सहायक समीक्षा अधिकारी परीक्षा, 2016 सामान्य अध्ययन (Part-I)

Total Questions: 75

21. निम्नलिखित देशों में से किसके पास विश्व का सर्वाधिक बॉक्साइट का संचित भण्डार है?

Correct Answer: (d) आस्ट्रेलिया
Solution:व्याख्या- प्रश्नानुसार विश्व में सर्वाधिक बॉक्साइट का संचित भंडार आस्ट्रेलिया में है। बॉक्साइट के संचित भण्डर की दृष्टि से (2019-20) विश्व के देशों में क्रमशः गिनी (बॉक्साइट के संचित भण्डार की दृष्टि से गिनी का विश्व में प्रथम स्थान है।), वियतनाम, आस्ट्रेलिया और ब्राजील का क्रमशः प्रथम, द्वितीय, तृतीय व चौथा स्थान है।

22. भारत के निम्नलिखित तटों में से किस पर औसत समुद्रतल मापा जाता है?

Correct Answer: (b) चेन्नई
Solution:व्याख्या- भारत में औसत समुद्र तल चेन्नई तट से मापा जाता है। विशाखापत्तनम बंदरगाह भारत का सबसे गहरा बन्दरगाह है, जबकि मुम्बई प्राकृतिक बन्दरगाह है जिसे भारत का प्रवेशद्वार कहते हैं। कोच्चि एक प्राकृतिक बन्दरगाह है।

23. निम्नलिखित राज्यों में किसका वन क्षेत्र भारत में सर्वाधिक है?

Correct Answer: (c) मध्य प्रदेश
Solution:व्याख्या- प्रश्न काल के दौरान ISFR-2015 के आंकड़ों के अनुसार देश के 23.26% भाग पर वन था। वर्तमान (2021) में वन का क्षेत्रफल 21.71% तथा वृक्ष आच्छादन 2.91% है। अतः वृक्ष सहित सम्पूर्ण वन का क्षेत्रफल 24.62% है। राज्यों में क्षेत्रफल की दृष्टि से सर्वाधिक अभिलिखित वन क्षेत्र क्रमशः मध्यप्रदेश, अरूणाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़ में तथा न्यूनतम वन क्षेत्र गोवा में है।

24. निम्नलिखित युग्मों (देश-राजधानी) में कौन सा सुमेलित नहीं है?

Correct Answer: (d) मोरक्को- मराकेश
Solution:व्याख्या- मोरक्को की राजधानी रबात है न कि मराकेश, शेष विकल्प सुमेलित है। मराकेश मोरक्को का चौथा सबसे बड़ा नगर है।

25. निम्नलिखित देशों में से किसे 'हजार झीलों का देश (Land of Thousand Lakes) कहा जाता है?

Correct Answer: (d) फिनलैण्ड
Solution:व्याख्या- फिनलैण्ड उत्तरी यूरोप में स्थित एक नार्डिक देश है जिसकी सीमा पश्चिम में स्वीडन, पूर्व में रूस और उत्तर में नार्वे के साथ मिलती है। झीलों की अधिकता के कारण फिनलैण्ड को हजार झीलों का देश कहा जाता है। मृत सागर संसार की सबसे नीची झील है, जो सागर तल से भी 1300 फीट नीची है।

26. निम्नलिखित नदियों में से कौन सी नदी भूमध्यरेखा को दो बार पार करती है?

Correct Answer: (a) जाइरे
Solution:व्याख्या - जाइरे नदी जिसे कांगो नदी भी कहा जाता है, अफ्रीका की महत्वपूर्ण नदी है। यह 4700 किलोमीटर लम्बी है। यह पश्चिम मध्य अफ्रीका की सबसे विशाल और नील नदी के बाद अफ्रीका की सबसे लम्बी नदी है। यह पूरे अफ्रीका महाद्वीप के 13% जल सम्भरण क्षेत्र को आच्छादित करती है। अपने मार्ग में कांगो नदी भूमध्य रेखा को दो बार काटती है। विश्व की समस्त नदियों में अमेजन के बाद दूसरी सर्वाधिक जल प्रवाह वाली नदी कांगो है।

27. ओजोन ह्रास का प्रमुख कारण है-

Correct Answer: (d) क्लोरोफ्लोरो कार्बन
Solution:व्याख्या- क्लोरोफ्लोरो कार्बन मानव निर्मित रसायनों का वह समूह है जो रंगहीन एवं गंधहीन है तथा सरलता से द्रव में परिवर्तित हो जाता हैं। यह ओजोन परत ह्रास के लिए मुख्य रूप से उत्तरदायी गैस है। 16 सितम्बर को ओजोन परत के संरक्षण के लिए अंतर्राष्ट्रीय ओजोन दिवस मनाया जाता है।

28. निम्नलिखित में से अम्ल वर्षा (Acid Rain) के लिए कौन उत्तरदायी है?

Correct Answer: (c) सल्फर डाईऑक्साइड तथा नाइट्रोजन ऑक्साइड
Solution:व्याख्या- वातावरणी प्रदूषकों, औद्योगिक अपशिष्टों एवं प्रकृति में होने वाली विभिन्न क्रियाओं के फलस्वरूप उत्पन्न सल्फर डाई ऑक्साइड तथा नाइट्रस ऑक्साइड गैसें वायुमण्डल में पहुंचकर ऑक्सीजन और मेघ के जल के साथ रासायनिक अभिक्रिया कर क्रमशः सल्फ्यूरिक अम्ल तथा नाइट्रिक अम्ल बनाकर वर्षा के साथ पृथ्वी पर गिरती है, इसी को ही अम्लीय वर्षा (Acid Rain) कहते हैं।

29. दिए गए कूट से निम्नलिखित को सुमेलित कीजिए-

सूची I (पादप)सूची II (जलवायु प्रदेश
(a) मेगाथर्म1. टुण्डा प्रदेश
(b) मेसोथर्म2. भूमध्यरेखीय प्रदेश
(c) माइक्रोथर्म3. उष्ण कटिबन्धीय प्रदेश
(d) हेकिस्थर्म4. शीतोष्ण कटिबन्धीय प्रदेश

 

(a)(b)(c)(d)
(a)1234
(b)1324
(c)3421
(d)2341

 

Correct Answer: (c)
Solution:व्याख्या-
सूची-1 (पादप)सूची-II (जलवायु प्रदेश)
मेगाथर्मउष्ण कटिबन्धीय प्रदेश
मेसोथर्मशीतोष्ण कटिबंधीय प्रदेश
माइक्रोथर्मभूमध्य रेखीय प्रदेश
हेकिस्मर्थटुण्ड्रा प्रदेश

30. निम्नलिखित देशों में से कौन पशुचारण के लिए विश्व प्रसिद्ध है?

Correct Answer: (c) अर्जेन्टीना
Solution:व्याख्या- अर्जेंटीना पशुचारण के लिए विश्व प्रसिद्ध है। मवेशियों को पश्चिमी संयुक्त राज्य अमेरिका व कनाडा, अर्जेन्टीना के पम्पास तथा विश्व के अन्य प्रेयरी व स्टेपी क्षेत्रों में खुले में पालने का प्रचलन है।