सहायक समीक्षा अधिकारी (प्रीलिम्स) परीक्षा, 2014 सामान्य अध्ययन (Part-I)

Total Questions: 70

31. 'ह्यूमस' उदाहरण है -

Correct Answer: (c) जैविक कोलॉइड का
Solution:व्याख्या किसी भी मृदा में पाये जाने वाले सभी विच्छेदित कार्बनिक पदार्थों को ह्यूमस कहते हैं। ह्यूमस का निर्माण विभिन्न पादप एवं जन्तु अवशिष्टों के विच्छेदन द्वारा होता है। यह विच्छेदन मृदा में पाये जाने वाले कवक एवं जीवाणु आदि करते हैं।

32. निम्नलिखित में से कौन-सा राज्य इलायची के उत्पादन के लिए पहचान नहीं रखता है?

Correct Answer: (d) ओडिशा
Solution:व्याख्या इलायची का उत्पादन भारत में केरल, कर्नाटक व तमिलनाडु राज्यों में होता है। ओडिशा, पश्चिम बंगाल, असम व बिहार आदि राज्यों में जूट का उत्पादन होता है।

33. मुम्बई की मीठी नदी निम्नलिखित में से किस झील से निकलती है?

Correct Answer: (b) विहार झील
Solution:व्याख्या मीठी नदी का उद्गम स्थल मुंबई के गोरेगांव (पूर्वी) क्षेत्र के आरे कॉलोनी में स्थित है। प्रारंभ में मीठी नदी विहार झील से पानी प्राप्त करती है और 2 किमी. के प्रवाह के बाद इसमें पवई झील का पानी भी मिल जाता है। यह नदी अंत में माहिम क्रीक में मिल जाती है। इस नदी की कुल लंबाई 18 किमी. है।

34. भारत में कोयले का सर्वाधिक उत्पादन किस राज्य में होता है?

Correct Answer: (b) ओडिशा
Solution:व्याख्या प्रश्नकाल के दौरान भारत में कोयले का सर्वाधिक उत्पादक राज्य ओडिशा था। वर्ष 2021-22 में इंडिया मिनिरल्स बुक के आंकड़ों के अनुसार वर्तमान में कोयला उत्पादक राज्यों का क्रम इस प्रकार है ओडिशा (23.78%), छत्तीसगढ़ (19.80 प्रदेश (17.73%), झारखण्ड (16.72%)। पध्य

35. हजीरा-बीजापुर-जगदीशपुर (एच. बी. जे.) गैस पाइपलाइन निम्नलिखित में से किस प्राधिकरण द्वारा निर्मित की गई है?

Correct Answer: (a) गैस अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड
Solution:व्याख्या - हजीरा-बीजापुर-जगदीशपुर गैस पाइप लाइन परियोजना का निर्माण गैस अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड द्वारा किया गया है।

36. अरावली श्रेणियाँ किस राज्य में स्थित हैं?

Correct Answer: (a) राजस्थान
Solution:व्याख्या - अरावली पर्वत श्रेणी गुजरात के पालनपुर से लेकर राजस्थान एवं हरियाणा से होकर दिल्ली तक लगभग 800 किमी. की लम्बाई में विस्तृत है। इसका निर्माण प्री-कैम्ब्रियन काल के में हुआ था। यह भारत सहित विश्व की सबसे प्राचीन पर्वत श्रृंखला है। इसकी सर्वोच्च चोटी गुरु शिखर (1722 मी.) है। जो माउंट आबू में है।

37. निम्नलिखित में से किस महाद्वीप में उष्णकटिबंधीय पर्णपाती वनों का विस्तार अधिक है?

Correct Answer: (b) एशिया
Solution:व्याख्या एशिया महाद्वीप में उष्णकटिबंधीय पर्णपाती वनों का सर्वाधिक विस्तार पाया जाता है। ये वन गर्मी के प्रारम्भ में ही अपनी पत्तियां गिरा देते हैं, इसलिए इन्हें पतझड़ वाले या मानसूनी वन भी कहते हैं। ये वृक्ष अधिक लम्बे या सघन नहीं होते, इनमें साल सागौन, शीशम, चन्दन, आँवला, महुआ इत्यादि आते हैं। इन वनों की लकड़ी मुलायम मजबूत और टिकाऊ होती है।

38. सारगासो समुद्र की विशिष्टता है -

Correct Answer: (d) विशिष्ट समुद्री वनस्पति
Solution:व्याख्या- सारगैसो समुद्र की विशिष्टता समुद्री वनस्पति के कारण है। उ. अटलांटिक महासागर में 20°-40° उत्तरी अक्षांशों तथा 35° से 75° पश्चिमी देशान्तरों के मध्य स्थित शांत एवं स्थिर जल के क्षेत्र को सारगैसो सागर कहा जाता है। इस तट पर मोटी समुद्री घास तैरती है। इस घास को पुर्तगाली भाषा में सारगैसम कहते है। इसी नाम पर इसका नाम सारगैसो सागर रखा गया है।

39. मैक्सिको सबसे बड़ा उत्पादक है – -

Correct Answer: (d) चाँदी का
Solution:व्याख्या मिनिरल कमोडिटी समरीज, 2023 के आंकड़ों के अनुसार मैक्सिको (22.82%) चांदी का सबसे बड़ा उत्पादक देश है। इसके बाद क्रमशः चीन (13.75%), पेरु (11.09%) हैं। सोने का सबसे बड़ा उत्पादक चीन तथा तांबे का सबसे बड़ा उत्पादक चिली है।

40. निम्नलिखित में से कौन-सा नगर सुपीरियर झील पर स्थित है?

Correct Answer: (d) डुलुथ
Solution:व्याख्या - विश्व की सबसे बड़ी ताजे पानी की झील सुपीरियर झील है, जो कनाडा और संयुक्त राज्य अमेरिका के मध्य स्थित पाँच महान झीलों में से एक है। प्रश्नगत विकल्पों में से "डुलुथ" इस झील पर स्थित है।