Correct Answer: (c) जलोढ़ मृदा
Solution:व्याख्या क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत में सबसे अधिक क्षेत्रफल पर जलोढ़ मृदा का विस्तार है। जलोढ़ मिट्टी का निर्माण नदियों के निक्षेपण से होता है। जलोढ़ मिट्टी में नाइट्रोजन एवं फॉस्फोरस की मात्रा कम होती है। इस मिट्टी में पोटाश एवं चूना पर्याप्त मात्रा में होता है। भारत में उत्तर का मैदान (गंगा का मैदान) ब्रह्मपुत्र एवं गोदावरी का मैदान, कावेरी का मैदान आदि जलोढ़ मिट्टी के निक्षेपण से बने हैं। इस मिट्टी में गेहूँ, धान, अरहर, चना, मसूर, आलू, मक्का आदि उगाए जाते हैं। जलोढ़ मिट्टी के अन्तर्गत बांगर एवं खादर मिट्टी आते हैं। जलोढ़ मृदा सर्वाधिक उपजाऊ होती है।