सहायक समीक्षा अधिकारी (प्री.) परीक्षा, 2013 सामान्य हिन्दीTotal Questions: 6011. 'प्रत्यक्ष' शब्द का विलोम है –(a) अपरोक्ष(b) परोक्ष(c) सुंदर(d) प्रत्ययCorrect Answer: (b) परोक्षSolution:व्याख्या – प्रत्यक्ष का विलोम शब्द 'परोक्ष' है न कि अपरोक्ष, सुंदर और - प्रत्यय है। अपरोक्ष का अर्थ भी प्रत्यक्ष है।12. 'सामान्य' शब्द का विलोम है -(a) श्रेष्ठ(b) सर्वज्ञ(c) साधारण(d) विशिष्टCorrect Answer: (d) विशिष्टSolution:व्याख्या - सामान्य शब्द का विलोम शब्द 'विशिष्ट' है। श्रेष्ठ, सर्वज्ञ और साधारण इसके विलोम शब्द नहीं हैं, जबकि साधारण का विलोम असाधारण, सर्वज्ञ का विलोम अज्ञ और श्रेष्ठ का विलोम निम्न होता है।13. 'अमर' शब्द का विलोम है -(a) मृतक(b) मृत्यु(c) मरण(d) मर्त्यCorrect Answer: (d) मर्त्यSolution:व्याख्या – अमर शब्द का विलोम 'मर्त्य' है न कि मृतक, मृत्यु और मरण है।14. उपकार' शब्द का विलोम है –(a) विकार(b) अनुपकार(c) अपकार(d) तिरस्कारCorrect Answer: (c) अपकारSolution:व्याख्या - उपकार शब्द का विलोम 'अपकार' है न कि विकार, अनुपकार और तिरस्कार है।15. 'तिमिर' शब्द का विलोम है –(a) आलोक(b) किरण(c) रंगीन(d) रंगहीनCorrect Answer: (a) आलोकSolution:व्याख्या तिमिर शब्द का विलोम 'आलोक' है न कि किरण, रंगीन, और रंगहीन है।16. 'उक्त' शब्द का विलोम है -(a) अनुक्त(b) उपयुक्त(c) अनुपयुक्त(d) उपर्युक्तCorrect Answer: (a) अनुक्तSolution:व्याख्या - उक्त का विलोम 'अनुक्त' होता है, जबकि उपयुक्त का विलोम 'अनुपयुक्त' होता है।17. 'निर्दय' शब्द का विलोम है -(a) सह्य(b) सहृदय(c) सदय(d) सभयCorrect Answer: (c) सदयSolution:व्याख्या - निर्दय का विलोम 'सदय' होता है न कि सहृदय, सभय और सह्य।18. 'उन्मीलन' शब्द का विलोम है -(a) अनुमीलन(b) निमीलन(c) अवमीलन(d) मीलनCorrect Answer: (b) निमीलनSolution:व्याख्या-'उन्मीलन' शब्द का विलोम निमीलन होगा। शेष विकल्प असंगत हैं।19. 'उत्कर्ष' शब्द का विलोम है-(a) अकर्ष(b) अनुत्कर्ष(c) अपकर्ष(d) आकर्षCorrect Answer: (c) अपकर्षSolution:व्याख्या-'उत्कर्ष' शब्द का विलोम 'अपकर्ष' होगा। शेष विकल्प असंगत हैं।20. 'आविर्भाव' शब्द का विलोम है -(a) अनाविर्भाव(b) विभाव(c) अविर्भाव(d) तिरोभावCorrect Answer: (d) तिरोभावSolution:व्याख्या - 'आविर्भाव' का विलोम शब्द 'तिरोभाव' होता है, जबकि 'विभाव' का विलोम अनुभाव होता है।Submit Quiz« Previous123456Next »