सहायक समीक्षा अधिकारी (प्रीलिम्स) परीक्षा, 2014 सामान्य अध्ययन (Part-II)

Total Questions: 70

51. 2015-16 में संघ सरकार के बजट में निम्नलिखित में से कौन-सी पेन्शन योजना को पुनः प्रारम्भ किया गया है?

Correct Answer: (c) अटल पेन्शन योजना
Solution:व्याख्या - केन्द्र सरकार ने 1 जून, 2015 से 'अटल पेंशन योजना' को लागू किया है। इस योजना का क्रियान्वयन 'पेंशन फण्ड रेग्यूरेटरी एण्ड डेवलपमेंट अथॉरिटी' द्वारा किया जाएगा। इस योजना के तहत 18-40 वर्ष की आयु के बीच कोई भी व्यक्ति शामिल हो सकता है। यह योजना पूर्व 'एनडीए' सरकार की 'स्वावलम्बन योजना' की जगह प्रस्तुत की गयी है।

52. वर्ष 2014 का दादा साहेब फाल्के पुरस्कार इनमें से किनको प्रदान किया गया?

Correct Answer: (b) शशी कपूर
Solution:व्याख्या- वर्ष 2014 का दादा साहेब फाल्के पुरस्कार बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता एवं निर्माता शशी कपूर को दिया गया। वर्ष 2022 का दादा साहब फाल्के पुरस्कार मशहूर अभिनेत्री आशा पारेख को दिया गया।

53. 'प्रधानमंत्री जन-धन योजना' के लिए निम्नलिखित में से क्या सत्य है?

दुर्घटना बीमा (रु.)जीवन बीमा(रु.)
(a) 1,00,00030,000
(b) 30,0001,00,000
(c) 30,00010,000
(d) 1,30,0001,00,000

 

Correct Answer: (a)
Solution:व्याख्या प्रधानमंत्री जन धन योजना का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेन्द्र - मोदी द्वारा 28 अगस्त, 2014 को एक 'वित्तीय समावेशन' के तहत किया गया, जिसके तहत 1 लाख का दुर्घटना बीमा व 30 हजार रुपये के जीवन बीमा का प्रावधान किया गया है।

54. महात्मा गाँधी की ऐतिहासिक प्रतिमा का अनावरण किस देश की संसद चौक (पार्लियामेन्ट स्क्वायर) में किया गया है?

Correct Answer: (c) ब्रिटेन
Solution:व्याख्या 14 मार्च, 2015 को तात्कालीन वित्त मंत्री स्व. अरुण - जेटली व ब्रिटिश प्रधानमंत्री डेविड कैमरन ने ब्रिटिश संसद के सामने राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की 9 फुट काँसे की प्रतिमा का अनावरण किया। महात्मा गाँधी पहले भारतीय हैं जिनकी मूर्ति लंदन के पार्लियामेण्ट स्क्वायर में स्थापित की गई है।

55. 'टाइम्स की विश्व प्रतिष्ठित रैंकिंग, 2015' में कौन-सा विश्वविद्यालय शीर्ष पर रहा है?

Correct Answer: (c) हार्वर्ड विश्वविद्यालय
Solution:व्याख्या टाइम्स की विश्व प्रतिष्ठित रैंकिंग 2015 में हार्वर्ड - विश्वविद्यालय (सं. रा. अमेरिका) शीर्ष पर रहा है। टाइम्स हायर एजुकेशन वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2023-

1. ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय (यूके)

2. हावर्ड यूनिवर्सिटी (यूएसए)

3. कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय (यूके)

56. 'नैना' नाम से नया शहर निम्नलिखित हवाई अड्डों में से किसके पास स्थापित किया जायेगा?

Correct Answer: (c) नवी मुम्बई अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, मुम्बई
Solution:व्याख्या 600 वर्ग किमी. से अधिक क्षेत्र वाला शहर नैना जो कि नवी मुम्बई हवाई अड्‌डे के पास स्थित है। NAINA- Navi Mumbai Airport Infuluence Notified Area

57. गार्जियन समाचार-पत्र के एडिटर-इन-चीफ के रूप में इनमें से किसे नियुक्त किया गया है?

Correct Answer: (b) कैथरीन वाइनर
Solution:व्याख्या वर्ष, 2015 में कैथरीन वाइनर को गार्जियन समाचार पत्र ने अपना मुख्य सम्पादक नियुक्त किया था। पुलित्जर पुरस्कार प्राप्त 'द गार्जियन' अखबार के 194 वर्ष के इतिहास में यह पद धारण करने वाली सुश्री वाइनर पहली महिला हैं।

58. केंद्र सरकार का 'मिशन इन्द्रधनुष' किससे सम्बन्धित है?

Correct Answer: (b) सात टीका-निवारणीय रोगों के खिलाफ बच्चों का टीकाकरण
Solution:व्याख्या 25 दिसम्बर, 2014 को मिशन इन्द्रधनुष कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इसके तहत उन सभी बच्चों को कवर करने का लक्ष्य रखा गया है जिनका या तो आंशिक रूप से टीकाकरण हुआ है। या जिन्हें टीका लगाया ही न गया हो। इस मिशन के तहत् 7 टीका लगाने का प्रावधान है। ये हैं हेपेटाइटिस बी, डिप्थीरिया, काली - खाँसी, टिटनेस, पोलियो, टी.बी. और खसरा।

59. प्रतिष्ठित 'टायलर पुरस्कार' किस क्षेत्र में प्रदान किया जाता है?

Correct Answer: (d) पर्यावरण सुरक्षा
Solution:व्याख्या प्रतिष्ठित टायलर पुरस्कार पर्यावरण सुरक्षा के क्षेत्र में - प्रदान किया जाता है। वर्ष 2023 का टायलर पुरस्कार डेनियल पॉल एवं राशिद सुमाइला को प्रदान किया गया है।

60. सर्वोच्च न्यायालय के हाल के निर्णय (फैसले) के अनुसार, आई. टी. अधिनियम की धारा 66A किसका उल्लंघन करती है?

Correct Answer: (b) अनुच्छेद-19(1)
Solution:व्याख्या सर्वोच्च न्यायालय के हाल के प्रमुख वाद-श्रेया सिंघल - बनाम भारत संघ वाद के निर्णय के अनुसार आई. टी. अधिनियम की धारा 66A, वाक् एवं अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, अनुच्छेद-19 (1) का उल्लंघन करती है।