सहायक समीक्षा अधिकारी परीक्षा, 2016 सामान्य अध्ययन (Part-I)

Total Questions: 75

41. भारत में राज्य सभा के लिए 12 सदस्यों का मनोनयन कौन करता है?

Correct Answer: (c) राष्ट्रपति
Solution:व्याख्या- संविधान के अनुच्छेद-80 के तहत राज्यसभा में अधिकतम 12 सदस्यों का मनोनयन राष्ट्रपति के द्वारा किया जाता है। यह मनोनयन साहित्य, विज्ञान, कला व समाज सेवा आदि क्षेत्रों में विशेषज्ञता एवं अनुभव प्राप्त लोगों में से किया जाता है।

42. भारत के संविधान में अवशिष्ट शक्तियाँ दी गई हैं-

Correct Answer: (b) केन्द्र को
Solution:व्याख्या- संविधान के अनुच्छेद-248 में अवशिष्ट विधायी शक्तियाँ संघीय संसद को सौंपी गई है, जबकि संघीय शासन व्यवस्था में अवशिष्ट विधायी शक्तियाँ प्रायः राज्यों को प्रदान की जाती है। जैसा कि संयुक्त राज्य अमेरिका को संघीय प्रणाली में अवशिष्ट विधायी शक्ति राज्यों को प्रदान की गई है।

43. पहला 'लोकपाल बिल' (Lokpal Bill) भारत की संसद में प्रस्तुत किया गया-

Correct Answer: (d) 1968 में
Solution:व्याख्या- लोकपाल शब्द का सबसे पहले प्रयोग सांसद एम.एल. सिंघवी ने किया था। पहला जनलोकपाल बिल 1968 में शांति भूषण के द्वारा पेश किया गया था। लोकपाल यानी ओम्बड्समैन संस्था की आधिकारिक शुरूआत वर्ष 1809 ई. में स्वीडन में हुई। भारत में 2013 में लोकपाल कानून पास किया गया तथा सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश जस्टिस पी.सी. घोष को प्रथम लोकपाल नियुक्त कर दिया गया। भारत की संसद में पहला लोकपाल बिल 1968 में प्रस्तुत किया गया था। ध्यातव्य है कि सर्वप्रथम लोकायुक्त का गठन 1971 में महाराष्ट्र में हुआ था।

44. संसदीय सरकार जिस सिद्धान्त पर कार्य करती है, वह है-

Correct Answer: (c) विधायिका एवं कार्यपालिका में घनिष्ठ सम्बन्ध
Solution:व्याख्या- भारतीय संविधान ने अमेरिका की अध्यक्षीय प्रणाली की बजाए ब्रिटेन के संसदीय तंत्र को अपनाया है। संसदीय व्यवस्था विधायिका और कार्यपालिका के मध्य समन्वय व सहयोग के सिद्धांत पर आधारित है। जबकि अध्यक्षीय प्रणाली दोनों के बीच शक्तियों के विभाजन के सिद्धांत पर आधारित है।

संसदीय प्रणाली की सरकार को वेस्टमिंस्टर रूप उत्तरदायी सरकार और मंत्रिमंडलीय सरकार के नाम से भी जाना जाता है।

45. भारत की संसद में शून्य काल (Zero Hour) शूरू होता है-

Correct Answer: (c) दोपहर 12.00 बजे
Solution:व्याख्या- प्रश्नकाल की तरह संसदीय प्रक्रिया के नियमों में शून्यकाल का उल्लेख नहीं है। इस तरह यह अनौपचारिक साधन है, जिसमें संसद सदस्य बिना पूर्व सूचना के महत्त्वपूर्ण मामले उठा सकते हैं। शून्यकाल, प्रश्नकाल के तुरंत बाद शुरु होता है और उसे सदन के नियमित कार्य के कार्यवृत्त के साथ किया जाता है। भारत की संसद में शून्य काल दोपहर 12.00 बजे से शुरु होता है जो 1 घंटे का होता है।

46. निम्नलिखित राज्यों में से कहाँ विधान परिषद् (Legislative Council) नहीं है?

Correct Answer: (d) उत्तराखण्ड
Solution:व्याख्या- अनुच्छेद-169 के अनुसार राज्यों में संसद विधि द्वारा विधान परिषदों का सृजन कर सकती है। वर्तमान भारत में 6 राज्यों आंध्रप्रदेश, बिहार, महाराष्ट, कर्नाटक, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश में विधान परिषद् है अतः उत्तराखण्ड राज्य में विधान परिषद् नहीं है।

47. जनहित याचिका की अवधारणा का प्रादुर्भाव हुआ-

Correct Answer: (c) संयुक्त राज्य अमरीका में
Solution:व्याख्या- जनहित याचिकाओं का विचार अमेरिका के संविधान से लिया गया है। वहाँ इसे सामाजिक कार्यवाही याचिका कहते है। भारत में जनहित याचिका पी.एन. भगवती ने प्रारंभ की थी। ये याचिकाएँ जनहित लोकहित भावना से कार्य करती है, जिनका लक्ष्य जनहित प्राप्त करना है।

48. भारत के राष्ट्रपति के चुनाव सम्बन्धी विवाद का निपटारा कौन करता है?

Correct Answer: (a) सर्वोच्च न्यायालय
Solution:व्याख्या- संविधान के अनु. 71 के अनुसार राष्ट्रपति या उपराष्ट्रपति के निर्वाचन से उत्पन्न सभी शंकाओं और विवादों की जाँच और विनिश्चय उच्चतम न्यायालय द्वारा किया जाएगा और उसका विनिश्चय अंतिम होगा।

49. किस संविधान संशोधन के द्वारा शिक्षा का विषय राज्य सूची से समवर्ती सूची को स्थानान्तरित किया गया?

Correct Answer: (c) बयालीसवें
Solution:व्याख्या - 42वें संविधान संशोधन 1976, में कुल 59 प्रावधान थे और यह भारतीय संविधान का व्यापक संवैधानिक संशोधन था। इस संविधान संशोधन द्वारा शिक्षा, नाप तौल, वन और जंगली जानवर तथा पक्षियों की रक्षा के विषय राज्य सूची से निकालकर समवर्ती सूची में रख दिये गये।

50. निम्नलिखित युग्मों (राज्य निर्माण की तिथि) में कौन सा सुमेलित है?

Correct Answer: (a) हरियाणा-1 नवम्बर, 1966
Solution:व्याख्या-प्रश्न में उल्लिखित राज्य और उनकी निर्माण तिथि निम्नवत हैं -

हरियाणा - 1 नवम्बर, 1966

मिजोरम 20 फरवरी, 1987

छत्तीसगढ़ - 1 नवम्बर, 2000

तेलंगाना - 2 जून, 2014