions: 60

11. 'जंगम' का विलोम शब्द है -

Correct Answer: (c) स्थावर
Solution:व्याख्या - 'जंगम' का विलोम शब्द 'स्थावर' होता है। 'दुर्गम' का विलोम सुगम होता है, 'अगम' का विलोम 'सुगम' तथा 'चंचल' का 'स्थिर' होता है।

12. 'सृष्टि' का विलोम शब्द है -

Correct Answer: (b) प्रलय
Solution:व्याख्या- सृष्टि का विलोम 'प्रलय' होता है जबकि व्यष्टि का  विलोम समष्टि होता है। शेष विकल्प असंगत हैं।

13. 'ईप्सित' का विलोम शब्द है -

Correct Answer: (b) अनीप्सित
Solution:व्याख्या - 'ईप्सित' का विलोम 'अनीप्सित' होता है। शेष विकल्प तर्कसंगत नहीं हैं।

14. 'साहचर्य' का विलोम शब्द है -

Correct Answer: (d) अलगाव
Solution:व्याख्या - 'साहचर्य' का विलोम 'अलगाव' होता है। 'असहयोग' का विलोम 'सहयोग' होता है। 'वैमनस्य' का विलोम 'सौमनस्य' होता है। नोट- आयोग ने इस प्रश्न का उत्तर विकल्प (a) माना है।

15. 'विराट्' का विलोम शब्द है -

Correct Answer: (d) क्षुद्र
Solution:व्याख्या - 'विराट्' का विलोम 'क्षुद्र' होता है। 'वृहत्' का विलोम 'लघु' एवं 'छोटापन' का 'बड़ापन' होता है।

16. 'स्पृश्य' का विलोम शब्द है -

Correct Answer: (d) अस्पृश्य
Solution:व्याख्या - 'स्पृश्य' का विलोम 'अस्पृश्य' होता है। शेष विकल्प असंगत हैं।

17. 'अज्ञ' का विलोम शब्द है -

Correct Answer: (a) विज्ञ
Solution:व्याख्या- 'अज्ञ' का विलोम शब्द 'विज्ञ' है। 'सर्वज्ञ' का विलोम 'अल्पज्ञ' होता है। शेष विकल्प असंगत हैं।

18. 'गौरव' का विलोम शब्द है -

Correct Answer: (a) लाघव
Solution:व्याख्या - 'गौरव' का विलोम 'लाघव' होता है। 'लघु' का विलोम 'दीर्घ' होता है। इसी प्रकार 'लघुता' का 'दीर्घता' होता है।

19. 'बहिरंग' का विलोम शब्द है –

Correct Answer: (b) अंतरंग
Solution:व्याख्या-'बहिरंग' का विलोम 'अंतरंग' है। शेष विकल्प असंगत हैं।

20. 'ग्रस्त' का विलोम शब्द है -

Correct Answer: (c) मुक्त
Solution:'ग्रस्त' का विलोम 'मुक्त' है। 'ग्राह्य' का विलोम 'अग्राह्य' और 'लुप्त' का विलोम 'प्रकट' होता है। इसी प्रकार 'मुक्त' का विलोम 'बद्ध' होता है।