सहायक समीक्षा अधिकारी (प्रीलिम्स) परीक्षा, 2013 सामान्य अध्ययन (Part-I)

Total Questions: 70

11. निम्नलिखित घटनाओं को पढ़ें:

1. लखनऊ समझौता

2. चम्पारण सत्याग्रह

3. खिलाफत आन्दोलन

4. जलियाँवाला बाग हत्याकाण्ड

नीचे दिये गये कूट से घटनाओं का सही कालानुक्रम पता करें

Correct Answer: (a) 1, 2, 4, 3
Solution:व्याख्या लखनऊ समझौता दिसंबर 1916 में कांग्रेस और मुस्लिम लीग ने लखनऊ में एक ही समय पर अपने अधिवेशन आयोजित किये थे। दोनों दलों ने पृथक् पृथक् रूप से संवैधानिक सुधारों की संयुक्त योजना के संदर्भ में प्रस्ताव पारित किये और संयुक्त कार्यक्रम के आधार पर राजनीतिक क्षेत्र में एक-दूसरे को सहयोग हेतु एक समझौता किया। यही समझौता 'लखनऊ समझौता' या 'कांग्रेस लीग योजना' के नाम से जाना जाता है।

चम्पारण सत्याग्रह- महात्मा गाँधी ने भारत में सत्याग्रह का पहली बार सफल प्रयोग चम्पारण (बिहार) में किया था। चम्पारण आन्दोलन (1917) के कारण अंग्रेजों को तिनकठिया पद्धति को समाप्त करना पड़ा।

जलियाँवाला बाग हत्याकाण्ड- 13 अप्रैल, 1919 को अमृतसर में जलियाँवाला बाग हत्याकाण्ड हुआ। डॉ. सतपाल और सैफुद्दीन किचलू की गिरफ्तारी के विरोध में हो रही जनसभा पर जनरल डायर ने अंधाधुंध गोली चलवायी। सरकारी रिपोर्ट के अनुसार इसमें 379 व्यक्ति एवं कांग्रेस समिति के अनुसार लगभग 1000 लोग मारे गये थे।

खिलाफत आंदोलन- खिलाफत आंदोलन भारतीय मुसलमानों का मित्र राष्ट्रों के विरुद्ध विशेषकर ब्रिटेन के खिलाफ टर्की के खलीफा के समर्थन में आन्दोलन था। 19 अक्टूबर, 1919 को समूचे देश में 'खिलाफत दिवस' मनाया गया।

12. 'स्प्रींगिंग टाइगर' पुस्तक जीवनी है-

Correct Answer: (b) सुभाष चन्द्र बोस की
Solution:व्याख्या-द स्प्रिंगिंग टाइगर 1959 में कर्नल ह्यूटोये द्वारा प्रकाशित भारतीय राष्ट्रीय सेना का ऐतिहासिक वृत्तांत है। यह सुभाष चन्द्र बोस की जीवनी है।

13. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने अपने किस अधिवेशन में भारत सरकार अधिनियम, 1935 को अस्वीकार किया था?

Correct Answer: (b) लखनऊ अधिवेशन, 1936
Solution:व्याख्या-भारत सरकार अधिनियम 1935 का आधार साइमन कमीशन (1930) की रिपोर्ट थी। 4 अगस्त, 1935 को भारत की नई सरकार के कानून को रॉयल की अनुमति मिल गई। इस अधिनियम की सभी वर्गों के लोगों द्वारा आलोचना हुई और सर्वसम्मति से भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस के लखनऊ अधिवेशन, 1936 में, जवाहर लाल नेहरू की अध्यक्षता में अस्वीकार कर दिया गया। काँग्रेस ने इसकी जगह संविधान निर्माण समिति के गठन की मांग रखी, जिसका चुनाव वयस्क मतदान के आधार पर हो और फिर वह स्वतंत्र भारत का संविधान बनाये।

14. निम्नलिखित में से कौन एक उग्रवादी था?

Correct Answer: (c) विपिन चन्द्र पाल
Solution:व्याख्या - भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन के प्रतिष्ठित नेता और बंगाल पुनर्जागरण के मुख्य वास्तुकार विपिन चन्द्र पाल का जन्म 7 नवम्बर, 1858 को आज के बांग्लादेश में और निधन 20 मई, 1932 को हुआ था। महात्मा गाँधी के राजनीति में आने से पहले वर्ष 1905 में लाल, बाल एवं पाल (लाला लाजपत राय, बाल गंगाधर तिलक, विपिन चन्द्र पाल) पहला ऐसा क्रांतिकारी गुट था जिसने बंगाल विभाजन के विरोध में अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ विद्रोह छेड़ा था।

15. 'कॉमन वील' पत्र किससे जुड़ा है?

Correct Answer: (b) एनी बेसेन्ट से
Solution:व्याख्या कॉमन वील पत्रं जुलाई, 1914 से प्रकाशित किया गया था। इस प्रसिद्ध साप्ताहिक पत्र को एनी बेसेन्ट ने सम्पादित किया था।

16. प्रथम अखिल भारतीय समाजवादी युवा कांग्रेस का सभापति कौन था?

Correct Answer: (c) जवाहर लाल नेहरू
Solution:व्याख्या प्रथम अखिल भारतीय समाजवादी युवा कांग्रेस की - अध्यक्षता पंडित जवाहर लाल नेहरू ने की थी, जिसकी बैठक 27 दिसंबर, 1928 को तत्कालीन कलकत्ता में हुई थी।

17. इनमें से कौन दक्षिण भारत की सबसे ऊँची चोटी है?

Correct Answer: (a) अनाईमुडी
Solution:व्याख्या - दक्षिण भारत की सबसे ऊँची चोटी अनाईमुडी है, जिसकी ऊँचाई 2695 मी. है। यह अन्नामलाई की पहाड़ी केरल के इडुक्की जिले में स्थित है। यह चोटी पश्चिम घाट पर्वत का भाग है। प्रश्न में दिये गये अन्य चोटियों की ऊँचाइयाँ निम्नलिखित हैं- डोडाबेट्टा- 2637 मीटर, महेन्द्र गिरि-1501 मीटर, अमरकंटक-1048 मीटर।

18. निम्न नदियों में से कौन सर्वाधिक प्रदूषित है?

Correct Answer: (c) दामोदर
Solution:व्याख्या दामोदर नदी झारखण्ड के पठार से निकलकर इस पठार के बीचो-बीच प्रवाहित होते हुए कोलकाता के दक्षिण में हुगली में विलीन हो जाती है। यह नदी अंश घाटी से होकर प्रवाहित होती है। स्वतंत्रता के तत्काल बाद सन् 1948 में अमेरिका की टेनिसी नदी घाटी परियोजना की तर्ज पर दामोदर नदी घाटी नामक परियोजना प्रारम्भ की गई जिसके तहत इस नदी पर अनेक बाँध निर्मित किये गये हैं जैसे पंचेत बाँध, तिलैया बाँध आदि। यह पश्चिम बंगाल की - - सबसे प्रदूषित नदी है। प्रदूषण के कारण जैव विविधता इस नदी में तेजी से घट रही है। इसी कारण दामोदर की घाटी को 'जैविक रेगिस्तान' की संज्ञा दी जाती है।

19. निम्नलिखित में से किस नदी के तट पर बद्रीनाथ का प्रसिद्ध मंदिर स्थित है?

Correct Answer: (a) अलकनन्दा
Solution:व्याख्या- अलकनन्दा नदी के तट पर बद्रीनाथ और मंदाकिनी नदी के तट पर केदारनाथ धाम स्थित है। अलकनंदा और मंदाकिनी नदी का संगम रुद्रप्रयाग में होता है।

20. निम्नलिखित में से कौन सी नदी भ्रंशघाटी से होकर प्रवाहित होती है?

Correct Answer: (c) तापी
Solution:व्याख्या - तापी नदी मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के मुल्ताई तालाब से निकलकर पश्चिम की ओर प्रवाहित होते हुए खम्भात की खाड़ी के मालबैक क्षेत्र में गिर जाती है। यह सतपुड़ा तथा अजन्ता पर्वतों के मध्य अंश घाटी में प्रभावित होती है। इसकी प्रमुख सहायक नदी पूर्णा नदी है।