सहायक समीक्षा अधिकारी (प्री.) परीक्षा, 2016 सामान्य अध्ययन (Part-I)

Total Questions: 70

41. निम्नलिखित में से कौन सही सुमेलित नहीं है?

Correct Answer: (d) कैमडेन- फ्लोरिडा
Solution:व्याख्या- ह्यूस्टन संयुक्त राज्य अमेरिका के टेक्सास प्रांत में, स्पैरोज प्वॉइट मैरीलैण्ड में, न्यू आर्लियंस लुइजियाना प्रांत में स्थित है जबकि कैमडेन न्यू जर्सी में अवस्थित है न कि फ्लोरिडा में। अतः प्रश्नगत विकल्प (d) सुमेलित नहीं है। कैमडेन, संयुक्त राज्य अमेरिका के न्यू जर्सी राज्य में स्थित एक काउंटी है।

42. निम्नलिखित सभ्यताओं का उत्तर से दक्षिण का सही क्रम कौन सा है?

Correct Answer: (d) एजटेक- माया- मुइस्का- इंका
Solution:व्याख्या- इन सभ्यताओं का क्रम उत्तर से दक्षिण की ओर है- एजटेक -माया- मुइस्का इंका। एजटेक साम्राज्य मध्य मैक्सिको में स्थित था। माया सभ्यता मध्य अमेरिका में एक ऐसे क्षेत्र में स्थित थी, जो वर्तमान में दक्षिणी मैक्सिको, युकाटन प्रायद्वीप, ग्वेटेमाला, बेलीज और उत्तरी अल सल्वाडोर से मिलकर बना है। मुइस्का साम्राज्य सभ्यता दक्षिणी अमेरिका के पूर्वी कोलम्बिया में था। इंका साम्राज्य का विस्तार दक्षिणी अमेरिका में पश्चिमी भाग में था। इस भाग के अन्तर्गत पेरु, इक्वेडोर, चिली तथा पश्चिमी अर्जेन्टीना शामिल था।

43. जनसंख्या वृद्धि के स्वरूप को एक दीर्घ कालावधि में घटित क्रमिक परिवर्तन को कहते हैं-

Correct Answer: (a) जनांकिकीय संक्रमण
Solution:व्याख्या- जनसंख्या वृद्धि के स्वरूप को एक दीर्घ कालावधि में घटित क्रमिक परिवर्तन को 'जनांकिकीय संक्रमण' कहा जाता है। इसमें जन्मदर तथा मृत्युदर के माध्यम से जनसंख्या में परिवर्तन की व्याख्या की जाती है। इसके चार चरण होते हैं-

(1) प्रथम चरण-उच्च जन्म दर एवं उच्च मृत्युदर के कारण जनसंख्या में स्थिरता।

(2) द्वितीय चरण-उच्च जन्मदर एवं मृत्युदर में गिरावट के कारण जनसंख्या में तीव्र वृद्धि।

(3) तृतीय चरण-जन्मदर एवं मृत्युदर दोनों में गिरावट के कारण जनसंख्या का स्थिरता की ओर गमन।

(4 ) चतुर्थ चरण- इस चरण में जनसंख्या स्थिर होती है तथा जनसंख्या की औसत आयु ज्यादा होती है।

44. यू.पी. 2011 की भारत की जनगणना के अनुसार साक्षरता दर है-

Correct Answer: (c) 67.68%
Solution:व्याख्या- वर्ष 2011 की अंतिम जनगणना के अनुसार उत्तर प्रदेश की साक्षरता दर 67.7 है, जिसमें पुरुष और महिला साक्षरता दर क्रमशः 77.3% और 57.2% है।

45. 2011 की जनगणना के आधार पर उत्तर प्रदेश के सन्दर्भ में निम्नलिखित आँकड़ों में से कौन सा सही सुमेलित नहीं है?

Correct Answer: (a) देश की जनसंख्या में उत्तर प्रदेश की जनसंख्या का प्रतिशत - 18.5%
Solution:व्याख्या- वर्ष 2011 की जनगणना के अद्यतन आंकड़ों के अनुसार उत्तर प्रदेश की जनसंख्या देश की कुल जनसंख्या का 16.51% है। जबकि उत्तर प्रदेश का जनघनत्व 829 व्यक्ति प्रतिवर्ग किमी, दशकीय वृद्धि (2001-2011) 20.23% और महिला साक्षरता 57.18% है। इस प्रकार स्पष्ट है कि प्रश्नगत विकल्प (a) को छोड़कर शेष सुमेलित हैं।

46. निम्नलिखित में से किस राज्य की जनसंख्या सर्वाधिक है?

Correct Answer: (d) उत्तर प्रदेश
Solution:व्याख्या- प्रश्न में उल्लिखित राज्यों की जनगणना वर्ष 2011 के आंकड़ों के अनुसार निम्नवत है-

उत्तर प्रदेश - 19,98,12,341

महाराष्ट्र - 11,23,74,333

बिहार - 10,40,99,452

गुजरात - 6,04,39,692

47. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :

कथन- A: भारत की जनगणना हर दस वर्ष पर की जाती है

कारण R: दस वर्ष की अवधि के दौरान भारत की जनसंख्या अधिकांशतः अपरिवर्तित रही है

नीचे दिए कूट से सही उत्तर चुनिए :

Correct Answer: (c) A सही है किन्तु R गलत है
Solution:व्याख्या- भारत की जनगणना प्रत्येक 10 वर्ष पर की जाती है। दस वर्ष की अवधि के दौरान भारत की जनसंख्या के आंकड़ों में लगातार उल्लेखनीय परिवर्तन होते रहे हैं। इस प्रकार प्रश्न कथन सत्य है। जबकि कारण असत्य है। भारत की पहली जनगणना 1872 ई. में लॉर्ड मेयो के शासन काल में हुई थी। लेकिन नियमित जनगणना 1881 ई. में प्रारम्भ हुई, तभी से प्रत्येक 10 वर्ष पर भारत में जनगणना की जाती है। वर्ष 1921 के महाविभाजक वर्ष को छोड़कर हमेशा जनसंख्या में वृद्धि ही हुई है। अतः कारण R असत्य है।

48. जनगणना 2011 के अनुसार निम्नलिखित में से किसमें जनसंख्या घनत्व सबसे कम है?

Correct Answer: (a) उत्तर प्रदेश
Solution:व्याख्या- प्रश्न में उल्लिखित राज्यों का जनघनत्व वर्ष 2011 की जनगणना के आंकड़ों के अनुसार निम्नवत है-

बिहार- 1106

पश्चिम बंगाल -1028

केरल- 860

उत्तर प्रदेश-829

49. 2011 की भारत की जनगणना के लिए निम्नलिखित में से कौन-सा आदर्श वाक्य उपयोग किया गया था?

Correct Answer: (d) अवर सेन्सस अवर फ्यूचर
Solution:व्याख्या- वर्ष 2011 की जनगणना भारत की 15 वीं जनगणना है जबकि स्वतंत्र भारत की 7 वीं जनगणना है। 'अवर सेन्सस, अवर फ्यूचर (हमारी जनगणना, हमारा भविष्य) के आदर्श वाक्य के साथ प्रारम्भ इस जनगणना की कालावधि 9 फरवरी, 2011 से 28 फरवरी, 2011 थी। इस जनगणना के अंतरिम आंकड़े 31, मार्च 2011 को जबकि अंतिम आंकड़े 30 अप्रैल, 2013 को जारी किए गए।

50. निम्नलिखित राज्यों को 2011 जनगणना के अनुसार उनके नगरीकरण के अवरोही क्रम में व्यवस्थित कीजिए तथा राज्यों के नीचे दिए कूटों से सही उत्तर चुनिए :

1. केरल

2. मिजोरम

3. गोवा

4. तमिलनाडु

Correct Answer: (a) 3, 2, 4, 1
Solution:व्याख्या- प्रश्न में उल्लिखित राज्यों के नगरीकरण का अवरोही क्रम इस प्रकार है-

गोवा- (62.2%> मिजोरम- 52.1% > तमिलनाडु 48.4%> केरल- 47.7% |