सहायक समीक्षा अधिकारी (प्रीलिम्स) परीक्षा, 2013 सामान्य अध्ययन (Part-I)

Total Questions: 70

31. पेट्रो-रसायन के उत्पादन का सबसे बड़ा केंद्र कहाँ पर स्थित है?

Correct Answer: (a) जामनगर
Solution:व्याख्या पेट्रो रसायन के उत्पादन का सबसे बड़ा केंद्र जामनगर में स्थित है। गुजरात राज्य के जामनगर जिले में क्रूड ऑयल की रिफाइनरी है, जिसका स्वामित्व मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज के पास है। इसकी स्थापना 14 जुलाई, 1999 को हुई थी, जिसकी उत्पादन क्षमता 68,200 हजार टन है। यह वर्तमान में देश की सबसे बड़ी रिफाइनरी है।

32. भारत में कुल उत्पादित विद्युत में परमाणु शक्ति का भाग है लगभग -

Correct Answer: (b) 3%
Solution:व्याख्या-प्रश्नकाल के समय कुल उत्पादित विद्युत में परमाणु शक्ति का भाग लगभग 3 प्रतिशत था। वर्ष 30 नवंबर, 2021 की रिपोर्ट के अनुसार भारत में कुल उत्पादित विद्युत में परमाणु शक्ति का भाग लगभग 1.7 प्रतिशत है। सर्वाधिक भाग ताप विद्युत (59.9 प्रतिशत) का है।

33. भारत के निम्न लौह एवं इस्पात उत्पादक केंद्रों में कौन कोयला क्षेत्रों से काफी दूर स्थित है?

Correct Answer: (d) भद्रावती
Solution:व्याख्या - उपर्युक्त विकल्पों में भद्रावती लौह एवं इस्पात केन्द्र, कोयला क्षेत्र से काफी दूर जबकि बोकारो, दुर्गापुर एवं कुल्टी आसनसोल कोयला क्षेत्रों के पास स्थित है।

34. निम्न में से कौन सा युग्म सही सुमेलित नहीं है?

Correct Answer: (b) तलैया बाँध - कोनार नदी
Solution:व्याख्या - तलैया बाँध, बराकर नदी पर झारखण्ड राज्य के कोडरमा जिले में अवस्थित है। जबकि गांधी सागर बांध चंबल नदी पर, सरदार सरोवर बांध नर्मदा नदी पर और नागार्जुन सागर बांध कृष्णा नदी पर स्थित है।

35. भारत में लिग्नाइट कोयले का सर्वाधिक जमाव पाया जाता है -

Correct Answer: (d) तमिलनाडु में
Solution:व्याख्या- कोल डायरेक्ट्री ऑफ इंडिया (2012-13) के अनुसार लिग्नाइट कोयले का सर्वाधिक भण्डार (जमाव) भारत के तमिलनाडु राज्य में है। यहाँ पर 34347.71 मिलियन टन लिग्नाइट 1 अप्रैल, 2013 तक मौजूद था। वित्तीय वर्ष 2020-21 में कोयले का सर्वाधिक भंडारण भारत के झारखण्ड, ओडिशा तथा छत्तीसगढ़ में साथ ही सर्वाधिक उत्पादन में छत्तीसगढ़, ओडिशा एवं मध्य प्रदेश राज्य से हो रहा है।

36. भारत में प्रथम जल विद्युत संयंत्र की स्थापना की गई थी

Correct Answer: (a) दार्जिलिंग में
Solution:व्याख्या सिद्रापोंग जलविद्युत संयंत्र, जो कि भारत का प्रथम जल - विद्युत संयंत्र की स्थापना दार्जिलिंग (सिद्रापोंग) में 1897 में की गई थी। इसके बाद 1902 में शिवसमुद्रम में जलविद्युत गृह की स्थापना कावेरी नदी पर की गई है।

37. भारत में सर्वप्रथम खनिज तेल का कुआँ खोदा गया -

Correct Answer: (b) माकूम में
Solution:व्याख्या असम में पहली बार सन् 1867 में माकूम क्षेत्र में पेट्रोलियम प्राप्त हुआ किन्तु असम में वास्तविक उत्पादन कार्य सन् 1890 में डिगबोई से प्रारंभ हुआ।

38. भारत की निम्न फसलों में से किस फसल के अंतर्गत उसके शुद्ध सकल कृषि क्षेत्र के सिंचित क्षेत्र का सर्वाधिक प्रतिशत है?

Correct Answer: (d) गन्ना
Solution:व्याख्या- गन्ने की फसल के अंतर्गत उसके शुद्ध सकल कृषि क्षेत्र के सिंचित क्षेत्र का प्रतिशत सर्वाधिक है। इसके बाद क्रमशः गेहूं, चावल तथा तिलहन है।

39. निम्नलिखित में से कौन-सा खनिज केरल में बहुतायत से मिलता है?

Correct Answer: (d) मोनाजाइट
Solution:व्याख्या - भारत के पास विश्व का सबसे बड़ा थोरियम का भंडार है। यह थोरियम भारत के दक्षिणी तटीय भागों में प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। मोनोजाइट खनिज जो कि थोरियम और यूरेनियम का यौगिक है, केरल के तटीय क्षेत्रों में बहुतायत से मिलता है।

40. वर्तमान मुम्बई बंदरगाह के दबाव को कम करने के लिए कौन से पत्तन का निर्माण किया गया?

Correct Answer: (d) न्हावा शेवा (ज.ल.न. पत्तन)
Solution:व्याख्या - जवाहर लाल नेहरू पोर्ट (पत्तन) जो कि न्हावा शेवा पत्तन के नाम से भी जाना जाता है, अरब सागर के तट पर दक्षिणी मुम्बई में स्थित है। इसका नामकरण यहीं पर स्थित न्हावा और शेवा नामक दो गाँवों पर किया गया है, मुंबई बंदरगाह के दबाव को कम करने हेतु बनाया गया है। यह विश्व के सबसे बड़े पत्तनों में से एक है। इसका स्वामित्व भारत सरकार के पास है।