सहायक समीक्षा अधिकारी (प्री.) परीक्षा, 2016 सामान्य अध्ययन (Part-II)

Total Questions: 70

61. किस वर्ष भारतेन्दु नाट्य अकादमी की स्थापना हुई?

Correct Answer: (a) 1975
Solution:व्याख्या- उत्तर प्रदेश के संस्कृति विभाग द्वारा 1975 में 'भारतेन्दु नाट्य केन्द्र' की स्थापना की गई थी। जिसका 1981 में नाम परिवर्तित कर 'भारतेन्दु नाट्य अकादमी' कर दिया गया। भारतेन्दु नाट्य अकादमी की स्थापना 2 जुलाई, 1975 को लखनऊ में उत्तर प्रदेश सरकार के सांस्कृतिक मंत्रालय द्वारा की गई थी। नाट्य विधा में विधिवत प्रशिक्षण कार्य 5 अप्रैल, 1976 से प्रारम्भ हुआ।

62. निम्नलिखित में से किस स्थान को सितार और सुरबहार संगीत के इमदाद खानी घराना के लिए जाना जाता है?

Correct Answer: (c) इटावा
Solution:व्याख्या- सितार और सुरबहार संगीत के इमदाद खानी घराना का संबंध इटावा से है। इस घराने के कलाकारों में बुद्धादिव्य मुखर्जी निशात खान और शुजात खान प्रमुख हैं।

63. निम्नलिखित में से किसने शम्भू महाराज को हिन्दुस्तानी शास्त्रीय संगीत की शिक्षा दी?

Correct Answer: (b) रहीमुद्दीन खान
Solution:व्याख्या- शंभू महाराज ने हिन्दुस्तानी शास्त्रीय संगीत की शिक्षा रहीमुद्दीन खान से ग्रहण की थी। उल्लेखनीय है कि शंभू महाराज लखनऊ घराने के कत्थक नृत्य कलाकार थे। शंभू महाराज को नृत्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें 'नृत्य सम्राट' की उपाधि से विभूषित किया गया था। शंभू महाराज को 1967 ई. में 'संगीत नाटक अकादमी के फेलोशिप' तथा 1958 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया।

64. निम्नलिखित में से कौन परमवीर चक्र विजेता नहीं है?

Correct Answer: (c) नीरज कुमार सिंह
Solution:व्याख्या- भारत का सर्वोच्च सैन्य सम्मान परमवीर चक्र 1999 में मनोज कुमार पाण्डेय, संजय कुमार और योगेन्द सिंह यादव को प्रदान किया गया था। उल्लेखनीय है कि अब तक परमवीर चक्र 21 व्यक्तियों को प्रदान किया जा चुका है, जिनमें नीरज कुमार सिंह शामिल नहीं हैं। अतः प्रश्नगत विकल्प (c) सत्य है। परमवीर चक्र की स्थापना 26 जनवरी, 1950 ई. को की गई।

65. सूची 1 तथा सूची II को सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए-

सूची Iसूची II
(a) राष्ट्रीय पर्यावरण अनुसंधान संस्थान अभियान्त्रिकी1. राजामुन्द्री
(b) केन्द्रीय खाद्य प्रौद्योगिकी अनुसंधान संस्थान2. नागपुर
(c) केन्द्रीय आलू अनुसंधान संस्थान3. शिमला
(d) केन्द्रीय तम्बाकू अनुसंधान संस्थान4. मैसूर

 

ABCD
(a)2341
(b)2431
(c)3421
(d)1234

 

Correct Answer: (b)
Solution:व्याख्या प्रश्न में उल्लिखित संस्थान और उनसे सम्बद्ध स्थलों का सुमेल निम्नवत है-
सूची - 1 (संस्थान)सूची- II (स्थल)
राष्ट्रीय पर्यावरण अभियांत्रिकी अनुसंधान संस्थाननागपुर
केन्द्रीय खाद्य प्रौद्योगिकी अनुसंधान संस्थानमैसूर
केन्द्रीय आलू अनुसंधान संस्थानशिमला
केन्द्रीय तम्बाकू अनुसंधान संस्थानराजमुंद्री

66. निम्नलिखित में से किसने "पॉलिटिक्स इन इण्डिया' पुस्तक लिखी है?

Correct Answer: (a) रजनी कोठारी
Solution:व्याख्या- रजनी कोठारी राजनीति विज्ञानी तथा लेखक रहे हैं जिन्होंने वर्ष 1963 में 'विकासशील सामाजिक अध्ययनपीठ' व 1980 में 'लोकायन' नामक संस्थान की स्थापना की थी। इनकी पहली पुस्तक 'पॉलिटिक्स इन इंडिया' प्रकाशित हुई जो भारतीय राजनीति को समझने का तर्कपूर्ण मॉडल पेश करती है।

67. निम्नलिखित में से कौन सही रूप से सुमेलित नहीं है?

Correct Answer: (d) अमजद अली खान - पखावज
Solution:व्याख्या- अमजद अली खान ग्वालियर के सेनिया बंगश घराने से सम्बद्ध सरोद वादक थे न कि पखावज वादक। इनको भारत सरकार द्वारा सन् 1994 में कला के क्षेत्र में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। इस घराने के संगीतज्ञों ने ही ईरान के लोकवाद्य 'रबाब' को भारतीय संगीत के अनुकूल परिवर्धित कर 'सरोद' नामकरण किया। 1971 ई. में इन्होंने द्वितीय एशियाई अन्तर्राष्ट्रीय संगीत सम्मेलन में भाग लेकर 'रोस्टम पुरस्कार' प्राप्त किया था।

68. निम्नलिखित में से कौन लोक संस्कृति को स्पष्ट करता है?

Correct Answer: (c) सामान्य लोगों की सांस्कृतिक परिपाटी
Solution:व्याख्या- किसी क्षेत्र विशेष में निवास करने वाले सामान्य लोगों की सांस्कृतिक परिपाटी (धर्म, त्यौहार, रीति-रिवाज, मान्यताएं, कला आदि) को लोक संस्कृति कहा जाता है। लोक संस्कृति किसी क्षेत्र विशेष को अन्य क्षेत्रों से स्वतंत्र पहचान प्रदान करती है। लोक संस्कृति का आशय लोकजीवन की संस्कृति से होता है। लोक संस्कृति अर्द्धशिक्षित, ग्राम्य जनसमूहों की उस संस्कृति का बोध कराती है, जो सीधे होते हैं।

69. निम्नलिखित में से कौन सही सुमेलित नहीं है?

Correct Answer: (c) इन्दिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय- राजस्थान
Solution:व्याख्या- प्रश्न में उल्लिखित संस्थानों में विकल्प (c) और (d) सुमेलित नहीं हैं। इन्दिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर (छत्तीसगढ़) में अवस्थित है जबकि आचार्य एन.जी. रंगा एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी गुटॅर (आन्ध्र प्रदेश) में अवस्थित है। नोट- आयोग ने इस प्रश्न का उत्तर विकल्प (c) माना है।

70. विनिमय साध्य विलेख अधिनियम प्रभावकारी हुआ :

Correct Answer: (b) 1882 ई. से
Solution:व्याख्या - विनिमय साध्य विलेख अधिनियम (Negotiable Instrument Act, 1881) दिसम्बर, 1881 में पारित हुआ था, परन्तु यह 1 मार्च, 1882 ई. को प्रभावी हुआ। इस अधिनियम को विनियम साध्य विलेख (संशोधन) अधिनियम, 2018 द्वारा संशोधित किया गया जिसे 2 अगस्त, 2018 को राष्ट्रपति की सहमति प्राप्त हुई।