सहायक समीक्षा अधिकारी (प्री.) परीक्षा, 2016 सामान्य अध्ययन (Part-II)

Total Questions: 70

51. एक धन A, B, C और D में इस प्रकार बाँटा गया कि A और B 3 : 5 के अनुपात से, B और C 6:7 के अनुपात से और C और D 8 : 9 के अनुपात से प्राप्त करें। A और D को प्राप्त होने वाले भागों का अनुपात है :

Correct Answer: (d) 16:35
Solution:व्याख्या- प्रश्नानुसार

A/B = 3/5

BC = 6/7

C/D = 8/9

तीनों का गुणा करने पर

A/ B×  B/C× C/D = 3/5 ×6/7× 8/9

A/D = 16/35

अतः A व D का अभीष्ट अनुपात 16: 35 होगा। उत्तर

52. पैरालम्पिक के इतिहास में पहली बार रियो पैरालम्पिक 2016 में किस खेल स्पर्धा में भाग लेने के बाद दो भारतीय एक साथ पोडियम पर खड़े हुए?

Correct Answer: (d) ऊँची कूद
Solution:व्याख्या- यह प्रश्न विवादित है। यद्यपि रियो पैरालंपिक 2016 में ऊँची कूद की प्रतिस्पर्धा में भारतीय एथलीट मरियप्पन थंगावेलु 'स्वर्ण पदक', जबकि वरुण सिंह भाटी 'कांस्य पदक' प्राप्त कर एक साथ पोडियम पर खड़े हुए, किन्तु ऐसा ही करिश्मा 1984 के पैरालंपिक भाला फेंक प्रतियोगिता में हो चुका है। भारत ने पहली बार पैरालम्पिक में 1968 में हिस्सा लिया था। 16वें ग्रीष्मकालीन पैरालंपिक का आयोजन जापान के टोक्यो शहर में वर्ष 2021 में किया गया। जिसमें भारत कुल 19 (05 स्वर्ण, 08 रजत एवं 06 कांस्य) पदक के साथ 24 वें स्थान पर रहा। इस बार भारत ने अब तक का सबसे बड़ा दल (24 खिलाड़ियों) भेजा था।

53. 29 अगस्त, 2016 को "एल ई एम ओ ए" किन दो देशों के मध्य हस्ताक्षरित हुआ?

Correct Answer: (a) भारत व यू.एस.ए.
Solution:व्याख्या- LEMOA (Logistics Exchange भारत एवं Agreement) समझौता 29 अगस्त 2016 को भारत एवं अमेरिका Agree किया गया। इस समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर होने के बाद दोनों देश संयुक्त सैन्य प्रशिक्षण, आपदा राहत अभियानों और अगा मानवीय सहायता वाले आपरेशनों हेतु एक दूसरे के सैन्य अड्‌डों का इस्तेमाल कर सकते हैं।

54. रियो-2016 के पैरालम्पिक में निम्नलिखित में से किस भारतीय खिलाड़ी ने स्वर्णपदक जीता?

Correct Answer: (e) a & c
Solution:व्याख्या 15वें ग्रीष्मकालीन पैरालंपिक खेलों (रियो-2016) में भारत के मरियप्पन थंगा वेलू ने पुरुषों की ऊँची कूद प्रतिस्पर्धा में स्वर्ण पदक और देवेन्द्र झांझरिया ने भी भाला फेंक में स्वर्ण पदक प्राप्त किया है। टोक्यो-2020 के ग्रीष्मकालीन पैरालंपिक में भारत ने कुल 05 स्वर्ण पदक (अवनि लेखरा, सुमित अंटिल, मनीष नरवाल, प्रमोद भगत एवं कृष्णा नागर) जीता।

55. सितम्बर 2016 में सम्पन्न हुए अन्डर 18 एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल मैच में भारत ने किसको हराया?

Correct Answer: (a) बांग्लादेश
Solution:व्याख्या 24 से 30 सितम्बर, 2016 के मध्य ढाका में सम्पन्न हुए अंडर एशिया कप हाकी टूनर्नामेंट के फाइनल मैच में भारत ने बांग्लादेश को 5-4 से पराजित किया। उल्लेखनीय है कि इस मैबा में भारत के हार्दिक सिंह को 'मैन ऑफ द मैच' घोषित किया गया। 1 जून, 2023 को सम्पन्न पुरुष हॉकी जूनियर एशिया कप में भारत ने पाकिस्तान को 2-1 से हराकर जीत लिया।

56. दिसम्बर, 2016 में "मेक इन इण्डिया सम्मेलन" प्रस्तावित है :

Correct Answer: (b) भुवनेश्वर में
Solution:व्याख्या- 30 नवम्बर से 2 दिसम्बर, 2016 के मध्य मेक इन इंडिया सम्मेलन भुवनेश्वर (ओडिशा) में आयोजित किया गया।

57. सितम्बर 2016 में निम्नलिखित में से किन सांसदों ने "पाकिस्तान स्टेट स्पांसर ऑफ टेरेरिज्म डेजिग्नेशन ऐक्ट (एच.आर. 6069)" शीर्षक बिल पेश किया?

Correct Answer: (d) टेड पो एवं डाना रोराबाखर
Solution:व्याख्या- सितम्बर, 2016 में टेड पो एवं डाना गेराबाखर (दोनों अमेरिकी सांसद) ने पाकिस्तान स्टेट स्पांसर ऑफ टेररिज्म डेजिग्नेशन एक्ट (H.R. 6069) शीर्षक बिल अमेरिकी कांग्रेस में पेश किया। इसका उद्देश्य पाकिस्तान को आतंकवाद प्रायोजित करने वाला देश घोषित करना है।

58. 21 सितम्बर 2016 को संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष ने निम्नलिखित में से किससे सम्बन्धित स्वास्थ्य समस्याओं पर एक उच्चस्तरीय बैठक आहूत की थी?

Correct Answer: (a) प्रतिसूक्ष्मजीवी प्रतिरोध
Solution:व्याख्या- 21 सितम्बर, 2016 को संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष ने "प्रतिसूक्ष्मजीवी प्रतिरोध" से सम्बन्धित स्वास्थ्य सेवाओं पर एक उच्चस्तरीय बैठक आहूत की थी। इसके वर्तमान महासचिव एंटोनियो गुटेरश हैं, जो पुर्तगाल के निवासी हैं।

59. भारतीय सेना ने पीओके के आतंकवादियों के विरुद्ध सर्जिकल स्ट्राइक किया-

Correct Answer: (c) 29 सितम्बर, 2016 को
Solution:व्याख्या- भारतीय सेना द्वारा पाक अधिकृत कश्मीर के आतंकवादियों के विरुद्ध 29 सितम्बर, 2016 को प्रातः 12.30 4.30 बजे के मध्य सर्जिकल स्ट्राइक किया गया। सर्जिकल स्ट्राइक- 2 के अन्तर्गत भारतीय वायु सेना ने 26 फरवरी, 2019 को मिराज-2000 द्वारा 'जैश-ए-मुहम्मद' के कैंपों पर हमला किया था।

60. संघ वित्त मन्त्री अरुण जेटली ने अक्टूबर, 2016 में यह 13 घोषित किया कि आय घोषणा योजना (आई.डी.एस.), 2016 के अन्तर्गत 30 सितम्बर 2016 तक घोषित काला धन है लगभग :

Correct Answer: (d) रु. 65,250 करोड़
Solution:व्याख्या- पूर्व केन्द्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने 01 अक्टूबर, 2016 को यह घोषित किया कि आय घोषणा योजना (IDS) 2016 के अन्तर्गत 30 सितम्बर, 2016 तक घोषित काला धन लगभग 65,250 करोड़ रुपये है। अतः प्रश्नगत विकल्प (d) सत्य है।