सहायक समीक्षा अधिकारी (प्री.) परीक्षा, 2013 सामान्य हिन्दीTotal Questions: 6031. 'जिसका इलाज न हो सके'- उसके लिए उपयुक्त शब्द है -(a) असाध्य(b) दुःसाध्य(c) साधनहीन(d) श्रमसाध्यCorrect Answer: (a) असाध्यSolution:व्याख्या - 'जिसका इलाज न हो सके' के लिए उपयुक्त शब्द है- 'असाध्य'।32. 'जिसे जीता न जा सके' उसके लिए उपयुक्त शब्द है -(a) अजेय(b) अज्ञेय(c) अपराजेय(d) दुर्जेयCorrect Answer: (a) अजेयSolution:व्याख्या - 'जिसे जीता न जा सके' के लिए उपयुक्त शब्द है- 'अजेय'। जबकि 'जिसे जाना न जा सके' के लिए एक शब्द 'अज्ञेय' होगा।33. 'जिस स्त्री का पति जीवित है' उसके लिए उपयुक्त शब्द है-(a) पतिव्रता(b) सधवा(c) विवाहिता(d) अनुरक्ताCorrect Answer: (b) सधवाSolution:व्याख्या- 'जिस स्त्री का पति जीवित है' के लिए उपयुक्त शब्द 'सधवा' है।34. 'जो क्षीण न हो सके'– उसके लिए उपयुक्त शब्द है -(a) अमिट(b) अपार(c) अक्षय(d) अनंतCorrect Answer: (c) अक्षयSolution:व्याख्या- 'जो क्षीण न हो सके' के लिए उचित शब्द 'अक्षय' है।35. 'बहुत अधिक बोलने वाला व्यक्ति' -(a) वक्ता(b) अधिवक्ता(c) प्रवक्ता(d) वाचालCorrect Answer: (d) वाचालSolution:व्याख्या - 'बहुत अधिक बोलने वाला व्यक्ति' 'वाचाल' कहलाता है।36. 'जिसके सिर पर चंद्र हो'- के लिए उपयुक्त शब्द है -(a) चन्द्रशिखर(b) चन्द्रशेखर(c) चक्रधर(d) चन्द्रग्रहणCorrect Answer: (b) चन्द्रशेखरSolution:व्याख्या - 'जिसके सिर पर चंद्र हो' के लिए उपयुक्त शब्द 'चन्द्रशेखर' है।37. 'जिसके हृदय में ममता नहीं है' के लिए उपयुक्त शब्द है -(a) मर्माहत(b) क्रूर(c) निर्मम(d) निर्दयCorrect Answer: (c) निर्ममSolution:व्याख्या – 'जिसके हृदय में ममता नहीं है' के लिए उपयुक्त शब्द 'निर्मम' होता है, जबकि जिसके हृदय में दया न हो, उसके लिए 'निर्दय' शब्द का प्रयोग होता है।38. तिलक लगाने में किस अन्न का प्रयोग उपयुक्त होता है?(a) गेहूँ(b) अक्षत(c) जौ(d) उड़दCorrect Answer: (b) अक्षतSolution:व्याख्या - तिलक लगाने में 'अक्षत' का प्रयोग किया जाता है। अक्षत के लिए चावल के दाने का प्रयोग होता है।39. 'जिसका जन्म छोटी जाति (निचले वर्ण) में हुआ हो' – के लिए - उपयुक्त शब्द है -(a) अण्डज(b) शूद्र(c) अन्त्यज(d) अछूतCorrect Answer: (c) अन्त्यजSolution:व्याख्या - जिसका जन्म छोटी जाति में हुआ हो, के लिए उपयुक्त शब्द 'अन्त्यज' होता है। 'जिसका जन्म अण्डे से हुआ हो' के लिए एक शब्द 'अण्डज' होता है।40. 'जो सब कुछ जानता है' के लिए उपयुक्त शब्द है -(a) त्रिकालज्ञ(b) बहुज्ञ(c) ज्ञानी(d) सर्वज्ञCorrect Answer: (d) सर्वज्ञSolution:व्याख्या- जो सब कुछ जानता हो उसे 'सर्वज्ञ' कहा जाता है। जबकि जिसे तीनों कालों का ज्ञान हो त्रिकालज्ञ तथा 'जो बहुत कुछ जानता हो' के लिए उपयुक्त शब्द सर्वज्ञ होगा।Submit Quiz« Previous123456Next »