सहायक समीक्षा अधिकारी (प्रीलिम्स) परीक्षा, 2013 सामान्य अध्ययन (Part-I)

Total Questions: 70

21. अधोलिखित युग्मों में से कौन सा सही सुमेलित नहीं है?

Correct Answer: (d) शिमला - पीर पंजाल श्रेणी
Solution:कोडाईकनाल तमिलनाडु में पालनी की पहाड़ी में स्थित है, जबकि शिमला पीर पंजाल के स्थान पर धौलाधर श्रेणी में स्थित है।

22. मेघालय का पठार भाग है -

Correct Answer: (b) प्रायद्वीपीय खण्ड का
Solution:मेघालय पठार व शिलांग पठार मूल रूप से प्रायद्वीपीय पठार का एक भाग हैं। इस पठार को गारो राजमहल दर्रा, प्रायद्वीपीय पठार के मुख्य खण्ड से अलग करता है। यह प्रमुख रूप से गारो, खासी तथा जैतिया पहाड़ियों से निर्मित है। भारत का शिलांग नगर इसी पठार पर अवस्थित है।

23. सूची-1 को सूची-II का मिलान कीजिए और नीचे दिये गये कूट से सही उत्तर चुनिये -

सूची-I (स्थल)सूची-।। (नदियों का संगम)
A. रुद्रप्रयाग1. भागीरथी अलकनंदा
B. नन्द प्रयाग2. अलकनंदा मंदाकिनी
C. कर्ण प्रयाग3. अलकनंदा पिंडार
D. देव प्रयाग4. विष्णु गंगा - मंदाकिनी

 

ABCD
(a)1324
(b)2431
(c)3241
(d)4132

 

Correct Answer: (b)
Solution:व्याख्या - प्रश्नगत मिलान सूची में नन्द प्रयाग, विष्णु गंगा और मंदाकिनी का सुमेलन सही नहीं है। विष्णु प्रयाग अलकनंदा और धौलीगंगा नदियों का संगम स्थल है, जबकि रुद्रप्रयाग, अलकनंदा और मंदाकिनी का संगम स्थल, कर्णप्रयाग, अलकनंदा-पिंडार नदियों का संगम और देवप्रयाग, भागीरथी और अलकनंदा नदियों का संगम स्थल है। नंदप्रयाग, जो अलकनंदा एवं नंदाकिनी नदियों के संगम पर स्थित है।

24. गंगा नदी उदाहरण है -

Correct Answer: (a) पूर्ववर्ती अपवाह का
Solution:व्याख्या हिमालय से उद्गमित सभी नदियाँ पूर्ववर्ती अपवाह का उदाहरण है। पूर्ववर्ती अपवाह से आशय नदियों के अपनी पुरानी घाटियों में ही प्रवाहित होने से है। अपरदन के कारण इनके द्वारा गार्ज, महाखड्ड का निर्माण किया जाता है। इस प्रकार का अपवाह नदियों की तेज धाराओं से विकसित होती हैं। नदी अपने मार्ग में आने वाली भौतिक बाधाओं को काटते हुए पुरानी घाटी से ही आगे बढ़ती हैं। ऐसी नदियाँ हैं सिंधु, सतलज, गंगा और ब्रह्मपुत्र।

25. निम्न में से कौन सा हिमनद सबसे बड़ा है?

Correct Answer: (a) सियाचिन
Solution:व्याख्या - सियाचिन हिमनद ध्रुवीय क्षेत्र के बाहर विश्व का दूसरा सबसे लम्बा अल्पाइन हिमनद है और हिमालय, काराकोरम क्षेत्र का सबसे लम्बा हिमनद है। सियाचिन हिमनद पूर्वी कराकोरम दर्रे में हिमालय पर्वत पर स्थित है। यह 76 किमी. लम्बा है तथा समुद्रतल से इसकी ऊँचाई 5753 मी. (18,875 फिट) है। बाल्टोरो हिमनद 58 किमी. लम्बा है जो पाकिस्तान के गिलगिट बाल्टिस्तान क्षेत्र में स्थित है। चोगोलुंगमा हिमनद 50 किमी. लम्बा है। 60 किमी. लम्बा बियाफो हिमनद पाकिस्तान के गिलगिट बाल्टिस्तान के कराकोरम पर्वतों पर स्थित है।

26. निम्न नदियों में से कौन अपने मार्ग में परिवर्तन करने के लिए कुख्यात है?

Correct Answer: (b) कोसी
Solution:व्याख्या कोसी नदी या कोशी नदी नेपाल में हिमालय से निकलते। हुए बिहार में भीम नगर के रास्ते से भारत में दाखिल होती है। इसमें आने वाली बाढ़ से बिहार में बहुत तबाही होती है। कोसी नदी अपने मार्ग में परिवर्तन के लिए कुख्यात है। यह नदी बिहार में लगभग प्रतिवर्ष आने वाली बाढ़ हेतु मुख्य रूप से जिम्मेदार है, इसलिये इसे 'बिहार का शोक' भी कहा जाता है।

27. लेह अवस्थित है -

Correct Answer: (c) सिन्धु नदी के दायें तट पर
Solution:व्याख्या - लेह लद्दाख का एक प्रमुख नगर है। यह समुद्र तल से 11,500 फुट की ऊँचाई पर श्रीनगर से 160 मील पूर्व तथा यारकंद से लगभग 300 मील दक्षिण, लद्दाख पर्वत श्रेणी के आँचल मे, ऊपरी सिन्धु के दाहिने तट से 4 मील दूर स्थित है। यहाँ पर एशिया की सर्वाधिक ऊँची मौसमी वेधशाला है।

28. निम्न में से कौन सा प्रमुख काजू उत्पादक राज्य है?

Correct Answer: (b) महाराष्ट्र
Solution:व्याख्या- प्रश्नकाल के समय महाराष्ट्र सबसे ज्यादा काजू उत्पादित करने वाला राज्य था। नवीनतम आँकड़ों 2021-22 के तृतीय अग्रिम अनुमान के अनुसार काजू उत्पादन में प्रथम राज्य महाराष्ट्र है, आंध्र प्रदेश और ओडिशा क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं।

29. भारत में अधिकांश प्राकृतिक गैस का उत्पादन किया जाता है

Correct Answer: (c) बॉम्बे हाई से
Solution:व्याख्या - भारत में सर्वाधिक प्राकृतिक गैस का उत्पादन अपतटीय क्षेत्र बॉम्बे हाई से किया जाता था। इसके अतिरिक्त वर्तमान (2019- 20) में प्राकृतिक गैस के उत्पादन में प्रथम तीन राज्य क्रमशः असम, राजस्थान व त्रिपुरा हैं।

30. निम्न राज्यों में से कौन सा पवन ऊर्जा के उत्पादन में प्रथाद स्थान रखता है?

Correct Answer: (a) गुजरात
Solution:व्याख्या - प्रश्न काल के समय पवन ऊर्जा के उत्पादन में प्रथम स्थान गुजरात का था। समस्त भारत के दृष्टिकोण से वर्तमान (दिसंबर, 2019 के अंत तक) में पवन ऊर्जा के उत्पादन में नमिलनाडु का प्रथम स्थान (लगभग 29% ऊर्जा) है। इसके बाद क्रमशः गुजरात एवं महाराष्ट्र हैं। वैश्विक दृष्टिकोण के संदर्भ में चीन का प्रथम, अमेरिका का द्वितीय, जर्मनी का तृतीय और भारत वर्तमान में चौथे स्थान पर आ गया है।