सहायक समीक्षा अधिकारी परीक्षा, 2016 सामान्य अध्ययन (Part-I)

Total Questions: 75

51. 'बजट' (Budget) का मुख्य उद्देश्य होता है-

Correct Answer: (d) उपर्युक्त सभी
Solution:व्याख्या- बजट में वित्त वर्ष यानी 1 अप्रैल से लेकर 31 मार्च तक की अवधि की वित्तीय योजना होती है। इसमें विगत का लेखा-जोखा देते हुए आगम (Revenue) की तैयारी का इंतजाम होता है। संविधान के अनुच्छेद 112 के अंतर्गत सरकार को हर साल फरवरी में अगले वित्त वर्ष के अनुमानित खर्चे और आमदनी का ब्यौरा संसद में रखना पड़ता है। बजट का मुख्य उद्देश्य जबावदेही, प्रबन्धन के साधन, आर्थिक विश्लेषण हेतु सुविधा आदि शामिल होते हैं।

52. भारत में 'नीति आयोग' के उपाध्यक्ष कौन हैं?

Correct Answer: (c) अरविन्द पनगड़िया
Solution:व्याख्या- प्रश्नकाल के समय नीति आयोग के उपाध्यक्ष अरविंद पनगड़िया थे। वर्तमान में नीति आयोग के उपाध्यक्ष सुमन बेरी हैं। नीति आयोग (NITI → National Institute of Transforming India) की स्थापना 1 जनवरी, 2015 को की गयी थी। इसके अध्यक्ष प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा सी.ई.ओ. (CEO) बी.वी.आर. सुब्रमण्यम हैं।

53. निम्नलिखित राज्यों में कौन सा भारत में दालों (Pulses) का सर्वाधिक उत्पादक है?

Correct Answer: (a) मध्य प्रदेश
Solution:व्याख्या-भारत में दालों का सर्वाधिक उत्पादन मध्य प्रदेश (वर्तमान में देश का 21.78%) में होता है। उसके बाद क्रमशः महाराष्ट्र (18.75%) और राजस्थान (14.51%) का स्थान है। उल्लेखनीय है। कि दलहन उत्पादन में भारत का विश्व में प्रथम स्थान है।

54. भारत में श्वेत क्रान्ति (White Revolution) का जनक किसको कहा जाता है?

Correct Answer: (c) डॉ. वर्गीस कुरियन
Solution:व्याख्या- भारत में श्वेत क्रान्ति का जनक डा. वर्गीस कुरियन को कहा जाता है। डा. कुरियन ने 1973 में गुजरात कोऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन की स्थापना की थी। श्वेत क्रांति दुग्ध उत्पादन से सम्बन्धित है। वर्तमान में दुग्ध उत्पादक देशों की सूची में भारत प्रथम स्थान पर है।

55. 'वैट' (VAT) लगता है-

Correct Answer: (c) उत्पादन एवं विक्रय के मध्य सभी चरणों पर
Solution:व्याख्या- मूल्य वर्द्धित कर अर्थात वैट (VAT) उत्पादन एवं विक्रय के मध्य सभी चरणों पर लगता है। वस्तुतः वैट एक अप्रत्यक्ष कर है जिसे 1918 में जर्मन उद्योगपति डा. बिल्हेम वॉन सीमेंस ने प्रस्तावित किया था।

56. भारत में पंचायती राज द्वारा निम्नलिखित में से कौन सा कर संगृहीत किया जाता है?

Correct Answer: (d) स्थानीय मेलों पर कर
Solution:व्याख्या- बिक्रीकर व सीमा शुल्क केन्द्रीय कर हैं और कृषि राज्य का विषय है जबकि स्थानीय मेलों पर कर भारत में पंचायतों द्वारा संग्रहीत किया जाता है।

57. बन्द अर्थव्यवस्था वह अर्थव्यवस्था है, जिसमें-

Correct Answer: (d) विदेशी व्यापार नहीं होता है
Solution:व्याख्या- बन्द अर्थव्यवस्था वह अर्थव्यवस्था होती है जिसमें आयात एवं निर्यात दोनों बन्द होते हैं अर्थात् कोई विदेशी व्यापार नहीं होता है।

58. 'सुपर-301' क्या है?

Correct Answer: (d) अमरीकी व्यापार कानून
Solution:व्याख्या- 'सुपर-301' अमेरिकी व्यापार कानून की एक धारा है जो उसे अपने उच्च आयातों पर उच्च सीमा शुल्क लगाने की शक्ति प्रदान करती है।

59. ऊष्मागतिकी का प्रथम नियम संरक्षण के किस सिद्धान्त से सम्बन्धित है?

Correct Answer: (c) ऊर्जा
Solution:व्याख्या- उष्मागतिकी के प्रथम नियम के अनुसार किसी निकाय को दी जाने वाली उष्मा दो प्रकार के कार्यों में व्यय होती है- (1) निकाय की आन्तरिक उर्जा में वृद्धि करने में जिससे निकाय का ताप बढ़ता है एवं (2) बाह्य कार्य करने में। यह नियम मुख्यतः उर्जा के संरक्षण को प्रदर्शित करता है।

=u+w

जहाँ u आन्तरिक उर्जा में वृद्धि है तथा w निकाय द्वारा किया गया बाह्य कार्य है।

60. 'पारसेक' (Parsec) मात्रक है-

Correct Answer: (a) दूरी का
Solution:व्याख्या- पारसेक दूरी की खगोलीय इकाई है। यह 30 ट्रिलियन किलोमीटर के लगभग होती है। जबकि विकल्प में दिये गये अन्य राशियों के मात्रक -

समय - सेकण्ड

उर्जा - जूल

ताप - सेल्सियस