सहायक समीक्षा अधिकारी (प्री.) परीक्षा, 2016 सामान्य अध्ययन (Part-II)

Total Questions: 70

1. निम्नलिखित में से कौन ट्रॉन्जिस्टर का एक महत्वपूर्ण भाग है?

Correct Answer: (b) जर्मेनियम
Solution:व्याख्या-ट्रांजिस्टर में अर्धचालक के रूप में जर्मेनियम तथा सिलिकॉन का प्रयोग किया जाता है। इस प्रकार जर्मेनियम, ट्रांजिस्टर का एक महत्वपूर्ण भाग होता है। उल्लेखनीय है कि अर्धचालकों की चालकता, सामान्य ताप पर चालक एवं विद्युत रोधी पदार्थों के मध्य होती है।

2. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :

कथन - A: हल्के रंगीन कपड़ों को गर्मी में वरीयता दी जाती है।

कारण- R: हल्के रंग ऊष्मा को कम अवशोषित करते हैं।

नीचे दिए कूट से सही उत्तर चुनिए :

Correct Answer: (a) A और R दोनों सही है और R, A का सही स्पष्टीकरण है।
Solution:व्याख्या हल्के रंगीन कपड़ों को गर्मी में वरीयता दी जाती है क्योंकि हल्के रंग ऊष्मा को कम अवशोषित करते हैं। इस प्रकार कथन और कारण दोनों सत्य हैं और कारण (R), कथन (A) का सही स्पष्टीकरण है।

3. निम्नलिखित में से कौन सही सुमेलित है?

Correct Answer: (a) थमरिसिस्टर - इलेक्ट्रॉनिक थर्मामीटर
Solution:व्याख्या थरिसिस्टर एकं इलेक्ट्रॉनिक थर्मामीटर होता है, जो तापमान में परिवर्तन के साथ अपने प्रतिरोध को बदलता है। इस प्रकार प्रश्नगत विकल्प (a) सही सुमेलित है।

4. निम्नलिखित में से किसका उपयोग विस्फोटक के उत्पादन में किया जाता है?

Correct Answer: (a) ग्लिसरॉल
Solution:व्याख्या- ग्लिसरॉल का उपयोग विस्फोटक के उत्पादन में किया जाता है। उल्लेखनीय है कि ग्लिसरॉल एक कार्बनिक यौगिक होता है, जो सान्द्र नाइट्रिक अम्ल तथा सान्द्र सल्फ्यूरिक अम्ल की उपस्थिति में नाइट्रोग्लिसरीन बनाता है, जो कि एक विस्फोटक पदार्थ होता है। अतः विकल्प (a) सत्य है।

5. निम्नलिखित में से किसका उपयोग दियासलाई के निर्माण में किया जाता है?

Correct Answer: (c) लाल फॉस्फोरस
Solution:व्याख्या- लाल फास्फोरस और फास्फोरस ट्राईसल्फाइड का प्रयोग दियासलाई के निर्माण में किया जाता है। इसके अतिरिक्त माचिस के निर्माण में रेड लेड, पोटैशियम क्लोरेट, एन्टिमनी सल्फाइड और गोंद का मिश्रण प्रयुक्त किया जाता है। अतः विकल्प (c) सत्य है।

6. निम्नलिखित में से कौन सही रूप से सुमेलित नहीं है?

Correct Answer: (d) घटपर्णी - परजीवी आवृतबीजी
Solution:व्याख्या- यीस्ट, किण्वन से प्राप्त किया जाता है जबकि कैसीन दुग्ध प्रोटीन और एलोवेरा आवृतबीजी पादप होता है। घटपर्णी या नेपेथीस प्रायः नाइट्रोजन की पूर्ति हेतु कीटों का भक्षण करने वाला पादप होता है। अतः प्रश्नगत विकल्प (d) असत्य है।

7. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :

कथन- A: कैस्कुटा (अमरबेल) परजीवी आवृतबीजी का एक उदाहरण है।

कारण- R: यह पोषी पौधों की पत्तियों से अपना पोषण प्राप्त करता है।

नीचे दिए कूट से सही उत्तर चुनिए :

Correct Answer: (d) A सही है किन्तु R गलत है
Solution:व्याख्या- कैस्कुटा (अमरबेल), परजीवी आवृतबीजी का एक उदाहरण है। यह पोषक पौधों के तने से भोज्य पदार्थ व खनिज लवण प्राप्त करता है, न कि पत्तियों सेः इस प्रकार कथन सत्य है जबकि कारण असत्य है।

8. कर्नाल बण्ट रोग है-

Correct Answer: (b) गेंहूँ फसल का
Solution:व्याख्या- कर्नाल वंट गेंहूँ की गुणवत्ता को प्रभावित करने वाला एक फफूंद जनित रोग है। इसे गेंहूँ का कुष्ठ रोग भी कहा जाता है। करनाल बंट बीज या मिट्टी में पैदा होने वाले कवक टिलेशिया इंडिका (Telletia Indica) के कारण होता है।

9. निम्नलिखित में से कौन सही रूप से सुमेलित नहीं है?

पादप पोषक तत्वकार्य
(a) नत्रजनवृद्धि एवं विकास
(b) फॉस्फोरसजड़ का विकास
(c) पोटैशियमस्टोमेटा के खुलने का एवं बन्द होने का नियंत्रण
(d) बोरॉनरोग प्रतिरोधकता

 

Correct Answer: (e) इनमे से कोई नहीं
Solution:व्याख्या- प्रश्न में उल्लिखित पादप पोषक तत्व और उनके कार्यों से संबंधित सभी विकल्प सही सुमेलित हैं। नत्रजन का सम्बन्ध पौधों के वृद्धि एवं विकास से है, फास्फोरस का सम्बन्ध जड़ के विकास से, पोटैशियम का सम्बन्ध स्टोमेटा के नियंत्रण से है और बोरॉन का सम्बन्ध पादप रोग प्रतिरोधकता से है।

10. निम्नलिखित विकल्पों में से कौन-सा विकल्प सुमेलित नहीं है?

Correct Answer: (b) आनुवंशिक रोग- क्षयरोग
Solution:व्याख्या- तपेदिक अथवा क्षयरोग जीवाणु जनित संक्रामक रोग होता है न कि आनुवंशिक रोग। इस प्रकार विकल्प (b) सुमेलित नहीं है। उल्लेखनीय है कि आनुवंशिक रोग उसे कहा जाता है जो पीढ़ी-दर पीढ़ी संचारित होता रहता है। वाँधता एवं हीमोफीलिया आनुवंशिक रोग है।