सहायक समीक्षा अधिकारी परीक्षा, 2016 सामान्य अध्ययन (Part-II)

Total Questions: 75

1. 'पेन्टियम' (Pentium) शब्द सम्बन्धित है-

Correct Answer: (c) माइक्रोप्रोसेसर
Solution:व्याख्या- पेन्टियम शब्द माइक्रोप्रोसेसर से सम्बन्धित है। माइक्रोप्रोसेसर एक ऐसा डिजिटल इलेक्ट्रॉनिक युक्ति है जिसमें लाखों ट्रांजिस्टरों को एकीकृत परिपथ के रूप में प्रयोग कर तैयार किया जाता है। इससे कम्प्यूटर के (CPU) की तरह भी काम लिया जाता है। विश्व में मुख्यतः दो बड़ी माइक्रोप्रोसेसर उत्पादक कंपनियां हैं- इंटेल (INTEL) और ए.एम.डी. (AMD) हैं, जिसमें इंटेल कम्पनी के प्रोसेसर अधिक प्रयोग किये जाते हैं। प्रत्येक कम्पनी प्रोसेसर की तकनीक और उसकी क्षमता के अनुसार उन्हें अलग- अलग कोड नाम देती है, जैसे इंटेल कम्पनी के प्रमुख प्रोसेसर हैं- पैन्टियम-1, पैन्टियम-2, पैन्टियम-3, पैन्टियम-4 आदि।

2. किस तरह का प्रक्रम छोटी फाइल बनाता है, जिसका इन्टरनेट पर स्थानान्तरण तीव्र होता है?

Correct Answer: (a) कम्प्रैशन
Solution:व्याख्या- कम्प्रैशन प्रक्रम छोटी फाइल बनाता है जिसका इन्टरनेट पर स्थानान्तर तीव्र एवं सुलभ होता है।

3. 'ए. एल. यू.' का तात्पर्य है-

Correct Answer: (d) एरिथमेटिक एण्ड लॉजिकल यूनिट
Solution:व्याख्या- (A.L.U. Arithmatic Logic Unit) सीपीयू (CPU) का भाग है। डाटा प्रोसेसिंग का वास्तविक कार्य (ALU) द्वारा ही किया जाता है। यह डाटा पर कंट्रोल यूनिट से प्राप्त निर्देशों के अनुसार सभी प्रकार की गणितीय तथा तार्किक कार्यवाही करता है।

4. निम्नलिखित में से कौन इनपुट डिवाइस नहीं है?

Correct Answer: (d) वीडीयू
Solution:व्याख्या- माउस, की-बोर्ड, लाइट पेन-इनपुट डिवाइस है जबकि VDU Visual Display Unit एक आउटपुट डिवाइस है।

5. कम्प्यूटर की किस पीढ़ी में ट्रांजिस्टरों का प्रयोग हुआ था?

Correct Answer: (b) दूसरी
Solution:व्याख्या- दूसरी पीढ़ी के कम्प्यूटरों में निर्वात ट्यूब की जगह सेमीकंडक्टर ट्रांजिस्टर (Transistor) का प्रयोग किया गया जो अपेक्षाकृत हल्के छोटे और कम विद्युत खपत करने वाले थे। ट्रांजिस्टर एक तीव्र स्वीचिंग डिवाइस है जो अर्द्धचालक पदार्थ सिलिकन (Si) या जर्मेनियम (Ge) का बना होता है।

6. पर्यावरणीय समस्याओं के कारण किस कीटनाशक का प्रयोग कम किया जाने लगा है?

Correct Answer: (b) डी.डी.टी.
Solution:व्याख्या- डी.डी.टी. (Dichloro Diphenyl Trichloroethane) पहला आधुनिक कीटनाशक था जो मलेरिया के विरुद्ध प्रयोग किया गया था, किंतु 1950 के बाद इसे कृषि कीटनाशक रुप में प्रयोग किया जाने लगा। खेतों में इसके भारी प्रयोग से अनेक क्षेत्रों में मच्छर इसके प्रतिरोधी हो गए। यह प्रदूषक मिट्टी में मिल कर वनस्पतियों एवं फसलों को प्रभावित करते हैं। इसका प्रभाव जीव जन्तुओं एवं अपेक्षाकृत बड़े जन्तुओं पर पड़ता है। मनुष्य भी इससे प्रभावित है। इसलिए इसका प्रयोग कम किया जाने लगा।

7. निम्नलिखित में से किसे नगर का हृदय (Heart of the City) कहा जाता है?

Correct Answer: (a) केन्द्रीय व्यापारिक क्षेत्र (जिला)
Solution:व्याख्या- किसी भी नगर के केन्द्रीय व्यापारिक क्षेत्र (जिला) को नगर का हृदय (Heart of the City) कहा जाता है। केन्द्र स्थल सिद्धांत को वाल्टर क्रिस्टालर ने प्रस्तुत किया था।

8. 'परितन्त्र' (Ecosystem) शब्द का प्रथम प्रयोग 1935 में किसके द्वारा किया गया था?

Correct Answer: (c) टांस्ले
Solution:व्याख्या- पारिस्थितिकी तंत्र अथवा पारितंत्र शब्द का प्रयोग सर्वप्रथम ए.जी. टांस्ले ने 1935 में किया था। उनके अनुसार किसी भी स्थान के जीवीय समुदाय के जीवों तथा उनके चारों ओर पाये जाने वाले अजीवीय वातावरण में पारस्परिक सम्बन्ध होता है और ये दोनों एक दूसरे पर प्रभाव डालते हैं। समुदायों के जीवों की रचना, कार्य व उनके वातावरण के पारस्परिक सम्बन्ध को पारिस्थितिक तंत्र कहते हैं।

9. 'जैवविविधता' (Bio-Diversity) है-

Correct Answer: (a) सम्पूर्ण प्रजातियों, सम्पूर्ण जीन व सम्पूर्ण परितन्त्रों का योग
Solution:व्याख्या- किसी पारिस्थितिकी तंत्र में विद्यमान सजीव प्राणियों (पौधे एवं जंतुओं) की विविधता को ही जैव-विविधता के रूप में परिभाषित किया गया है। बायोडायवर्सिटी शब्द का प्रयोग सर्वप्रथम अमेरिकी वनस्पतिशास्त्री वाल्टर जी रोसेन ने किया था। 22 मई को अन्तर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस के रूप में मनाया जाता है।

10. प्राचीन शैलचित्रों वाली 'लखू गुफा' (Lakhu Cave) स्थित है-

Correct Answer: (d) अल्मोड़ा जिले में
Solution:व्याख्या- वर्ष 1963 ई. में खोजे गये लखू गुफा अल्मोड़ा के बड़ेचिन्ना के पास दलबन्द पर स्थित है। यहाँ से मानव तथा पशुओं के चित्र प्राप्त हुये। यहाँ से विभिन्न पशु-पक्षियों के भित्ति-चित्र प्राप्त हुए हैं। मानव आकृति को अकेले नृत्य करते हुए दिखाया गया है।