सहायक समीक्षा अधिकारी (प्रीलिम्स) परीक्षा, 2010 सामान्य अध्ययन (Part-I)

Total Questions: 70

41. जनगणना 2001 के अनुसार उत्तर प्रदेश में महिला : पुरुष संख्या का अनुपात था

Correct Answer: (b) 898 महिलाएँ प्रति हजार पुरुष
Solution:व्याख्या-जनगणना 2001 के अनुसार उत्तर प्रदेश का लिंगानुपात 898 था, परन्तु यह 2011 के जनगणना में 912 हो गया तथा शिशु लिंगानुपात 902 है।

42. जनगणना 2001 पर आधारित उत्तर प्रदेश के सम्बन्ध में निम्नलिखित कथनों में कौन सा एक सही नहीं है?

Correct Answer: (c) जन घनत्व के सम्बन्ध में भारत में इसका क्रम बारहवां (12वाँ) है
Solution:व्याख्या-प्रश्न काल के दौरान विकल्प (c) सही उत्तर था। जनगणना 2001 के अनुसार प्रदेश की 20.78% जनसंख्या नगरों में तथा 79.2% जनसंख्या गाँवों में रहती है। प्रदेश में पुरुष साक्षरता दर 68.8% तथा महिला साक्षरता दर 42.2% है। जनघनत्व की दृष्टि से प्रदेश का स्थान 9वाँ है। प्रदेश में न्यूनतम जनसंख्या वाला जिला महोबा है। वर्तमान जनगणना 2011 के आँकड़ों के अनुसार प्रदेश की 77.70% जनसंख्या गाँवों में और 22.3% प्रतिशत जनसंख्या नगरों में रहती है। उत्तर प्रदेश की कुल साक्षग्ना 67.7%, प्रदेश की पुरुष साक्षरता दर 77.3% तथा महिला साक्षरता दर 57.2% है। प्रदेश का औसत जनघनत्व 829 व्यक्ति प्रति वर्ग किमी. (देश के राज्यों में चौथे स्थान पर) है। प्रदेश की न्यूनतम आचादी वाला जिला महोबा (8,75,958) है तथा सर्वाधिक जनसंख्या वाला जिला प्रयागराज (इलाहाबाद) (59,54,391) है।

43. भारत के प्रगतिशील जनसंख्या-संसाधन क्षेत्रों में सम्मिलित किए जाते हैं-

1. गंगा-यमुना दोआब

2. तटीय ओडिशा

3. राजस्थान

4. तमिलनाडु

नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिये :

Correct Answer: (d) 1 तथा 4
Solution:व्याख्या-भारत के प्रगतिशील जनसंख्या संसाधन क्षेत्रों में गंगा यमुना का दोआब क्षेत्र तथा तमिलनाडु का नीलगिरि क्षेत्रं सम्मिलित किया जाता है।

44. कथन :

कथन (A) : भारत के वृहत नगरों में जनसंख्या-वृद्धि में भिन्नता पाई जाती है।

कारण (R) : 2001 की जनगणना के अनुसार भारत में चार वृहत् नगर हैं।

नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए :

Correct Answer: (c) (A) सही है, परन्तु (R) गलन है
Solution:व्याख्या-देश में वृहत नगरों की जनसंख्या वृद्धि में भिन्नता पायी जाती है। जनगणना 2001 के अनुसार वृहत नगरों की संख्या 7 थी। 2001 में मेगा सिटी की मानक जनसंख्या 40 लाख (4 मिलियन) थी जबकि 2011 के अनुसार मेगा सिटी की मानक जनसंख्या 1 करोड़ (10 मिलियन) के आधार पर भारत में तीन नगरीय संकुलन 'मेगा सिटी' के तहत आते-

1. वृहत मुंबई (18.41 मिलियन) - 12.05 (वृद्धि दर)

2. दिल्ली (16.31 मिलियन) - 26.69 (वृद्धि दर)

3. कोलकाता (14.11 मिलियन) - 06.87 (वृद्धि दर)

इसके अनुसार तीनों में वृद्धि दर में भिन्नना पायी जाती है। इस प्रकार कथन (A) सही है तथा कारण (R) गलत है।हैं-

45. राष्ट्रीय जनसंख्या नीति 2000 के अन्तर्गत जो एक लक्ष्य था कि वर्ष 2045 तक 'जनसंख्या में स्थिरता' प्राप्त कर ली जाएगी, अब वह लक्षित वर्ष रखा गया है

Correct Answer: (d) 2070
Solution:व्याख्या-राष्ट्रीय जनसंख्या नीति 2000 की घोषणा अटल बिहारी बाजपेयी के प्रधानमंत्रित्व काल में हुई थी। इस नीति का लक्ष्य था कि वर्ष 2045 तक जनसंख्या में स्थिरता प्राप्त करना है, जिसे 2010 में बढ़ा कर 2070 कर दिया गया। देश में पहली जनसंख्या नीति 1976 में घोषित की गयी थी।

46. जनगणना 2001 के अनुसार साक्षरता दर में उत्तर प्रदेश का क्रम राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों में क्या है?

Correct Answer: (c) 31
Solution:व्याख्या-जनगणना 2001 के अनुसार साक्षरता दर में उत्तर प्रदेश का क्रम राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों में 31वाँ था। वर्तमान जनगणना 2011 के आँकड़ों के अनुसार उत्तर प्रदेश की कुल साक्षरता 67.7%, पुरुष साक्षरता 77.3% और स्त्री साक्षरता 57.2% रही है। प्रदेश की कुल साक्षरता दर राष्ट्रीय औसत से 5.3% कम है। 2001-2011 के दौरान प्रदेश की साक्षरता में (11.34%) की वृद्धि हुई। देश में साक्षरता की दृष्टि से (सभी राज्यों में) उत्तर प्रदेश 29वें स्थान पर है। सर्वाधिक साक्षरता वाला जिला गौतमबुद्ध नगर (80.12%) तथा न्यूनतम साक्षरता वाला जिला श्रावस्ती (46.74%) है।

47. दक्षिण एशिया में वृद्ध जनसंख्या का सर्वाधिक प्रतिशत वाला देश है

Correct Answer: (d) श्रीलंका
Solution:व्याख्या- दक्षिण एशिया में वृद्ध जनसंख्या का सर्वाधिक प्रतिशत जनसंख्या वाला देश श्रीलंका है। यहाँ की कुल जनसंख्या का 9.1% भाग 54-65 वर्ष आयु वर्ग तथा 8.1% भाग 65 वर्ष आयु वर्ग से अधिक के लोगों का है। भारत की लगभग 6 प्रतिशत जनसंख्या 65 वर्ष या उससे अधिक की है।

48. विश्व की लगभग अस्सी प्रतिशत जनसंख्या संरक्षित नहीं है-

Correct Answer: (d) सामाजिक सुरक्षा द्वारा
Solution:व्याख्या- विश्व की लगभग 80% जनसंख्या सामाजिक सुरक्षा द्वारा संरक्षित नहीं है।

49. दक्षिण एशिया के निम्नलिखित देशों के प्रतिशत नगरीकरण का निम्नलिखित में से कौन अवरोही क्रम है? नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए :

1. बांग्लादेश

2. भारत

3. पाकिस्तान

4. श्रीलंका

Correct Answer: (b) 3, 2, 1 एवं 4
Solution:व्याख्या- संयुक्त राष्ट्र की विश्व नगरीकरण संभावनायें रिपोर्ट 2018 के अनुसार पाकिस्तान की नगरीय जनसंख्या 36.67%, बांग्लादेश की नगरीय जनसंख्या 36.63%, भारत की नगरीय जनसंख्या 34.03% तथा श्रीलंका की नगरीय जनसंख्या 18.48% है। अतः नगरीय जनसंख्या की स्थिति के अनुसार उपर्युक्त देशों का अवरोही क्रम होगा-पाकिस्तान, बांग्लादेश, भारत, श्रीलंका। प्रश्नकाल के दौरान विकल्प (b) सही है।

50. कथन :

Correct Answer: (b) (A) एवं (R), दोनों सही हैं किन्तु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है
Solution:व्याख्या - संयुक्त राष्ट्र की 'विश्व नगरीकरण संभावनायें रिपोर्ट' 2018 के आँकड़ों के अनुसार चीन में नगरीकरण 59.15% है जबकि भारत का नगरीकरण 34.03% है अतः भारत में नगरीकरण का प्रतिशत चीन से काफी कम है। भारतीय नगर कम नियोजित है। अतः कथन (A) और (R) दोनों सत्य हैं, किन्तु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।