सहायक समीक्षा अधिकारी (प्री.) परीक्षा, 2016 सामान्य अध्ययन (Part-I)

Total Questions: 70

1. ऋग्वेद है

Correct Answer: (a) स्त्रोतों का संकलन
Solution:व्याख्या- वैदिक ग्रंथों में सबसे प्राचीन ग्रंथ ऋग्वेद है, जिसमें मुख्यतः स्त्रोतों का संकलन किया गया है। ऋग्वेद में कुल 10 मण्डल और 1028 सूक्त हैं। ऋग्वेद के मन्त्रों को यज्ञों के अवसर पर देवताओं की स्तुति हेतु 'होतृ' ऋषियों द्वारा उच्चारित किया जाता था। ऐतरेय तथा कौषीतकी ऋग्वेद के दो ब्राह्मण ग्रन्थ हैं।

2. बुद्ध द्वारा रूपान्तरित निम्न व्यक्तियों में से कौन सा अन्तिम था?

Correct Answer: (d) सुभद्द
Solution:व्याख्या- बुद्ध द्वारा बौद्ध धर्म में दीक्षित अन्तिम व्यक्ति सुभद्द था, जबकि आनंद उनका सर्वप्रिय शिष्य था. जिसके अनुरोध पर ही महात्मा बुद्ध ने स्त्रियों को बौद्ध धर्म में दीक्षित किया था।

3. निम्नलिखित शासकों में से किसके लिए 'एका ब्राह्मण" प्रयुक्त हुआ है?

Correct Answer: (c) गौतमीपुत्र शातकर्णी
Solution:व्याख्या- 'एका ब्राह्मण' अथवा 'अद्वितीय ब्राह्मण' सातवाहन शासक गौतमीपुत्र शातकर्णी को गौतमी बलश्री के नासिक अभिलेख में कहा गया है। गौतमीपुत्र शातकर्णी सातवाहन वंश का सबसे महान शासक था, जिसके सैनिक विजयों की जानकारी इनकी माता गौतमी बलश्री के नासिक प्रशस्ति से प्राप्त होती है। इसे ब्राह्मणों का एकमात्र रक्षक कहा गया है।

4. समुद्रगुप्त के प्रयाग प्रशस्ति वाले स्तम्भ पर निम्नलिखित में से किसका लेख मिलता है?

Correct Answer: (a) जहाँगीर
Solution:व्याख्या- हरिषेण रचित प्रयाग प्रशस्ति समुद्रगुप्त के विषय में जानकारी का एक प्रमुख स्रोत है, जिसमें जहाँगीर का एक लेख, अशोक की रानी कारुवाकी का लेख तथा अशोक का निर्देश भी खुदा हुआ है। उल्लेखनीय है कि यह अभिलेख मूलतः कौशाम्बी में स्थापित था, जिसे अकबर द्वारा इलाहाबाद के किले में स्थापित करवाया गया।

5. निम्नलिखित में से कौन सही सुमेलित नहीं है?

Correct Answer: (c) सातवाहन - स्वर्ण
Solution:व्याख्या- सातवाहनों ने स्वर्ण सिक्कों का प्रचलन नहीं करवाया था अपितु उसके स्थान पर चाँदी, ताँबा, सीसा व पोटीन (कांसा) के सिक्कों का प्रयोग किया था। इस प्रकार प्रश्नगत विकल्प (c) सुमेलित नहीं हैं। सीसे का सिक्का चलाने वाला प्रथम वंश सातवाहन वंश था। इस सिक्के को रोम से मँगाया जाता था। कुषाणों ने सर्वाधिक शुद्ध स्वर्ण के सिक्के चलवाये थे, यद्यपि भारत में सर्वप्रथम हिन्द-यवन शासकों ने स्वर्ण सिक्के चलवाये थे।

6. निम्नलिखित में से किसका शिखर द्रविड़ शैली में बना | हुआ है?

Correct Answer: (b) ग्वालियर का तेली मंदिर
Solution:व्याख्या- ग्वालियर के तेली मंदिर में नक्काशी मूर्तियां उत्तर भारतीय शैली में जबकि शिखर, द्रविड़ शैली में निर्मित किया गया है। उल्लेखनीय है, कि इस मंदिर की वास्तु शैली में हिन्दू और बौद्ध दोनों वास्तुकला का मिश्रण समाहित किया गया है। इस मंदिर का निर्माण गुर्जर प्रतिहार साम्राज्य के सबसे प्रतापी शासक मिहिर भोज के शासन काल में तेल के व्यापार से प्राप्त धन से हुआ था।

7. निम्नलिखित में से कौन सी इल्तुतमिश के राज्यकाल में सल्तनत की राजधानी थी?

Correct Answer: (d) दिल्ली
Solution:व्याख्या- कुतुबुद्दीन ऐबक के समय सल्तनत की राजधानी लाहौर थी किन्तु ऐबक की मृत्यु के पश्चात् इल्तुतमिश ने 1210 ई. में सल्तनत की राजधानी को लाहौर से दिल्ली स्थानान्तरित कर दिया था। इसलिए डॉ. आर.पी. त्रिपाठी ने इल्तुतमिश को दिल्ली सल्तनत का वास्तविक संस्थापक कहा है।

8. निम्नलिखित में से कौन राजा मुहम्मद गोरी द्वारा चन्दावर के युद्ध में पराजित किया गया था?

Correct Answer: (b) जयचन्द
Solution:व्याख्या- मुहम्मद गोरी द्वारा चन्दावर के युद्ध 1194 में गहड़वाल शासक जयचंद को पराजित किया गया था। जयचंद गहड़वाल वंश का अंतिम शासक था, जिसके दरबार में संस्कृत के महान विद्वान श्री हर्ष रहते थे जिन्होंने 'नैषधचरित' नामक ग्रंथ लिखा था।

9. निम्नलिखित में से किस परिवार ने सर्वप्रथम अकबर के साथ वैवाहिक सम्बन्ध स्थापित किया था?

Correct Answer: (c) कछवाहा
Solution:व्याख्या- आमेर के कछवाह शासक भारमल अथवा बिहारीमलव पहला राजपूत राजा था, जिसने अकबर की अधीनता स्वेच्छा से स्वीकार की थी। 1562 ई. में अजमेर में मुइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह पर अकबर की यात्रा के समय राजा भारमल ने उससे अपनी पुत्री हरखाबाई से विवाह का प्रस्ताव रखा था, जिसे अकबर ने स्वीकार कर लिया।

10. सूची । को सूची II से सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिए कूट से सही उत्तर चुनिए-

सूची -Iसूची-II
(a) हॉकिन्स1. 1615-1619
(b) टॉमस रो2. 1608-1611
(c) मनुची3. 1585-1586
(d) रॉल्फ फिच4. 1653-1708

 

ABCD
(a)1234
(b)2143
(c)1243
(d)2134

 

Correct Answer: (b)
Solution:व्याख्या- प्रश्न में दिए गए मुगलकालीन यात्रियों/दूतों और उनके भारत भ्रमण का कालक्रम निम्नवत है-
सूची-Iसूची-II
हाकिन्स(1608-1611) ई.
टॉमस रो(1615-1619) ई.
मनुची(1653-1708) ई.
राल्फ फिच(1585-1586) ई.