सहायक समीक्षा अधिकारी (प्री.) परीक्षा, 2016 सामान्य हिन्दी

Total Questions: 60

51. एक विशेषण शब्द नहीं है-

Correct Answer: (c) लांछन
Solution:व्याख्या- संज्ञा अथवा सर्वनाम की विशेषता बताने वाले शब्द विशेषण कहलाते हैं और विशेषण के प्रयोग से जिस संज्ञा अथवा सर्वनाम का गुण अथवा धर्म प्रकट होता है, विशेष्य कहलाता है। प्रश्नगत सन्दर्भ में लजीला, लाडला और लापता विशेषण हैं, जबकि लांछन विशेष्य है।

52. 'युद्ध देखकर अशोक का कठोर हृदय मोम जैसा पिघल गया'- वाक्य में विशेष्य है-

Correct Answer: (c) हृदय
Solution:व्याख्या- 'युद्ध देखकर अशोक का कठोर हृदय मोम जैसा पिघल गया', वाक्यांश में हृदय विशेष्य है, जबकि कठोर विशेषण है।

53. निम्नलिखित शब्दों में से एक विशेषण नहीं है :

Correct Answer: (c) गर्व
Solution:व्याख्या- श्रव्य, सर्व और भव्य विशेषण पद है जबकि गर्व, विशेष्य पद है। गर्व का विशेषण पद गर्वीला होता है।

54. 'इन्द्रिय' का विशेषण शब्द है-

Correct Answer: (d) ऐन्द्रिय
Solution:व्याख्या- 'इन्द्रिय' शब्द का विशेषण पद 'ऐन्द्रिय' है। जबकि अन्य शब्द असंगत हैं।

55. एक वाक्य में विशेषण का प्रयोग नहीं हुआ है-

Correct Answer: (a) वह विद्यार्थी है
Solution:व्याख्या- वाक्यांश 'वह विद्यार्थी है' में विशेषण का प्रयोग नहीं हुआ है जबकि अन्य विकल्पों में क्रमशः वह, प्रबुद्ध और परिश्रमी विशेषण प्रयुक्त हुआ है।

56. 'भक्त की करुण पुकार सुनकर भक्त-वत्सल भगवान् दयार्द्र हो उठे'- वाक्य में प्रयुक्त विशेष्यों की दृष्टि से कौन सा युग्म शुद्ध है?

Correct Answer: (d) पुकार तथा भगवान्
Solution:व्याख्या- वाक्यांश 'भक्त की करुण पुकार सुनकर भक्त-वत्सल भगवान दयार्द्र हो उठे' में पुकार तथा भगवान विशेष्य पद है, जबकि करुण और भक्त-वत्सल विशेषण पद है।

57. भोले बालक ने क्रूर डाकू के कठोर हृदय में कोमल भावना जगा दी'- वाक्य में कितने विशेष्य हैं?

Correct Answer: (a) चार
Solution:व्याख्या- वाक्यखण्ड 'भोले बालक ने क्रूर डाकू के कठोर हृदय में कोमल भावना जगा दी' में चार विशेष्य पद बालक, डाकू, हृदय और भावना है, जबकि विशेषण पद भी चार हैं- भोले, क्रूर, कठोर और कोमल।

58. निम्नलिखित में से एक विशेषण शब्द नहीं है :

Correct Answer: (a) वरदान
Solution:व्याख्या-वरद, वरदायक और वरणीय विशेषण शब्द हैं, जबकि वरदान विशेष्य पद है। इस प्रकार प्रश्नगत विकल्प (a) सत्य है।

59. निम्नलिखित में से एक विशेषण शब्द है :

Correct Answer: (d) महत्
Solution:व्याख्या- लाघव, महत्त्व और लघुता विशेष्य पद हैं जबकि महत् विशेषण शब्द है। इस प्रकार प्रश्नगत विकल्प (d) सत्य है।

60. निम्नलिखित में से एक विशेषण शब्द नहीं है :

Correct Answer: (a) बहुरूपिया
Solution:व्याख्या- दिये गये शब्दों में 'बहुरूपिया' तथा 'बांका' दोनों शब्द विशेषण हैं, जबकि आयोग ने इसका उत्तर विकल्प (a) माना है। बहुरूपिया और बांका शब्द विशेषण और विशेष्य दोनों रूपों में प्रयुक्त होते हैं।