सहायक समीक्षा अधिकारी (प्रीलिम्स) परीक्षा, 2013 सामान्य अध्ययन (Part-I)

Total Questions: 70

61. निम्नलिखित देशों में से कौन भूमध्यरेखीय जलवायु के अंतर्गत नहीं पाया जाता है?

Correct Answer: (b) इथियोपिया
Solution:व्याख्या - भूमध्य सागरीय जलवायु, कोपेन वर्गीकरण का प्रमुख जलवायु प्रकार है, जो गर्म शुष्क ग्रीष्मकाल और ठण्डी आर्द्र शीत काल की विशेषता वाला होता है। इस प्रकार की जलवायु में भूमध्य रेखा के उत्तर और दक्षिण में लगभग 30°-45° अक्षांशों के मध्य महाद्वीपों के पश्चिमी किरानों पर पाई जाती हैं। इथियोपिया पूर्वी अफ्रीकी देश है इसके अतिरिक्त उपर्युक्त तीनों देश कांगो, गैबन तथा जायरे भूमध्यरेखीय जलवायु के अंतर्गत पाये जाते हैं।

62. निम्नलिखित में से कौन सुमेलित नहीं है?

Correct Answer: (a) बोलीविया -टिन
Solution:व्याख्या - प्रश्न काल के समय उपर्युक्त चारों विकल्प सुमेलित थे। वर्ल्ड मिनिरल ईयरबुक 2017-21 में जारी आँकड़ों के अनुसार उपर्युक्त खनिजों के विश्व में प्रमुख उत्पादक देश निम्न हैं
टिन- चीन, इण्डोनेशिया, पेरु आदि।
लौह अयस्क - चीन, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, भारत आदि।
चाँदी - मैक्सिको, पेरु, चीन आदि। -
सोना -चीन, ऑस्ट्रेलिया, रूस आदि।

नोट - वर्तमान में पेरू का चाँदी भण्डारण में प्रथम स्थान है।

63. निम्न देशों में से कौन विश्व में लौह अयस्क का बृहत्तम उत्पादक है?

Correct Answer: (a) चीन
Solution:व्याख्या प्रश्नकाल में विश्व में लौह अयस्क का सबसे बड़ा - उत्पादक देश चीन था। वर्ल्ड मिनिरल ईयरबुक 2017-21 के अनुसार वर्तमान में लौह अयस्क का सबसे बड़ा उत्पादक देश अस्ट्रेलिया है। इसके बाद चीन द्वितीय और ब्राजील तृतीय स्थान पर है।

64. निम्नलिखित ऊनी वस्त्र उत्पादक केंद्रों में से कौन जर्मनी से सम्बन्धित है?

Correct Answer: (b) वुपरताल
Solution:व्याख्या - वुपरताल जर्मनी में स्थित विश्व प्रसिद्ध प्रमुख ऊनी वस्त्र उत्पादक केंद्र के रूप में जाना जाता है। सेंट पीट्सबर्ग रूस में ब्रेडफोर्ड इंग्लैण्ड में तथा प्रैटो इटली में स्थित है।

65. विश्व में बॉक्साइट का बृहत्तम उत्पादक है -

Correct Answer: (a) ऑस्ट्रेलिया
Solution:व्याख्या - वर्ल्ड मिनिरल ईयरबुक 2017-21 के अनुसार विश्व का एक तिहाई बॉक्साइड उत्त्पादन ऑस्ट्रेलिया कर रहा है। दूसरे स्थान पर गिनी तथा तीसरे स्थान पर चीन है।

66. सूची-1 तथा सूची-II का सुमेल कीजिए तथा नीचे दिये गये कूट से सही उत्तर चुनिये -

सूची-I (नदी)सूची-II (बाँध)
A. कोलोरेडो1. अस्वान
B. दामोदर2. कैरीबा
C. नील3. पंचेत हिल
D. जाम्बेजी4. हूवर

 

ABCD
(a)4312
(b)1234
(c)3412
(d)1342

 

Correct Answer: (a)
Solution:व्याख्या सही सुमेल इस प्रकार हैं-
नदीबाँध
कोलोरेडोहृवर बाँध
दामोदरपंचेत हिल
नीलअस्वान
जाम्बेजीकैरीबा

67. अंतर्राष्ट्रीय व्यापार में किस देश की अधिकतम हिस्सेदारी है?

Correct Answer: (d) संयुक्त राज्य अमेरिका
Solution:व्याख्या- प्रश्नकाल में अंतर्राष्ट्रीय व्यापार में संयुक्त राज्य अमेरिका की हिस्सेदारी अधिकतम थी। विश्व व्यापार संगठन के आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2022 में चीन, 14.4 प्रतिशत वैश्विक निर्यात और 10.6 प्रतिशत वैश्विक आयात के साथ अंतर्राष्ट्रीय व्यापार में सर्वाधिक हिस्सेदारी के साथ शीर्ष पर है। इसके बाद क्रमशः संयुक्त राज्य अमेरिका और जर्मनी है।

68. यूरोप के लौह अयस्क उत्पादक देशों में फ्रांस का स्थान है -

Correct Answer: (d) चतुर्थ
Solution:व्याख्या- प्रश्नकाल के समय के आकड़ों के अनुसार यूरोप के प्रमुख लौह अयस्क उत्पादक चार प्रमुख देश क्रमशः स्वीडन, तुर्की, नार्वे और आस्ट्रिया है। इस प्रकार चार प्रमुख उत्पादक राष्ट्रों में फ्रांस शामिल नहीं है। यद्यपि पिग आयरन के उत्पादन में फ्रांस का जर्मनी, तुर्की और इटली के बाद चौथा स्थान है। इस प्रकार पिग आयरन के उत्पादन के अनुसार सही उत्तर विकल्प (d) सही माना जा सकता है। वर्ल्ड मिनिरल ईयरबुक (2017-21) के अनुसार विश्व के तीन प्रमुख लौह उत्पादक देश क्रमशः ऑस्ट्रेलिया, चीन और ब्राजील हैं।

69. स्वेज नहर के दोनों सिरों पर स्थित पत्तन-युग्म है -

Correct Answer: (d) पोर्ट सईद तथा स्वेज
Solution:व्याख्या - स्वेज नहर के दोनों सिरों पर पोर्ट सईद और पोर्ट स्वेज पत्तन स्थित हैं। पोर्ट सईद भूमध्य सागर के तट पर स्वेज नहर के उत्तर में स्थित है। स्वेज नहर की खुदाई सन् 1859 में शुरू हुई और यह 1869 में बनकर तैयार हुई। पोर्ट स्वेज लाल सागर के तट पर स्वेज नहर के दक्षिणी किनारे पर स्थित है।

70. किस देश में बाजार आधारित लौह एवं इस्पात के कारखाने पाये जाते हैं?

Correct Answer: (c) जापान
Solution:व्याख्या - जापान में लौह एवं इस्पात के बाजार आधारित कारखाने पाये जाते हैं। जापान में अन्य देशों की अपेक्षा लोहा कम मात्रा में पाया जाता है, इसलिये जापान इसे अन्य देशों से आयात करता है।