सहायक समीक्षा अधिकारी परीक्षा, 2016 सामान्य अध्ययन (Part-I)

Total Questions: 75

11. स्वतन्त्रता के पश्चात् 'प्रिवी पर्स' (Privy Purse) किससे सम्बन्धित था?

Correct Answer: (b) पूर्वराजा
Solution:व्याख्या- राजभत्ता, निजी कोश, प्रिवी पर्स किसी संवैधानिक या लोकतांत्रिक राजतंत्र में राज्य के स्वायत्त शासक एवं राजपरिवार को मिलने वाले विशेष धनराशि को कहा जाता है। भारत वर्ष में राजभत्ता देने की परियोजना की शुरुआत सन् 1950 में लोकतांत्रिक गणराज्य की स्थापना के बाद हुई थी। इंग्लैण्ड, जापान या अन्य यूरोपीय देशों (जहाँ केवल एक राजवंश या राजपरिवार होते हैं) के विपरीत भारत में (गणराज्य के शुरुआती वर्षों में) कुल 565 राजवंश थे। ये भारत में उन पूर्व राज्यों के राजवंश थे जिन्होंने नव स्वतंत्र भारत (अर्थात भारत अधिराज्य) (Dominion of India) में अपनी रियासतों को संधि द्वारा भारतीय संघ में पहले शामिल किया एवं बाद में अपने राज्यों को भारत गणराज्य में सम्पूर्णतः विलीन कर आधुनिक भारत को स्थापित किया था। इन सम्मिलित रियासतों के तत्कालीन शासकों एवं उनके उत्तराधिकारियों को आजीवन जीवनयापन हेतु भारत सरकार द्वारा विशेष धनराशि एवं भत्ते दिये जाने का प्रावधान था। इस विशेष वार्षिक धनराशि को राजभत्ता, निजी कोश या प्रिवी पर्स कहा जाता था। इस अलोकतांत्रिक भत्ते को (26वाँ संविधान संशोधन अधिनियम) सन् 1971 ई. में प्रधानमंत्री इन्दिरा गाँधी के शासनकाल के दौरान पूर्णतः स्थगित कर दिया गया।

12. 'आर्थिक निर्गम' (Economic Drain) सिद्धान्त का प्रतिपादन किसने किया था?

Correct Answer: (c) दादाभाई नौरोजी
Solution:व्याख्या- दादा भाई नौरोजी प्रथम व्यक्ति थे, जिन्होंने अपनी 1878 में प्रकाशित पुस्तक 'भारत में गरीबी तथा अनब्रिटिश रूल' (Poverty and Unbritish Rule in India) में आर्थिक निकास (Drain) का सिद्धांत प्रतिपादित किया तथा चेतावनी दी कि भारत का धन धीरे-धीरे निकलकर विदेशी तिजोरी में जा रहा है।

13. एम. के. गांधी द्वारा लिखी गई पहली पुस्तक थी-

Correct Answer: (b) हिन्द स्वराज
Solution:व्याख्या- महात्मा गाँधी द्वारा पहली लिखी गयी पुस्तक हिन्द स्वराज थी। हिन्द स्वराज नामक पुस्तक गाँधी जी द्वारा 1909 में गुजराती भाषा में लिखी गयी। महात्मा गाँधी ने हरिजन, इंडियन ओपिनियन, यंग इंडिया और नवजीवन में सम्पादक के तौर पर काम किया। उन्होंने समाचार पत्रों के माध्यम से बहस, संवादों के जरिए अपने विचारों को किताबों में लिखा।                     महात्मा गाँधी द्वारा लिखी गई किताबें हिन्द स्वराज, दक्षिण अफ्रीका में सत्याग्रह, मेरे सपनों का भारत, ग्राम स्वराज, सत्य के साथ मेरे प्रयोग की कहानी आदि किताबें लिखी है।

14. दरमा एवं ब्यास घाटियों को जोड़ने वाला दर्रा है-

Correct Answer: (a) सिनला
Solution:व्याख्या- उत्तराखण्ड की दरमा और व्यास घाटियों को सिन ला दर्रा जोड़ता है। यह दर्रा हिमायलन दरें से संबंधित है। सिनला दर्रा की ऊँचाई 5495 मीटर है। दरमा घाटी का अविभाज्य सुरम्य परिदृश्य हरे-भरे वनों, शानदार झरनों और धाराओं के साथ, शानदार अल्पाइन घास के मैदानों में घिरा हुआ है, घाटी का निर्माण दरमा नदी से होता है जिसे घौली गंगा के नाम से भी जाना जाता है।

15. खतलिंग हिमनद उद्गम स्थान है-

Correct Answer: (b) भिलंगना नदी का
Solution:व्याख्या- केदारनाथ से लगभग 10 किमी. पश्चिम में स्थित खतलिंग हिमनद जोगिन, स्फटिक, प्रिस्वार, वार्तकौहर (वार्त कौटर) व कीर्ति स्तंभ चोटियों के मध्य में स्थित है। यह रुद्र प्रयाग, टिहरी व उत्तरकाशी के संगम पर स्थित है। भिलंगना नदी इसी स्थल से निकली है।

16. हिमालय में मुख्य सीमा भ्रंश (MCT) पृथक् करता है-

Correct Answer: (d) महान् हिमालय एवं लघु हिमालय को
Solution:व्याख्या- हिमालय में मुख्य सीमा भ्रंश (MCT) महान हिमालय एवं लघु हिमालय को पृथक करता है। हिमालय पर्वत-तंत्र मुख्य रूप से तीन समानान्तर श्रेणियों-महान हिमालय, मध्य हिमालय और शिवालिक से मिलकर बनी है जो पश्चिम से पूर्व की ओर एक चाप की आकृति में लगभग 2400 किमी. की लम्बाई में फैली है।

17. म्यांमार की सीमा के सहारे भारत के राज्यों का उत्तर से दक्षिण का सही क्रम क्या है?

Correct Answer: (a) अरुणाचल प्रदेश, नगालैण्ड, मणिपुर, मिजोरम
Solution:व्याख्या- म्यांमार की सीमा के सहारे भारत के राज्यों का उत्तर से दक्षिण सही क्रम इस प्रकार है अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, - मणिपुर और मिजोरम।

18. निम्नलिखित पर्वत शिखरों में से कौन उत्तराखण्ड में स्थित नहीं है?

Correct Answer: (d) नंगा पर्वत
Solution:व्याख्या- कामेट, बंदरपूंछ और दूनगिरी उत्तराखंड में स्थित है जबकि नंगा पर्वत पाक अधिकृत कश्मीर (POK) के गिलगित- बाल्टिस्तान क्षेत्र में आता हैं। नंगा पर्वत को 'कातिल चोटी' भी कहा जाता है।

19. निम्नलिखित कथनों में से कौन सा गलत है?

Correct Answer: (e) इनमे से कोई नहीं
Solution:व्याख्या- प्रश्नगत सभी कथन सत्य हैं। गोदावरी को बूढ़ी गंगा के नाम से जानते हैं। प्रायद्वीपीय नदियों में यह सबसे लम्बी (1465) किमी) नदी है, जबकि कावेरी को दक्षिण भारत की गंगा कहते हैं। कोसी नदी को बिहार का शोक कहा जाता है। ब्रह्मपुत्र एक पूर्ववर्ती नदी तंत्र अपवाह का उदाहरण है जबकि गंगा नदी गंगोत्री से निकलती है। सभी विकल्प सही है।

20. निम्नलिखित नहरों में से कौन राजस्थान में भूमिक्षरण के लिए उत्तरदायी है?

Correct Answer: (c) इन्दिरा गांधी नहर
Solution:व्याख्या- राजस्थान में भूमिक्षरण के लिए इंदिरा गांधी नहर उत्तरदायी है। व्यास नदी पर पौंग बांध बनाया गया है। यह भारत की सबसे लम्बी नहर है। यह भारत का सबसे बड़ा कमान क्षेत्र विकसित करता है।