सहायक समीक्षा अधिकारी (प्रीलिम्स) परीक्षा, 2013 सामान्य अध्ययन (Part-I)

Total Questions: 70

51. अंधी घाटियाँ पाई जाती हैं-

Correct Answer: (a) कार्स्ट प्रदेश में
Solution:व्याख्या - अंधी घाटियाँ कार्स्ट प्रदेश (चूना प्रदेशों) में पायी जाती हैं। जब विलय रन्ध्र नदी के प्रवाह मार्ग के बीच आ जाते हैं तो पूरी नदी ही उनमें गिरकर विलीन हो जाती है। ये विलुप्त जल धाराएँ बाद में पातालीय नदियों का रूप ले लेती है और अंदर बढ़ती हुई सागर तक पहुँच जाती है अतः शेष शुष्क घाटी को अंधी घाटी कहते हैं।

52. निम्नलिखित में से कौन सा देश आर्कटिक वृत्त के दक्षिण में पाया जाता है?

Correct Answer: (b) आइसलैण्ड
Solution:व्याख्या - आइसलैण्ड देश आर्कटिक वृत्त के दक्षिण में स्थित है। अन्य तीनों देशों फिनलैण्ड, नार्वे तथा स्वीडन से आर्कटिक वृत्त गुजरता है।

53. भूपर्पटी में बहुतायत से पाया जाने वाला रासायनिक तत्त्व है-

Correct Answer: (a) ऑक्सीजन
Solution:व्याख्या पृथ्वी के ऊपरी भाग को भू-पर्पटी कहते हैं जिसमें यह अंदर की तरफ 34 किमी. तक का क्षेत्र है। इसमें आक्सीजन- 46.1%, लोहा-5.05%, सिलिकॉन-27.69%, मैग्नीशियम-2.08% एवं एल्युमीनियम-8.07% होता है।

54. निम्न में से कौन सा द्वीप भारतीय तट रेखा के सुदूरवर्ती द्वीप की श्रेणी में आता है?

Correct Answer: (c) मिनीकॉय
Solution:व्याख्या - भटकल, अरनाला तथा हैनरे द्वीप अपतटीय द्वीप तथा मिनीकॉय द्वीप भारतीय तटरेखा के सुदूरवर्ती द्वीप की श्रेणी में आता है। मिनिकॉय द्वीप लक्ष्यदीप का दक्षिणी सबसे बड़ा द्वीप है, जो कि कोच्चि के दक्षिण-पश्चिम में 398 किमी. दूरी पर स्थित है।

55. निम्न में से कौन सा देश क्षेत्रफल में भारत से बड़ा नहीं है?

Correct Answer: (d) फ्रांस
Solution:व्याख्या क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत से बड़े देशों की संख्या छः है जो इस प्रकार हैं-रूस, कनाडा, चीन, अमेरिका, ब्राजील एवं ऑस्ट्रेलिया। भारत का क्षेत्रफल-3287263 वर्ग किमी., फ्रांस का क्षेत्रफल-543965 वर्ग किमी. है।

56. इनमें से कौन सा देश भारत के साथ सबसे लम्बी स्थलीय सीमा बनाता है?

Correct Answer: (c) बांग्लादेश
Solution:व्याख्या  - भारत के साथ सबसे लम्बी स्थलीय सीमा बांग्लादेश (4096.7 किमी.), चीन (3488 किमी.), पाकिस्तान (3323 किमी.), नेपाल (1751 किमी.), म्यांमार (1643 किमी.), भूटान (699) किमी.) एवं सबसे कम अफगानिस्ताने (106 किमी.) की है।

57. संयुक्त राज्य अमेरिका (यू.एस.ए.) के दक्षिणी कैलिफोर्निया में 'मृत घाटी' उदाहरण है –

Correct Answer: (d) रिफ्ट घाटी
Solution:व्याख्या - मृत घाटी पूर्वी कैलीफोर्निया में स्थित एक रेगिस्तान है जो भू-भ्रंश घाटी (रिफ्ट वैली) का उदाहरण है। यह मोजाबे रेगिस्तान में स्थित है और उत्तरी अमेरिका के सबसे निचले, शुष्क तथा गर्म स्थानों में से एक है।

58. निम्नलिखित में से किस तट से भारत का औसत समुद्र तल नापा जाता है?

Correct Answer: (b) चेन्नई
Solution:व्याख्या ऊँचाई वह माप है जो किसी धरातलीय बिंदु की (स्थान की) तल से उर्ध्वाधर दूरी या ऊँचाई बताती है। समुद्र तल समुद्री जल की औसत सतह से निर्मित मापी जाती है। भारत में औसत ऊँचाई मद्रास (चेन्नई) के समुद्र तल से मापी जाती है।

59. निम्नलिखित में से कौन सा देश नील नदी द्वारा अपवाहित नहीं होता है?

Correct Answer: (a) चाड
Solution:व्याख्या नील नदी का उद्गम विक्टोरिया झील (युगाण्डा, तंजानिया, केन्या) से होता है, जो पूर्वी अफ्रीका के 10 देशों में बहते हुए भूमध्य सागर में गिरती है। नील नदी की कुल लंबाई लगभग 6600 किलोमीटर से अधिक है। यह अफ्रीका के मिस्र, बुरुंडी, तंजानिया, खांडा, कांगो गणराज्य, केन्या, युगाण्डा, सूडान, इथियोपिया और दक्षिण सूडान में बहती है।

60. प्रायद्वीपीय भारत की नदियों में से कौन सी सबसे लम्बी नदी है?

Correct Answer: (c) गोदावरी
Solution:व्याख्या -महाराष्ट्र राज्य के नासिक जिले के त्रयंबकेश्वर नामक स्थान से उद्गमित होकर महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश राज्यों से प्रवाहित होते हुए मछलीपत्तनम के उत्तर में बंगाल की खाड़ी में गिर जाती है। राजमुंद्री के निकट यह अनेक धाराओं में विभक्त होकर दक्षिण भारत में सबसे बड़े डेल्टा का निर्माण करती है। 1465 किमी. की लम्बाई तय करने वाली इस प्रायद्वीपीय भारत की सबसे लम्बी नदी है। इसे भारत की बूढ़ी गंगा भी कहते हैं। इसकी प्रमुख सहायक नदियाँ वेनगंगा, पेनगंगा, इंद्रावती, मंजरा, वर्धा, प्राणहिता इत्यादि हैं।