सहायक समीक्षा अधिकारी परीक्षा, 2016 सामान्य अध्ययन (Part-I)

Total Questions: 75

1. प्राचीन भारत (Ancient India) में संगम क्या था?

Correct Answer: (a) तमिल कवियों का संघ या मण्डल
Solution:व्याख्या- प्राचीन भारत में 'संगम' का तात्पर्य तमिल 'कवियों की गोष्ठी' से है। इन गोष्ठियों (संगमों) में कवियों द्वारा रचित साहित्य को 'संगम साहित्य' कहा जाता है। इन संघों या परिषदों का आयोजन पाण्ड्य शासकों के संरक्षण में किया गया था।
संगमअध्यक्षसंरक्षकस्थल
प्रथमअगस्त्य ऋषिपाण्ड्य शासकमदुरा
द्वितीयतोल्लकाप्यिर (संस्थापक अध्यक्ष अगस्त्य ऋषि)पाण्ड्य शासककपाटपुरम (अलैव)
तृतीयनक्कीररपाण्ड्य शासकउत्तरी मदुरा

2. भारतीयों के लिए सिल्क मार्ग (Silk Route) किसने आरम्भ किया था?

Correct Answer: (a) कनिष्क
Solution:व्याख्या- कुषाण वंश के प्रसिद्ध शासक कनिष्क ने चीन के सेनापति पान-चाओ को परास्त कर यारकन्द, काश्गर व खोतान पर अधिकार प्राप्त किया। उसका साम्राज्य गंगा, सिन्धु तथा ऑक्सस को घाटियों तक विस्तृत था। उसकी दो राजधानियाँ थी-पुरुषपुर (पेशावर) तथा मथुरा। उसने कश्मीर में कनिष्कपुर नामक नगर की स्थापना की। उसके रोमन सम्राज्य से महत्वपूर्ण संबंध थे तथा सिल्क मार्ग पर अधिकार होने से कुषाण साम्राज्य को बहुत अधिक आय प्राप्त होती थी। मध्य एशिया से गुजरने वाला व्यापारिक मार्ग जो चीन को रोमन सम्राज्य, पश्चिमी प्रांत से जोड़ता था 'सिल्क मार्ग' कहा जाता था। इन पर कुषाणों का अधिकार था।

3. खजुराहो मन्दिर किसने बनवाए थे?

Correct Answer: (c) चन्देल राजाओं ने
Solution:व्याख्या- खुजराहो मंदिर का निर्माण चन्देल शासकों द्वारा १०० से 1130 ई. के मध्य कराया गया था। इस मंदिर का स्थापत्य नागर शैली का है। यह मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में स्थित है। ये मंदिर शैव, वैष्णव व जैन सम्प्रदायों से संबंधित है। इन मंदिरों में कंदरिया महादेव, चौसठ योगिनी, चित्रगुप्त लक्ष्मण, विश्वनाथ मांतगेश्वर, दूल्हादेव आदि मंदिर प्रमुख हैं।

4. वह सुल्तान, जिसने प्रथम बार हिन्दू धर्मग्रन्थों का फारसी भाषा में अनुवाद कराने का कार्य प्रारम्भ किया था-

Correct Answer: (d) फिरोजशाह तुगलक
Solution:व्याख्या- दिल्ली के सुल्तान फिरोजशाह तुगलक ने पहली बार हिन्दू धर्म ग्रन्थों का फारसी भाषा में अनुवाद कराने के लिए एक 'अनुवाद विभाग' की स्थापना की थी, जिससे हिन्दू एवं मुस्लिम दोनों संप्रदायों के लोगों में एक-दूसरे के विचारों की समझ बेहतर हो सके। फिरोज ने ज्वालामुखी मंदिर के पुस्तकालय से लूटे गये 1300 ग्रन्थों में से कुछ का एजुद्दीन द्वारा 'दलायते-फिरोजशाही' नाम से अनुवाद करवाया। उसने कुछ संस्कृत ग्रन्थों का फारसी में अनुवाद भी कराया। फिरोज तुगलक राज्य के खर्च पर हज की व्यवस्था करने वाला पहला भारतीय शासक था। उसने अनेक जन-कल्याणकारी कार्यों को संपन्न किया। जैसे-उसने रोजगार दफ्तर खुलवाया और एक दानशाला खोली जो दीवान-ए-खैरात के नाम से प्रसिद्ध था। इसके साथ उसने दारुल-शफा नामक एक खैराती अस्पताल की स्थापना भी की।

5. अकबर के शासनकाल में सबसे बड़ी स्वर्ण मुद्रा (Gold Coin) कौन सी थी?

Correct Answer: (c) शहंशाह
Solution:व्याख्या- अकबर के काल की सबसे बड़ी स्वर्ण मुद्रा शहंशाह थी। मुगलकालीन मुद्रा को एक सुव्यवस्थित एवं व्यापक आधार अकबर ने दिया। उसने 1577 ई. में दिल्ली में एक 'शाही टकसाल' बनवायी और जिसका प्रधान 'ख्वाजा अब्दुस समद' को नियुक्त किया। अबुल फजल के अनुसार- मुगलकाल में सोने के सिक्के बनाने की 4 टक्सालें थीं। अकबर ने अपने शासन के प्रारम्भ में 'मुहर' नामक एक सोने का सिक्का चलाया, जो मुगल काल का सबसे अधिक प्रचलित सिक्का था। आइने-अकबरी के अनुसार 1 मुहर 'नौ रुपये' के बराबर होता था। अकबर द्वारा चलाया गया सबसे बड़ा सोने का सिक्का 'शहंशाह' था, जो 101 तोले का था। यह बड़े लेन-देन में प्रयुक्त होता था। इसके अतिरिक्त अकबर ने सोने का एक सिक्का 'इलाही' चलाया, जिसका मूल्य 10 रुपये के बराबर था। यह गोलाकार सिक्का था। अकबर ने चाँदी का एक चौकोर या वर्गाकार सिक्का चलाया जिसे 'जलाली' कहा जाता था। जबकि स्वर्ण का सबसे प्रचलित सिक्का इलाही था।

6. दलित अधिकारों की सुरक्षा के लिए डॉ. बी.आर. अम्बेडकर ने तीन पत्रिकाएं निकालीं निम्नलिखित में से कौन उनमें से एक नहीं है?

Correct Answer: (c) बहिष्कृत समाज
Solution:व्याख्या- डॉ. बी.आर. अम्बेडकर ने दलित अधिकारों के लिए तीन पत्रिकाएं 'मूक नायक', 'बहिष्कृत भारत', 'इक्वालिटी जनता' निकाली। बहिष्कृत समाज अम्बेडकर की पत्रिका नहीं थी।

7. ब्रिटिश सरकार ने किस तिथि को भारत को पूर्ण स्वशासन देने की घोषणा की थी?

Correct Answer: (d) 30 जून, 1948
Solution:व्याख्या- ब्रिटेन के प्रधानमंत्री क्लीमेन्ट एटली ने 20 फरवरी, 1947 को हाउस ऑफ कॉमन्स में यह घोषणा की कि अंग्रेज जून, 1948 के पहले ही उत्तरदायी लोगों को सत्ता हस्तान्तरित करने के बाद भारत छोड़ कर चले जायेंगे। एटली ने वेवेल के स्थान पर लार्ड माउंटबेटेन को वायसराय नियुक्त किया जिन्होंने 22 मार्च, 1947 को भारत आकर शीघ्र ही सत्ता हस्तांतरण के लिए पहल शुरू कर दी।

8. महात्मा गांधी के निम्नलिखित आन्दोलनों को प्रारम्भ से सही क्रम में व्यवस्थित कीजिए-

Correct Answer: (a) चम्पारण, अहमदाबाद, खेड़ा, असहयोग
Solution:व्याख्या- महात्मा गाँधी द्वारा किये गये आन्दोलनों के वर्ष निम्न हैं-
आन्दोलनवर्ष
चम्पारण1917
अहमदाबादफरवरी-मार्च, 1918
खेड़ा22 मार्च, 1918
असहयोग1920-22

अतः सही क्रम विकल्प (a) में दिये गये हैं।

9. साबरमती आश्रम का वास्तविक नाम था-

Correct Answer: (b) सत्याग्राह आश्रम
Solution:व्याख्या- महात्मा गाँधी ने 25 मई 1915 ई. में अहमदाबाद के कोचरब क्षेत्र में एक आश्रम की स्थापना की। यह आश्रम विभिन्न आर्थिक गतिविधियों के संचालन की दृष्टि से 17 जून, 1917 को साबरमती नदी के किनारे स्थानान्तरित कर दिया गया। इस आश्रम का वास्तविक नाम सत्याग्रह आश्रम था।

10. 1906 से 1920 के मध्य मोहम्मद अली जिन्ना की भूमिका भारत के स्वतन्त्रता संघर्ष (Struggle) संग्राम में थी-

Correct Answer: (d) राष्ट्रवादी एवं धर्म-निरपेक्ष
Solution:व्याख्या- 1906-1920 के मध्य जिन्ना की भूमिका भारतीय स्वतन्त्रता संघर्ष में राष्ट्रवादी एवं धर्मनिरपेक्ष थी। मुस्लिम लीग के प्रमुख नेता तथा पाकिस्तान के निर्माता जिन्ना का जन्म 1876 ई. में कराची में हुआ था। उन्होंने बैरिस्टर की शिक्षा इंग्लैण्ड से प्राप्त की तथा 1896 ई. में भारत लौटे तथा मुम्बई में वकालत प्रारम्भ की। वह प्रारम्भ में कांग्रेस से जुड़ गये तथा उदारवादी विचारधारा से प्रभावित थे। 1909 में वह साम्राज्यवादी व्यवस्थापिका परिषद में बम्बई से मुस्लिम प्रतिनिधि चुने गये। 1913 ई. में वे मुस्लिम लीग से जुड़ गये तथा 1919 ई. में रॉलेट एक्ट विरोधी सत्याग्रह में उन्होंने साम्राज्यवादी व्यवस्थापिका परिषद से त्यागपत्र दे दिया। 1906 ई. में जिन्ना ने मुस्लिमों के पृथक प्रतिनिधित्व का विरोध किया था। वे 1914 ई. में कांग्रेस के प्रतिनिधि के रूप में इंग्लैण्ड गये, लीग के 1916 ई. के लखनऊ अधिवेशन की अध्यक्षता इन्होंने की थी।