सहायक समीक्षा अधिकारी परीक्षा, 2016 सामान्य अध्ययन (Part-I)

Total Questions: 75

61. निम्नलिखित में से किसके द्वारा पेट्रोल जनित आग को बुझाया जा सकता है?

Correct Answer: (c) कार्बन डाईआक्साइड
Solution:व्याख्या- कार्बनडाइआक्साइड एक रंगहीन तथा गंधहीन गैस है जो पृथ्वी पर जीवन के लिए अत्यावश्यक है। वायु मण्डल में यह गैस 0.04% तक पायी जाती है। यह एक ग्रीन हाउस गैस है। इसका प्रयोग पेट्रोल जनित आग को बुझाने में किया जा सकता है।

62. फल पकाने का हॉर्मोन है-

Correct Answer: (a) इथाइलिन
Solution:व्याख्या- इथाइलिन एक हाइड्रोकार्बन है जिसका अणुसूत्र (C2H4) है। यह एक रंगहीन, ज्वलनशील गैस है। एथिलीन एक महत्वपूर्ण प्राकृतिक पादप हार्मोन भी है, जिसका उपयोग फलों को जल्दी पकाने में किया जाता है।

63. सूरजमुखी के पौधे के बीजों में होता है-

Correct Answer: (b) तेल
Solution:व्याख्या- सूरजमुखी (वानस्पतिक नाम हैलियनथस एनस) अमेरिका के देशज वार्षिक पौधे हैं। यह अनेक देशों के भागों में पाया जाता है। इस पौधों के फूल की पंखुडियाँ पीले रंग की होती है और मध्य में भूरे पीत या नीलोहित या किसी वर्णसंकर पौधे में काला चक्र रहता है। चक्र में ही चिपटे काले बीज रहते हैं। बीज से ही उत्कृष्ट कोटि का खाद्य तेल प्राप्त होता है।

64. आनुवांशिकी में निम्न में से कौन प्रभावी है?

Correct Answer: (d) अधिरक्तस्राव
Solution:व्याख्या- अधिरक्तस्त्राव (Haemophilia) एक आनुवंशिक लिंग सहलग्न रोग है। इस रोग में रोगी को चोट लगने पर रक्त का स्राव काफी समय तक होता रहता है इसका कारण रक्त में फाइब्रिनोजन प्रोटीन्स की कमी के कारण थक्का नहीं जमता है और रुधिर बहता रहता है। इस रोग का वहन स्त्रियाँ करती हैं और यह प्रायः पुरुषों में प्रकट होता है।

65. जैव-प्रौद्योगिकी (Bio- Technology) द्वारा कैंसर के इलाज के लिए तैयार की गई औषधि है-

Correct Answer: (a) इन्टरफिरॉन
Solution:व्याख्या- जैव-प्रौद्योगिकी द्वारा कैंसर के इलाज के लिए तैयार की गयी औषधि इंटरफिरॉन है। यह एक प्रकार का प्रोटीन होता है। इसका प्रयोग गुर्दे एवं रक्त कैंसर के उपचार में किया जाता है।

66. मनुष्य के फेफड़ों (Lungs) में कितने भाग (खण्ड) पाए जाते हैं?

Correct Answer: (d) 5
Solution:व्याख्या- मनुष्य के छाती में दो फुफ्फुस (फेफड़े) होते हैं-दायां और बायां। दायां फेफड़ा बाएं से 1 इंच छोटा पर कुछ अधिक चौड़ा होता है। दाएं फेफड़े का औसत भार 23 ओंस और बाएं का 19 औंस होता है। फेफड़े चिकने और कोमल होते हैं। इनके भीतर अत्यन्त सूक्ष्म अनंत कोष्ठ होते हैं। इन वायु कोष्ठों में वायु भरी होती है। मनुष्य के फेफड़ों में 5 खण्ड (दाएं में 3 एवं बाएं में 2) पाए जाते हैं।

67. पक्षी, जो अपना ऊपरी जबड़ा (Jaw) हिला सकता है-

Correct Answer: (b) तोता (Parrot)
Solution:व्याख्या- तोता (Parrot) एक पक्षी है, जिसका वैज्ञानिक नाम सिटाक्यूला क्रेमरी है। यह कई प्रकार के रंग में मिलता है। तोता, पक्षी के सिटैसिफॉर्मीस गण के सिटैसिडी कुल का पक्षी है, जो गरम देशों का निवासी है। यह पक्षी अपना ऊपरी जबड़ा (Jaw) हिला सकता है।

68. निम्नलिखित में से कौन शरीर में प्रतिरोधक क्षमता विकसित करता है?

Correct Answer: (b) एण्टीबॉडी
Solution:व्याख्या- मानव शरीर में प्रतिरोधक क्षमता विकसित करने का कार्य एंटीबॉडी करता है। यह एक ग्लाइको प्रोटीन होता है। रक्त प्लाज्मा में प्रतिरक्षी (Antibody) 'a' तथा एण्टीबॉडी 'b' दो महत्वपूर्ण पदार्थ पाये जाते हैं।

69. निम्नलिखित में से किसके द्वारा स्वाइन फ्लू होता है?

Correct Answer: (a) विषाणु
Solution:व्याख्या- शूकर इन्फ्लूएंजा जिसे H1 N1 या स्वाइन फ्लू भी कहते हैं, विभिन्न शूकर इन्फ्लूएंजा विषाणुओं में से किसी एक के द्वारा फैलाया गया संक्रमण है। जो व्यक्ति नियमित रूप से सुअरों के सम्पर्क में रहते हैं उन्हें इस फ्लू के संक्रमण का जोखिम अधिक होता है। यदि एक संक्रमित सुअर का मांस ठीक से पकाया जाये तो इसके सेवन से संक्रमण का कोई खतरा नहीं होता।

70. प्रोटीन का मुख्य तत्व है-

Correct Answer: (d) कार्बन (Carbon)
Solution:व्याख्या- प्रोटीन एक जटिल कार्बनयुक्त पदार्थ है, जिसका गठन • कार्बन, हाइड्रोजन, आक्सीजन एवं नाइट्रोजन तत्त्वों के अणुओं से मिलकर होता है। कुछ प्रोटीन में इन तत्वों के अतिरिक्त आंशिक रूप से गंधक, जस्ता, ताँबा तथा फास्फोरस भी उपस्थित होता है। ये जीवद्रव्य (Protoplasm) के मुख्य अवयव हैं जो शारीरिक वद्धि तथा विभिन्न जैविक क्रियाओं के लिए आवश्यक है। प्रोटीन को रासायनिक गठन के आधार पर तीन भागों में बांटा जाता है-सरल प्रोटीन, संयुक्त प्रोटीन, व्युत्पन्न प्रोटीन।