सहायक समीक्षा अधिकारी (प्रीलिम्स) परीक्षा, 2014 सामान्य अध्ययन (Part-II)

Total Questions: 70

11. मृदाक्षरण को रोका जा सकता है -

Correct Answer: (c) वनरोपण से
Solution:व्याख्या वृक्षारोपण, वनस्पतियों विशेष रूप से अधिक गहरी जड़ों वाली झाड़ियों को उगाकर पशुओं को चराए जाने से रोककर, नदियों पर छोटे-छोटे बाँध बनाकर, शस्यावर्तन, स्थानान्तरित कृषि को प्रतिबंधित करके, ढलान वाले क्षेत्रों में समोच्च रेखीय जुताई, पर्वतीय क्षेत्रों में सीढ़ीदार खेती, पवन की दिशा में समकोणीय जुताई आदि के द्वारा मृदा अपरदन क्षरण को रोका जा सकता है।

12. लखनऊ जिले की सीमा निम्नलिखित में से किस जिले की सीमा को स्पर्श नहीं करती है?

Correct Answer: (a) बलिया
Solution:व्याख्या लखनऊ जिले की सीमा हरदोई, सीतापुर, बाराबंकी, रायबरेली तथा उन्नाव आदि जिलों की सीमाओं को स्पर्श करती है।

13. निम्नलिखित झीलों में से कौन-सी एक विश्व धरोहर स्थल है?

Correct Answer: (b) डोमिनिका की बॉयलिंग झील
Solution:व्याख्या - डोमिनिका की बॉयलिंग झील राष्ट्रीय पार्क को यूनेस्को द्वारा सन् 1979 में विश्व धरोहर स्थल घोषित किया गया था।

14. 'एजेंडा-21' किस क्षेत्र से सम्बन्धित है?

Correct Answer: (a) सतत विकास
Solution:व्याख्या - 'एजेंडा-21' संयुक्त राष्ट्र संघ की 'सतत विकास' से संबंधित एक योजना है। वर्ष 1992 में ब्राजील के रियो डी जेनेरो में आयोजित पृथ्वी शिखर सम्मेलन के दौरान 'एजेंडा-21' कार्य योजना को मूर्त रूप प्रदान किया गया। यह सतत/टिकाऊ विकास के संबंध में संयुक्त राष्ट्र की एक गैर-बाध्यकारी कार्य योजना है।

15. 'जनरथ' नाम दिया गया है -

Correct Answer: (d) उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रारम्भ किये गये निम्न लागत ए. सी. बस सेवा को
Solution:व्याख्या - पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव की गरीब रथ रेल की तर्ज पर उत्तर प्रदेश की पूर्व अखिलेश सरकार ने जन रथ साधारण एसी बस चलाने का फैसला लिया था। जनरथ एसी बस का किराया साधारण बसों की अपेक्षा मात्र डेढ़ गुना रखा गया, ताकि यात्रियों को काफी सहूलियतें मिल सकें।

16. वर्ष 2013 के लिए निम्नलिखित में से कौन-सा कथन असत्य है?

Correct Answer: (a) उत्तर प्रदेश में जन्मदर (प्रति 1000 जनसंख्या पर) भारत की जन्मदर से कम थी
Solution:व्याख्या जन्मदर प्रति 1000 जनसंख्या पर पैदा होने वाले जीवित बच्चों की संख्या इंगित करता है। 2011 की जनगणना के अनुसार उत्तर प्रदेश का जन्मदर 27 है जबकि पूरे भारत की जन्मदर 21 है। अतः उत्तर प्रदेश की जन्मदर भारत की जन्मदर से अधिक थी। SRS बुलेटिन 2022 के अनुसार वर्ष 2020 में उत्तर प्रदेश की जन्मदर 25.1 है जबकि पूरे भारत की जन्मदर 19.5 है।

17. उत्तर प्रदेश सरकार ने अभी हाल ही में वर्ष 2015-16 को किस रूप में मनाने का निर्णय लिया है?

Correct Answer: (c) किसान वर्ष
Solution:व्याख्या उत्तर प्रदेश सरकार वित्तीय वर्ष 2015-16 को 'किसान वर्ष' के रूप में मनाने का निर्णय लिया है।

18. उत्तर प्रदेश सरकार की आय का सबसे बड़ा भाग आता है.

Correct Answer: (b) व्यापार-कर से
Solution:व्याख्या - प्रश्नकाल में उत्तर प्रदेश सरकार की आय का सबसे बड़ा स्त्रोत व्यापार कर था। वर्तमान में उत्तर प्रदेश की करों से होने वाली आय का सबसे बड़ा भाग (S.G.S.T.) स्वयं का कर राजस्व 38.8% से आता है।

19. उत्तर प्रदेश में 'नॉलेज पार्क' की स्थापना की जा रही है -

Correct Answer: (d) ग्रेटर नोएडा में
Solution:व्याख्या - उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में शिक्षा एवं अनुसंधान के क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण संस्थागत सुविधाएँ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 'नॉलेज पार्क' की स्थापना की जा रही है।

20. उत्तर प्रदेश कृषि अनुसंधान परिषद् स्थित है –

Correct Answer: (c) लखनऊ में
Solution:व्याख्या - उत्तर प्रदेश कृषि अनुसंधान परिषद लखनऊ में स्थित है।