सहायक समीक्षा अधिकारी (प्रीलिम्स) परीक्षा, 2014 सामान्य अध्ययन (Part-I)

Total Questions: 70

41. भारत के निम्नलिखित राज्यों में से कौन-सा एक नारियल का सबसे बड़ा उत्पादक है?

Correct Answer: (c) तमिलनाडु
Solution:व्याख्या- प्रश्नकाल में तमिलनाडु नारियल का सबसे बड़ा उत्पादक राज्य था। वर्तमान आंकड़ो के अनुसार (वर्ष 2021-22 तृतीय अग्रिम अनुमान) शीर्ष नारियल उत्पादक राज्य क्रमशः केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु है।

42. नवीनतम रिपोर्ट के अनुसार, भारत विश्व में इस्पात उत्पादन में किस स्थान पर है?

Correct Answer: (b) तीसरा
Solution:व्याख्या प्रश्नकाल के दौरान भारत का इस्पात उत्पादन में तीसरा - स्थान था। वर्तमान में चीन प्रथम व भारत का द्वितीय व जापान तीसरे स्थान पर है।

43. 2011 की जनगणना में उत्तर प्रदेश के किस जिले में साक्षरता दर उच्चतम थी?

Correct Answer: (c) कानपुर
Solution:व्याख्या-उत्तर प्रदेश का सर्वाधिक साक्षरता दर वाला जिला गौतम बुद्ध नगर (80.1%) तथा न्यूनतम साक्षरता दर वाला जिला श्रावस्ती (46.7%) है। किन्तु दिये गये विकल्पों में से सर्वाधिक जिले का चयन करना हो तो वह कानपुर नगर (79.7%) होगा। नोट - आयोग ने इस प्रश्न का उत्तर विकल्प (a) गाजियाबाद (78.1%) को माना था।

44. भारत में जनसंख्या घनत्व -

Correct Answer: (a) निरंतर बढ़ा है
Solution:व्याख्या - 1911-21 के दशक में भारत में जनघनत्व में वृद्धि ऋणात्मक (-1.2) रही है। इसके पश्चात् भारत के जनसंख्या घनत्व में निरंतर वृद्धि हुई है। 2001 से 2011 के दशक में जनघनत्व में 57 व्यक्ति/वर्ग किमी. की वृद्धि हुई है। 2011 की जनगणनानुसार भारत का जनसंख्या घनत्व 382 व्यक्ति प्रति किमी. है।

45. निम्नलिखित में से कौन-सा एक दशक भारतीय नियोजन के इतिहास में 'रोजगार-विहीन वृद्धि का दशक' कहलाने योग्य है?

Correct Answer: (d) 2005-2015
Solution:व्याख्या - 2005-2015 का दशक भारतीय नियोजन के इतिहास में 'रोजगार विहीन वृद्धि का दशक' कहलाने के योग्य है। रोजगार विहीन वृद्धि वह स्थिति है जिसके अन्तर्गत अर्थव्यवस्था में उत्पादन का स्तर तो बढ़ता है परन्तु रोजगार के अवसरों में उस अनुपात में वृद्धि नहीं होती है ऐसी स्थिति को रोजगार विहीन वृद्धि कहते हैं।

46. भारत में प्रभावित साक्षरता दर की गणना की जाती है -

Correct Answer: (d) 7 वर्ष की उम्र के ऊपर जनसंख्या से
Solution:व्याख्या भारत में प्रभावित साक्षरता दर की गणना 7 वर्ष की उम्र के ऊपर जनसंख्या से ली जाती है। वर्तमान में सर्वाधिक साक्षर राज्य केरल है।

47. 2011 की जनगणना के अनुसार भारत की कुल जनसंख्या में नगरीय जनसंख्या का कितना प्रतिशत है?

Correct Answer: (d) 31.2 प्रतिशत
Solution:व्याख्या जनगणना 2011 की अंतिम आंकड़ों के अनुसार कुल - जनसंख्या में ग्रामीण जनसंख्या 68.8% तथा शहरी जनसंख्या 31.2% है। हिमाचल प्रदेश में सर्वाधिक ग्रामीण जनसंख्या प्रतिशतता तथा दिल्ली में सर्वाधिक नगरीय जनसंख्या प्रतिशतता पायी जाती है। जनगणना 2011 के अनुसार सर्वाधिक शहरी जनसंख्या प्रतिशतता वाला राज्य गोवा (62.2%) तथा केंद्र शासित प्रदेश दिल्ली (97.5%) है।

48. भारतीय संविधान में समानता का अधिकार 5 अनुच्छेदों द्वारा स्वीकृत है। वे हैं -

Correct Answer: (b) अनुच्छेद 14-18
Solution:व्याख्या भारतीय संविधान में समता का अधिकार भाग-III में

अनुच्छेद 14 से 18 तक यथा रूप में वर्णित है -

5 अनुच्छेद-14- विधि के समक्ष समता

अनुच्छेद-15 - धर्म, मूलवंश, जाति, लिंग और जन्मस्थान के आधार पर विभेद का प्रतिषेध

अनुच्छेद-16 - लोक नियोजन के विषयों में अवसर की समानता

अनुच्छेद-17 - अस्पृश्यता का अंत

अनुच्छेद-18 - उपाधियों का अंत

49. भारत के संविधान के निर्माताओं ने मौलिक अधिकारों की अवधारणा को उधार लिया था -

Correct Answer: (a) यू. एस. ए. के संविधान से
Solution:व्याख्या भारतीय संविधान में सन्निहित मूल अधिकारों की अवधारणा, सर्वोच्च न्यायालय की शक्तियाँ व संगठन तथा उपराष्ट्रपति का पद संयुक्त राज्य अमेरिका के संविधान से लिया गया है। भारतीय संविधान में सन्निहित मौलिक अधिकार की अवधारणा, न्यायिक पुनरावलोकन, न्यायपालिका की स्वतंत्रता, उपराष्ट्रपति का पद, राष्ट्रपति पर महाभियोग की प्रक्रिया, संविधान की सर्वोच्चता आदि संयुक्त राज्य अमेरिका के संविधान से लिया गया है।

50. निम्नलिखित में से कौन-सा एक राज्य का नीति-निदेशक सिद्धान्त, संविधान के बाद में जोड़ा गया?

Correct Answer: (c) मुफ्त कानूनी सलाह
Solution:व्याख्या 42वें संविधान संशोधन द्वारा जोड़े गए राज्य के नीति निदेशक सिद्धान्त निम्नलिखित हैं -

अनुच्छेद-39 (च) शोषण से बच्चों एवं वयस्कों की सुरक्षा

अनुच्छेद-39 (क) समान न्याय तथा निःशुल्क कानूनी सहायता

अनुच्छेद-43 (क) उद्योगों के प्रबंधन में श्रमिकों की भागीदारी