सहायक समीक्षा अधिकारी (प्रीलिम्स) परीक्षा, 2013 सामान्य अध्ययन (Part-I)

Total Questions: 70

1. निम्नलिखित में से किसने काल्पनिक वैज्ञानिक उपकरणों पर पुस्तक लिखी है?

Correct Answer: (a) भोज
Solution:व्याख्या - राजा भोज ने चिकित्सा, गणित एवं व्याकरण पर अनेक ग्रंथ लिखे। भोजकृत युक्तिकल्पतरु में वास्तुशास्त्र के साथ-साथ विविध वैज्ञानिक यंत्रों व उनके उपयोग का उल्लेख है। परमार वंशी शासक भोज ने 1000-1055 ई. तक शासन किया। राजा भोज ने समराङ्गण सूत्रधार का 31वां अध्याय यंत्र विज्ञान से सम्बन्धित है। इस अध्याय में यंत्र उसके भेद और विविध यंत्र निर्माण पद्धति पर विस्तार से प्रकाश डाला गया है।

2. तृतीय आंग्ल-मराठा युद्ध सम्बन्धित है-

Correct Answer: (c) लार्ड हेस्टिंग्स से
Solution:व्याख्या - तृतीय आंग्ल मराठा युद्ध वर्ष 1817-18 के मध्य प्रमुख मराठा संघ के सरदारों और अंग्रेजों के मध्य मराठा स्वतंत्रता के अन्तिम प्रयास के रूप में किया गया। इस समय अंग्रेज गवर्नर लार्ड हेस्टिंग्स था। इस युद्ध में अंग्रेजों ने एक-एक कर के सभी मराठा शक्तियों को पराजित किया और संधियाँ की। पेशवा बाजीराव द्वितीय से 13 जून, 1817 को पूना की संधि, दौलत राव सिंधिया से 5 नवम्बर, 1817 को ग्वालियर की संधि, होल्कर से 6 जनवरी, 1818 को मंदसौर की संधि, बाजीराव द्वितीय ने अन्ततः जून 1818 में आत्मसमर्पण कर दिया। अंग्रेजों ने पेशवा के पद को समाप्त कर बाजीराव द्वितीय को कानपुर के निकट बिठूर में पेंशन पर जीने के लिए भेज दिया गया। मराठों के पतन में सर्वाधिक योगदान बाजीराव द्वितीय का रहा था।

3. सिक्ख राज्य का अंतिम राजा कौन था?

Correct Answer: (d) दिलीप सिंह
Solution:व्याख्या - सिक्ख राज्य के अंतिम राजा दिलीप सिंह थे, जिनका जन्म लाहौर में 6 सितंबर, 1838 को और मृत्यु 22 अक्टूबर, 1895 को पेरिस में हुई थी, जिनके साम्राज्य में पंजाब सहित कश्मीर, जम्मू और लद्दाख शामिल थे। वह महाराजा रंजीत सिंह और महारानी जींद कौर के सबसे छोटे पुत्र थे। द्वितीय आंग्ल-सिक्ख युद्ध में (21) फरवरी, 1849) सिक्ख पराजित हुये और ब्रिटिश विजेताओं ने दिलीप सिंह को अपदस्त करके पंजाब को ब्रिटिश राज्य में मिला लिया था। इस प्रकार राजा दिलीप सिंह सिक्ख राज्य के अंतिम शासक के रूप में इतिहास में जाने जाते हैं।

4. अवध राज्य का ब्रिटिश राज्य में विलय हुआ था -

Correct Answer: (c) 1856 में
Solution:व्याख्या - अवध राज्य का ब्रिटिश राज्य में विलय 1856 में किया गया था। अवध में अंग्रेज रेजीडेन्ट की रिपोर्ट पर कुशासन का सारा दोष नवाब वाजीद अलीशाह के सिर पर डाला गया। लेकिन स्लीमैन की रिपोर्ट पर किसी प्रकार की कार्यवाही नहीं हुई तो डलहौजी ने 1854 में एक अंग्रेज अधिकारी जनरल आउट्रम को अवध का नया रेजीडेन्ट नियुक्त किया। आउट्रम ने 1855 ई. में अवध की शासन व्यवस्था की रिपोर्ट भेजी जिसमें नवाब एवं उसके शासकीय अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाये और डलहौजी ने संचालक मंडल को रिपोर्ट भेज दी जिससे उसे अवध में कार्यवाही करने की अनुमति मिल गयी। उसने 1856 ई. में अवध का ब्रिटिश राज्य में विलय कर लिया।

5. भगत सिंह ने सेंट्रल एसेम्बली में बम फेंका था -

Correct Answer: (c) बटुकेश्वर दत्त के साथ
Solution:व्याख्या - भगत सिंह और बटुकेश्वर दत्त ने 8 अप्रैल, 1929 ई. को केंद्रीय विधानसभा में दो बम और आजादी व क्रांति के नारों के साथ कुछ पर्चे फेंके तत्पश्चात् उन्होंने स्वयं को पुलिस के हवाले कर दिया। केन्द्रीय विधान सभा में 'इंकलाब जिन्दाबाद' के नारे दिए। लाहौर षडयंत्र मुकदमें के अन्तर्गत इन पर कार्यवाही की गयी और अन्ततः 31 मार्च, 1931 को सरदार भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को फांसी दे दी गयी।

6. 'ऑपरेशन पोलो' जुड़ा है-

Correct Answer: (d) हैदराबाद राज्य में सैनिक कार्यवाही से
Solution:व्याख्या - ऑपरेशन पोलो एक सैनिक अभियान है, जिसमें भारत की स्वतंत्रता के बाद निजाम से हैदराबाद को मुक्त कराकर भारत में विलय करने के उद्देश्य से भारतीय सेना भेजी गयी थी। ऑपरेशन पोलो का मुख्य कारण स्वतंत्र भारत में स्वतंत्र रियासत का बने रहना, सरकार को स्वीकार्य नहीं था और निजाम से स्वतंत्र रहने का फैसला लिया था। आपरेशन पोलो 13 सितम्बर 1948 को प्रारम्भ होकर 18 सितम्बर 1948 को सम्पन्न हो गया था।

7. 'इंडिया विन्स फ्रीडम' पुस्तक आत्मकथा है

Correct Answer: (c) मौलाना अबुल कलाम आजाद की
Solution:व्याख्या- 'इण्डिया विन्स फ्रीडम' मौलाना अबुल कलाम आजाद की रचना है। अल-हिलाल एवं गुबारे खातिर नामक पत्रिकाओं का संपादन भी अबुल कलाम आजाद ने किया था।

8. निम्नलिखित में से किस देश में गदर पार्टी की स्थापना हुई थी?

Correct Answer: (a) यू.एस.ए.
Solution:व्याख्या गदर पार्टी पराधीन भारत को अंग्रेजों से स्वतंत्र कराने के उद्देश्य से बना एक दल था। इसे अमेरिका और कनाडा के भारतीयों ने 1 नवंबर, 1913 में बनाया था। इसे प्रशान्त तट का हिन्दी संघ भी कहा जाता था। यह पार्टी 'गदर' नाम का एक साप्ताहिक पत्र 1 नवम्बर, 1913 से प्रकाशन शुरू किया गया था। इसे पहले उर्दू और गुरुमुखी में प्रकाशित किया गया। लेकिन बाद में अन्य भाषा में प्रकाशन हुआ। गदर पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष सोहन सिंह भाखना थे। इसके अतिरिक्त केसर सिंह थथगढ़ (उपाध्यक्ष) लाला हरदयाल (महामंत्री), लाला ठाकुरदास धुरी (संयुक्त सचिव) और पण्डित कांशीराम मदरोली (कोषाध्यक्ष) थे। नई पार्टी ने कनाडा, चीन, जापान आदि में शाखाएँ खोली थी।

9. चौरी चौरा किस जनपद में स्थित है?

Correct Answer: (b) गोरखपुर
Solution:व्याख्या-चौरी-चौरा गोरखपुर, उत्तर प्रदेश में स्थित है। यहाँ 4 फरवरी, 1922 को भारतीयों ने ब्रिटिश सरकार की एक पुलिस चौकी को आग लगा दिया था जिससे उसमें छुपे हुए 22 पुलिस कर्मचारी जल के मर गए थे। इस घटना को चौरी-चौरा काण्ड के नाम से जानते हैं। इसके परिणाम स्वरूप गाँधी जी ने कहा था कि हिंसा होने के कारण असहयोग आन्दोलन उपयुक्त नहीं रह गया है और उसे वापस ले लिया था। चौरी-चौरा कांड के अभियुक्तों का मुकदमा पंडित मदन मोहन मालवीय ने लड़ा और उन्हें बचा लिया था।

10. भारत छोड़ो आन्दोलन के दौरान उत्तर प्रदेश के निम्नलिखित जिलों में से किसमें समानान्तर सरकार की स्थापना की गयी थी?

Correct Answer: (c) बलिया
Solution:व्याख्या अगस्त, 1942 को बलिया के सपूतों ने न सिर्फ ब्रिटिश सरकार को उखाड़ने का काम किया, बल्कि बलिया को राष्ट्र घोषित कर समानांतर सरकार बनायी, जिसका नाम स्वतंत्र बलिया प्रजातंत्र रखा था।