सहायक समीक्षा अधिकारी (प्री.) परीक्षा, 2016 सामान्य अध्ययन (Part-II)

Total Questions: 70

21. पारिस्थितिकीय पदछाप के माप की इकाई है :

Correct Answer: (a) भूमण्डलीय हेक्टेयर
Solution:व्याख्या- एक मनुष्य के जीवन को पूर्णरूप से धारणीय कर के लिए आवश्यक न्यूनतम भूमि को पारिस्थितिकीय पदछाप कहते हैं। यह पद छाप (पद चिन्ह) पृथ्वी के पारिस्थितिक तंत्रों पर मान्य मांग का एक मापक है, जिसकी इकाई भूमण्डलीय हेक्टेयर है।

22. निम्नलिखित में से कौन छत्तीसगढ़ में स्थित है?

Correct Answer: (c) इन्द्रावती राष्ट्रीय उद्यान
Solution:व्याख्या- प्रश्न में उल्लिखित राष्ट्रीय उद्यान एवं उनकी अवस्थिति निम्नवत है-
राष्ट्रीय उद्यानराज्य
अंशी राष्ट्रीय उद्यानकर्नाटक
बेतला राष्ट्रीय उद्यानझारखण्ड
इन्द्रावती राष्ट्रीय उद्यानछत्तीसगढ़
गूगामल राष्ट्रीय उद्यानमहाराष्ट्र

23. सूची 1 को सूची II के साथ सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के अन्त में दिए कूटों से सही उत्तर चुनिए-

सूची ।(जैवमण्डल आरक्षित क्षेत्र)सूची II(राज्य)
(a) सिमिलीपाल1. हिमाचल प्रदेश
(b) दिहांग-दिबांग2. उत्तराखण्ड
(c) नोकरेक3. अरुणाचल प्रदेश
(d) कोल्ड डेजर्ट4. ओडिशा
5. मेघालय

 

ABCD
(a)1354
(b)1524
(c)4521
(d)4351

 

Correct Answer: (d)
Solution:व्याख्या- प्रश्न में उल्लिखित जैवमण्डल आरक्षित क्षेत्र और उनके संगत राज्य निम्नवत हैं-
सूची-1(जैवमंडल आरक्षित क्षेत्र)सूची II(राज्य)
सिमिलीपालओडिशा
दिहांग-दिबांगअरुणाचल प्रदेश
नोकरेकमेघालय
कोल्ड डेजर्टहिमाचल प्रदेश

24. भितरकनिका गरान के सन्दर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजए :

(1) यह वंशधारा और सुवर्णरखा नदियों के डेल्टा में स्थित है।

(2) यह पश्चिमी बंगाल में अवस्थित है

इनमें से

Correct Answer: (d) न तो (1) न (2) सही है
Solution:भितरकनिका गरान ओडिशा में ब्राह्मणी और वैतरणी नदियों के मध्य महानदी डेल्टा क्षेत्र में अवस्थित है। इस प्रकार प्रश्न समल्लिखित दोनों कथन असत्य हैं। यह मैंग्रोव वनों के लिए प्रसिद्ध है। गहिरमाथा तट ओडिशा में स्थित है। यहाँ के भितरकनिका राष्ट्रीय पार्क में खारे पानी के मगरमच्छ तथा ओलिव रिडले पाये जाते हैं।

25. यूनेस्को ने जुलाई, 2016 में भारत के निम्नलिखित किस राष्ट्रीय उद्यान को विश्व धरोहर स्थल घोषित किया?

Correct Answer: (b) कंचनजंगा (खंगचेंग जोंगा) राष्ट्रीय उद्यान
Solution:व्याख्या- यूनेस्को ने जुलाई 2016 (इस्तांबुल सम्मेलन) में सिक्किम के 'कंचनजंगा नेशनल पार्क', बिहार के 'नालंदा महाविहार' और चंडीगढ़ के 'कैपिटल कॉम्प्लेक्स' को विश्व धरोहर स्थल घोषित किया।

26. 2016 में घोषित सम्पोषणीय विकास लक्ष्य सूचकांक में भारत का स्थान है-

Correct Answer: (a) 110वाँ
Solution:व्याख्या 20 जुलाई 2016 को जारी किए गए 'संपोषणीय विकास लक्ष्य सूचकांक' में भारत का स्थान 48.4 स्कोर के साथ 110वां था। वर्ष 2023 में भारत का स्थान 63.4 स्कोर के साथ 112वां है।

27. जुलाई 2016 तक यूनेस्को ने भारत में कितने विश्व धरोहर स्थल अधिसूचित किए हैं?

Correct Answer: (c) 35
Solution:व्याख्या- जुलाई 2016 तक यूनेस्को ने भारत में कुल 35 विश्व धरोहर स्थल अधिसूचित किए हैं। उल्लेखनीय है, कि वर्तमान में यूनेस्को की सूची में शामिल कुल 40 भारतीय स्थलों/परिसम्पत्तियों में 32 सांस्कृतिक वर्ग के तहत, 7 प्राकृतिक वर्ग के तहत और एक मिश्रित वर्ग की श्रेणी में आते हैं। वर्तमान में हड़प्पाकालीन नगर धौलावीरा को यूनेस्को द्वारा वर्ष 2021 में 40 वें धरोहर स्थल के रूप में जोड़ा गया है।

28. भारत के समस्त राज्यों में क्षेत्रफलानुसार उत्तर प्रदेश का क्या स्थान है?

Correct Answer: (d) चौथा
Solution:व्याख्या- भारत के समस्त राज्यों में क्षेत्रफलानुसार चार शीर्ष राज्यों का अवरोही क्रम इस प्रकार है-

राजस्थान > मध्य प्रदेश > महाराष्ट्र > उत्तर प्रदेश

(i) राजस्थान का क्षेत्रफल - 342239 वर्ग किमी.

(ii) मध्य प्रदेश का क्षेत्रफल - 308252 वर्ग किमी.

(iii) महाराष्ट्र का क्षेत्रफल - 307713 वर्ग किमी.

(iv) उत्तर प्रदेश का क्षेत्रफल - 240928 वर्ग किमी.

29. निम्नलिखित में से किसका जन्म आगरा में हुआ था?

Correct Answer: (e) a & d
Solution:व्याख्या- उर्दू के महान शायर मिर्जा गालिब का जन्म वर्ष 1797 में आगरा में हुआ था और मृत्यु 1869 में दिल्ली में हुई थी। इनका वास्तविक नाम मिर्जा असद उल्लाह बेग खाँ था, जिन्हें अन्तिम मुगल शासक बहादुर शाह जफर द्वारा 'दबीर-उल-मुल्क' और 'नज्म -उद-दौला' का खिताब दिया गया था। मीर तकी मीर का जन्म भी 1722 ई. में आगरा के अकबराबाद में हुआ था। 1782 ई. में वह नवाब आसफ़-उद-दौला के दरबार लखनऊ चले गये।

30. निम्नलिखित में से किस नगर में राजकीय ललित कला अकादमी उत्तर प्रदेश अवस्थित है?

Correct Answer: (a) लखनऊ
Solution:व्याख्या- राजकीय ललित कला अकादमी की स्थापना उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 8 फरवरी 1962 को की गयी थी।