सहायक समीक्षा अधिकारी (प्री.) परीक्षा, 2016 सामान्य अध्ययन (Part-I)

Total Questions: 70

51. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :

कथन- A: भारत में सन् 2001 के पश्चात् शहरीकरण में तीव्र वृद्धि हुई है

कारण- R: भारत में मोबाइल सम्प्रेषण के क्षेत्र में क्रान्ति हो रही है

नीचे दिए कूटों से सही उत्तर चुनिए :

Correct Answer: (b) A और R दोनों सही है किन्तु R, A की सही व्याख्या नहीं है
Solution:व्याख्या- भारत में वर्ष 2001 के पश्चात् शहरीकरण में तीव्र वृद्धि हुई है। भारत में मोबाइल सम्प्रेषण के क्षेत्र में क्रांति हो रही है। प्रश्न में उल्लिखित कथन और कारण दोनों सत्य हैं किन्तु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं करता।

52. निम्नलिखित में से किस राज्य में 2011 के जनगणना के अनुसार दस लाखी प्लस के नगरीय समूह नहीं है?

Correct Answer: (c) ओडिशा
Solution:व्यांख्या- वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार भारत में 10 लाख या उससे अधिक जनसंख्या वाले नगरों की संख्या 53 है। जिसमें सर्वाधिक 7 दस लाखी नगर उत्तर प्रदेश/केरल में हैं। ओडिशा में एक भी दस लाखी नगर नहीं है। हरियाणा व जम्मू एवं कश्मीर में 1-1 तथा झारखण्ड में 3 दस लाखी नगर हैं।

53. भारत की 2011 की जनगणना के अनुसार सर्वाधिक जनसंख्या निम्नलिखित नगरीय युग्मों में से किसमें दर्शित हुई?

Correct Answer: (d) मुम्बई एवं दिल्ली
Solution:व्याख्या- भारत की 2011 की जनगणना के अनुसार सर्वाधिक नगरीय जनसंख्या मुम्बई एवं दिल्ली नगरीय युग्म में दर्शित हुई है। उल्लेखनीय है कि भारत के चार महानगरों की जनसंख्या का अवरोही क्रम इस प्रकार है- मुम्बई > दिल्ली > कोलकाता > बेंगलुरू।

54. 2011 की जनगणना के अनुसार भारत की जनसंख्या विश्व की जनसंख्या का कितना प्रतिशत है?

Correct Answer: (a) 17.5
Solution:व्याख्या- विश्व के कुल भू-भाग का मात्र 2.4% भू-भाग भारत के पास है, जबकि वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार भारत की जनसंख्या 1,21,08,54,977 है, जो विश्व की कुल जनसंख्या का 17.5% है।

55. निम्नलिखित में से कौन एक भारतीय संविधान के अन्तर्गत आपात की उद्घोषणा का आधार नहीं हो सकता है?

Correct Answer: (d) आन्तरिक अशान्ति
Solution:व्याख्या- भारतीय संविधान के भाग 18 के अंतर्गत अनुच्छेद 352 के तहत यदि राष्ट्रपति को यह समाधान हो जाता है कि भारत या उसके राज्य क्षेत्र के किसी भाग में युद्ध या बाह्य आक्रमण या सशस्त्र विद्रोह के कारण गंभीर आपात की स्थिति विद्यमान है, तो वह आपात की उद्घोषणा कर सकता है। लेकिन 44वां संविधान संशोधन अधिनियम, 1978 द्वारा 'आंतरिक अशांति' शब्द को हटाकर 'सशस्त्र विद्रोह' को शामिल किया गया।

56. भारतीय संविधान के सन्दर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :

1. संघ मन्त्रिपरिषद्, लोकसभा के प्रति सामूहिक रूप से उत्तरदायी होगी।

2. संघ के मंत्री, प्रधानमंत्री के प्रसादपर्यन्त अपने पद धारण करेंगे।

इनमें से

Correct Answer: (a) केवल 1 सही है
Solution:व्याख्या- भारतीय संविधान के अनुच्छेद 75 (3) में यह कहा गया है कि संघ मंत्रिपरिषद लोकसभा के प्रति सामूहिक रूप से उत्तरदायी होती है। जबकि अनुच्छेद 75(2) के अनुसार संघ के मंत्री राष्ट्रपति के प्रसादपर्यन्त पद धारण करेंगे। इस तरह कथन (i) सही है, जबकि (ii) गलत। अतः उत्तर (a) होगा।

57. सूची 1 को सूची II के साथ सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के अन्त में दिए कूटों से सही उत्तर चुनिए-

सूची Iसूची II
(a) सातवीं अनुसूची1. भाषाएँ
(b) आठवीं अनुसूची2. दल परिवर्तन के आधार पर निरर्हता
(c) नौवीं अनुसूची3. विधायी शक्तियों का वितरण
(d) दसवीं अनुसूची4. कुछ अधिनियमों का विधिमान्यकरण

 

ABCD
(a)3124
(b)2341
(c)3142
(d)4213

 

Correct Answer: (c)
Solution:व्याख्या- सही सुमेलित विकल्प है-
सूची Iसूची II
(a) सातवीं अनुसूची1. विधायी शक्तियों का वितरण
(b) आठवीं अनुसूची2. भाषाएँ
(c) नौवीं अनुसूची3. कुछ अधिनियमों का विधिमान्यकरण
(d) दसवीं अनुसूची4. दल-बदल परिवर्तन के आधार पर निर्हरता।

58. निम्नलिखित में से कौन भारतीय संविधान के अन्तर्गत सही सुमेलित नहीं है?

Correct Answer: (d) अधिकरण- भाग 10
Solution:व्याख्या- भारतीय संविधान के भाग 10 का सम्बन्ध अधिकरण से न होकर, अनुसूचित क्षेत्रों से सम्बन्धित है। जबकि अन्य विकल्प सुमेलित हैं। 73वें एवं 74 वें संवैधानिक संशोधन अधिनियम 1992, द्वारा क्रमशः भारतीय संविधान में भाग 9 के माध्यम से पंचायती राजव्यवस्था एवं भाग १ (क) के माध्यम से नगरपालिका सम्बन्धी प्रावधान किये गये हैं, जबकि 97वें संवैधानिक संशोधन अधिनियम- 2011 द्वारा भाग १ (ख) जोड़कर सहकारी समितियों के सम्बन्ध में प्रावधान किया गया है। भारतीय संविधान के भाग- 14(क) का सम्बन्ध अधिकरण से है।

59. भारतीय संविधान के प्राधिकृत हिन्दी पाठ को निम्नलिखित संविधान संशोधनों में से किसके द्वारा प्रकाशित करने के लिए अधिकृत किया गया?

Correct Answer: (b) 58वाँ संशोधन, 1987
Solution:व्याख्या- 58वें संविधान संशोधन अधिनियम, 1987 के द्वारा संविधान के प्राधिकृत हिन्दी पाठ को प्रकाशित करने के लिए अधिकृत किया गया। इस अधिनियम द्वारा संविधान के भाग 22 में संक्षिप्त नाम, प्रारम्भ के बाद हिन्दी में प्राधिकृत पाठ को जोड़ा गया तथा अनुच्छेद 394-क को शामिल किया गया।

60. सूची I को सूची II के साथ सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के अन्त में दिए कूट से सही उत्तर चुनिए-

सूची । (कार्यक्रम)सूची II
(शुरू करने का वर्ष)
(a) स्वर्णजयन्ती ग्राम स्वरोजगार योजना1. 1997
(b) स्वर्णजयन्ती शहरी रोजगार योजना2. 1989
(c) जवाहर रोजगार योजना3. 1999
(d) राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन4. 2005

 

ABCD
(a)1234
(b)2134
(c)3124
(d)4321

 

Correct Answer: (c)
Solution:व्याख्या- प्रश्न में उल्लिखित कार्यक्रम और उनके प्रारम्भ करने का वर्ष निम्नवत है-
सूची I (कार्यक्रम)सूची II
(शुरु करने का वर्ष)
स्वर्णजयन्ती ग्राम स्वरोजगार योजना1999
स्वर्णजयन्ती शहरी रोजगार योजना1997
जवाहर रोजगार योजना1989
राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन2005