Correct Answer: (a) A-3, B-4, C-2, D-1
Solution:व्याख्या - क्यूरियोसिटी रोवर (900 किलोग्राम) नामक यान को मंगल ग्रह पर जीवन की तलाश हेतु अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने 26 नवम्बर, 2011 को केप कैनेवरल से प्रक्षेपित किया था जो कि 6 अगस्त, 2012 को मंगल ग्रह की सतह पर उतरा था। बुध ग्रह के अध्ययन हेतु नासा ने 3 अगस्त, 2004 को केप कैनेवरल से 485 किग्रा. वजनी मैसेंजर यान को प्रक्षेपित किया था जो कि बुध ग्रह की सतह पर 18 मार्च, 2011 को उतरा था। रुस्तम-1 डीआरडीओ द्वारा विकसित एक मानवरहित विमान है। आकाश-2 विश्व के सबसे सस्ते 'आकाश' नामक टैबलेट कम्प्यूटर का अत्याधुनिक व उन्नत रूप है।